मांड्या:कर्नाटक के मांड्या के पास शनिवार को वीसी नहर में एक बस गिरने से 20 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में चार बच्चे भी शामिल हैं। राहत और बचाव का काम जारी है।
बताया जा रहा है कि पांडवपुरा तालुक के कंगनमारदी गांव में एक निजी बस नहर में गिरी है। पांडवपुरा तहसीलदार हनुमंतरायप्पा ने कहा कि राहत और बचाव का काम चल रहा है और अब तक 20 शवों को बरामद कर लिया गया है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि नहर के चारों ओर एक सुरक्षात्मक बॉन्ड्री की कमी दुर्घटना का कारण हो सकती है। एएनआई पर मौजूद वीडियो और फोटो के मुताबिक, हादसे के बाद आम लोगों ने रस्सी के सहरे नहर में गिरे लोगों को निकालते नजर आए।
बताया जा रहा है कि नहर में गिरने के बाद बस पूरी तरह से नहर में डूब गई। इस हादसे की और जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
कर्नाटक: वीसी नहर में गिरी बस, चार बच्चों समेत 20 लोगों की मौत

