By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Reading: क्षमा की सुरसरिता है संवत्सरीः साध्वीश्री निर्माण श्री जी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

क्षमा की सुरसरिता है संवत्सरीः साध्वीश्री निर्माण श्री जी

Last updated: September 15, 2018 4:27 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

धुलिया। महापर्व संवत्सरी के पुनीत अवसर पर जनता को सम्बोध प्रदान करते हुए आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी ने कहा -पर्वाधिराज पयुर्षण का शिखर है संवत्सरी । यह मन का मैल धोने के लिए अध्यात्म की सुरसरिता है। यह अवलोकन का महापर्व है। जीवन पथ में व्यक्ति अनेक उतार -चढ़ावों को पार करता है। उन उबड़ -खाबड़ राहों में राग द्वेष आदमी को पीड़ित करते हैं। क्षमा वह राजपथ है जहां राग द्वेष नहीं होते। उस पर चलने वाला शाश्वत सुख प्राप्त कर लेता है। क्षमा के आदान- प्रदान से जीवन संवरता है। साध्वीश्री डॉ योगक्षेमप्रभाजी ने क्षमा मैत्री की प्रेरणा देते हुए कहा -यह पर्व आदान -प्रदान का पर्व है। औरों से क्षमा लेना । माफी मांगना बहुत कठिन है। इससे भी कठिन है। दूसरों की भूलों को माफ करना।-क्षमा मांगनेवाला भी बडा़ होता है। पर सरल ह्रदय से दूसरों को क्षमा वही करता है।जिसका ह्रदय विशाल है। साध्वी लावण्यप्रभाजी ने क्षमा के उपदेष्टा आचार्यों के जीवन चारित्र का रसपान करवाया । साध्वीश्री कुंदनयशाजी ने संवत्सरी पर्व के इस मौके पर उत्कर्ष युग के आचार्यों की रोचक व प्रेरक जीवनगाथा सुनाई ।साध्वीश्री मुदितप्रभाजी ने सरस व सरल शैली में धर्मकांति के सूत्रधार आचार्य भिक्षु व श्रीमद् भारिमाल स्वामी जी आदि की जीवनगाथा प्रस्तुत की । साध्वीश्री मधुरप्रभाजी ने प्रेरक वक्तव्य में हमारे आदर्श : हमारे आचार्यों की जीवनी के अनछुए प्रसंगो से सबको रूबरू करवाया। इस मौके पर साध्वीवृंद ने संवत्सरी गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति से मैत्री पर्व की महिमा का संगान किया। तेयुप के अध्यक्ष दिनेश जी सूर्या व तेममं की अध्यक्ष श्रीमती संगीता सूर्या आदि ने मंगलकामना प्रस्तुत की।संवत्सरी पर्व के इस मौके पर चालीसगांव से समागत पुष्पादेवी विजयसिंह जी आंचलिया ने ग्यारह दिन के तप का प्रत्याख्यान किया। व महस्दी से समागत सुश्री दिव्या दिलीप कांकरिया ने सात दिन के तप का प्रत्याख्यान किया। तेरापंथ सभा,धुलिया की और से दिनेश सूर्या ने तपस्वी का अभिनंदन पत्र का वाचन किया। प्रात : सायं प्रतिक्रमण में अच्छी संख्या में भाई-बहनों ने भाग लिया। व पौषध व्रत की आराधना मैत्री दिवस पर प्रातः भव्य आयोजन क्षमा की भावना से एक:-प्रोत मैत्री दिवस का कार्यक्रम दि.15अक्टूबर को प्रातः हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनमेदीनी ने सर्वप्रथम पूज्प्रवर से सविधि खमतखामणा किया। इसी क्रम में वंदनीया महाश्रमणीजी , मुख्य
नियोजिका जी एवं साध्वीयों सह सकल साध्वी समाज से क्षमायाचना की गई। खमतखामणा के क्रम में मंत्री मुनिवर तथा मूख्य मुनिप्रवर सह समस्त मुनिवृंद से सबने भाववंदना सह खमतखामणा किया। इस मौके पर साध्वीवृंद ने “मैत्री दिवस मनाएंगे हम ” गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। विदुषी साध्वीश्री ने क्षमा की महत्ता उजागर करते हुए सबसे खमतखामणा किया। सभा के संरक्षक नानकरामजी तनेजा ,विनोद जी घुड़ीयाल ,दिनेश सूर्या, विजय सेमलाणी , संगीता सूर्या ,संगीता बेदमुथा ,पुष्पा लोढ़ा व रेखा घुड़ीयाल , ने अपने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन साध्वीश्री योगक्षेमप्रभाजी ने कुशलता पूर्वक किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बोर्ड टॉपर गैंगरेप: आरोपियों का सुराग देने पर 1 लाख रुपये का इनाम
Next Article अट्ठाई तप का पारणा हुआ

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

विलेपार्ले की धरा पर हुआ आध्यात्मिक मिलन
social
February 11, 2026
सेंगोल के इतिहास से जानें क्या है फिल्म स्वयंभू’ की कहानी का कनेक्शन, निखिल सिद्धार्थ ने किया खुलासा
entertainment
February 10, 2026
री-रिलीज़ से पहले वायरल हुआ सलमान खान का पुराना इंटरव्यू, तेरे नाम की सफलता पर कही थी बड़ी बात
entertainment
February 10, 2026
महाराष्ट्र के भारतीय जनता पार्टी के पचास जैन नगरसेवकों का सम्मान समारोह संपन्न
metro
February 10, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Follow US
© 2023 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?