By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Reading: करुणानिधि की मौत के बाद परिवार में सत्ता संघर्ष शुरू
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

करुणानिधि की मौत के बाद परिवार में सत्ता संघर्ष शुरू

Last updated: August 13, 2018 11:27 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

चेन्नै। डीएमके चीफ एम. करुणानिधि के निधन के कुछ दिन बाद ही परिवार में भाई-भाई के बीच सत्ता संघर्ष शुरू हो गया है। सोमवार को करुणानिधि के समाधि स्थल जाकर उनके बड़े बेटे एम. के. अलागिरी ने दावा किया कि पूरा असली DMK काडर उनके साथ है। आपको बता दें कि अलागिरी को कुछ साल पहले पार्टी से निकाल दिया गया था और तब से वह पार्टी पॉलिटिक्स से दूर थे। एक साल पहले ही उनके छोटे भाई और करुणानिधि के दूसरे बेटे स्टालिन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष भी बना दिया गया था।
अब पिता की मौत के एक हफ्ते बाद ही अलागिरी ने पार्टी पर अपनी दावेदारी जता दी है। उन्होंने खुद को करुणानिधि की राजनीतिक विरासत का असली वारिस बताया है। उन्होंने स्टालिन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के फैसले पर भी सवाल उठाए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में सत्ता को लेकर परिवार में संघर्ष बढ़ सकता है। यह सब ऐसे समय में हो रहा है जब मंगलवार को डीएमके की अहम बैठक होनेवाली है।
पार्टी से निकाले गए DMK नेता अलागिरी को दोबारा पार्टी में शामिल किए जाने की मांग तेज हो गई है। उन्होंने खुद कहा है कि पार्टी में जो कुछ हुआ है उससे उन्हें दुख हुआ है। सोशल मीडिया पर समर्थन में कई विडियो शेयर किए जा रहे हैं और पोस्टर के जरिए करुणानिधि के बेटे दयानिधि अलागिरी को भविष्य के नेता के तौर पर प्रॉजेक्ट किया जा रहा है। ऐसे में डीएमके के प्रवक्ता भी अलागिरी के मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
पार्टी से निकाले जाने पर कहा था- भरपेट भोजन करूंगा
करुणानिधि के बड़े बेटे अलागिरी को 2014 में बीजेपी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और तमिलनाडु के एमडीएमके पार्टी के जनरल सेक्रेटरी वाइको से मिलना महंगा पड़ा था। इस बात से नाराज करुणानिधि ने अलागिरी को पार्टी से बाहर निकाल दिया था। पार्टी में उनकी प्राथमिकता सदस्यता को भी खत्म कर दिया था। पार्टी से निष्कासित होने के बाद उस समय अलागिरी ने कहा था कि वह अभी भरपेट भोजन करेंगे और फिर जी भर के सोएंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ठाणे में युवाओं के लिए ‘यस वी कैन!’ कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया
Next Article स्टेट बैंक ऑफ इंडिया है भारत का सबसे देशभक्त ब्रैंड: सर्वे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेन2बॉलीवुड की फिल्म ‘मर्डर एट मढ’ का मुहूर्त के साथ शूटिंग शुरू
metro
February 15, 2026
महाशिवरात्रि स्पेशल: अनुराधा पौडवाल की भक्ति धुनों संग ‘झनक’ की शादी का जश्न, प्रोमो जारी!
entertainment
February 14, 2026
लैला–मजनू के बाद अब ‘हीर रांझा’: एकता कपूर और इम्तियाज अली फिर साथ, निर्देशन करेंगे साजिद अली
entertainment
February 14, 2026
सरहद से परे एक फौजी का प्यार: ‘बैटल ऑफ गलवान’ का ‘मैं हूं’ गाना दिखाता है कर्नल सरबजीत सिंह (रिटायर्ड) का प्यार!
entertainment
February 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Follow US
© 2023 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?