28 जुलाई 2026 को असित कुमार मोदी के ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के 18 साल पूरे होने में अब सिर्फ 16 दिन बाकी हैं। इस खास काउंटडाउन सेलिब्रेशन के तहत इस बार इंस्पेक्टर चालू पांडे ने अपने खास अंदाज़ में दर्शकों को आगामी जश्न की शुभकामनाएं दीं। एक पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में उन्होंने मजेदार अंदाज़ में संदेश दिया—क्राइम को कहिए ‘ना’ और हंसी को कहिए ‘हां’।
उन्होंने सभी से अपने परिवार और दोस्तों के साथ मजेदार और हंसी से भरपूर वीडियो बनाने और उन्हें फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और X पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के आधिकारिक हैंडल्स को टैग करके शेयर करने का आग्रह किया। इस पहल के जरिए ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ परिवार अपने 18वें वर्ष के जश्न को दर्शकों के साथ मिलकर यादगार बनाने के साथ-साथ हंसी, खुशी और सकारात्मकता का संदेश भी आगे बढ़ा रहा है।
क्राइम को कहे ना, खुशी को कहे हाँ!’ ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के 18 साल के जश्न में इंस्पेक्टर चालू पांडे का मजेदार संदेश

