By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोविंद बोले- आतंकवाद पर दुनिया भारत के साथ, मसूद को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करना इसका सबूत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोविंद बोले- आतंकवाद पर दुनिया भारत के साथ, मसूद को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करना इसका सबूत

Last updated: June 20, 2019 12:39 pm
Surabhi Saloni
Share
8 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को संसद के सेंट्रल हॉल में लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर दुनिया भारत के साथ खड़ी है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करना इसका सबूत है। सरकार पहले दिन से ही समाज के आखिरी व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए समर्पित है।

सभी मतदाता बधाई के पात्र
कोविंद ने कहा, ‘‘महात्मा गांधी की जयंती के 150वीं जयंती के बाद 17वीं लोकसभा के पहले सत्र को संबोधित करते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है। देश के 61 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने मतदान कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वोट देने के लिए लोग भीषण गर्मी में भी कतारों में खड़े रहे। इस बार महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है और लगभग पुरुषों के बराबर रही है। इसके लिए सभी मतदाता बधाई के पात्र हैं।’’

‘‘लोकसभा के नए अध्यक्ष को भी मैं उनके इस दायित्व के लिए बधाई देता हूं। चुनाव प्रक्रिया के लिए चुनाव आयोग को बधाई देता हूं। इस लोकसभा में लगभग आधे सांसद पहली बार निर्वाचित हुए हैं। इसमें 78 महिला सांसदों का चुना जाना नए भारत की तस्वीर प्रस्तुत करता है।’’

‘सरकार समाज के आखिरी व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाएगी’
कोविंद के मुताबिक, ‘‘मेरी सरकार पहले दिन से ही सभी देशवासियों का जीवन सुधारने, कुशासन से पैदा हुई उनकी मुसीबतें दूर करने और समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सभी जरुरी सुविधाएं पहुंचाने के लक्ष्य के प्रति समर्पित है।

देशवासियों की मूलभूत आवश्यकताएं पूरी करते हुए, अब सरकार उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप एक सशक्त, सुरक्षित, समृद्ध और सर्वसमावेशी भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रही है। यह यात्रा ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ की मूल भावना से प्रेरित है। नए भारत की यह परिकल्पना केरल के महान कवि श्री नारायण गुरु के इन सद्विचारों से प्रेरित है: जाति-भेदम मत-द्वेषम एदुम इल्लादे सर्वरुम सोदरत्वेन वाड़ुन्न मात्रुकास्थान मानित।’’

‘हर किसान तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पहुंचेगी’
कोविंद ने कहा- नया भारत, गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर के आदर्श भारत के उस स्वरूप की ओर आगे बढ़ेगा जहां लोगों का चित्त भयमुक्त हो और आत्म-सम्मान से उनका मस्तक ऊंचा रहे। गुरुदेव के शब्दों में- “चित्तो जेथा भय-शून्नो, उच्चो जेथा शिर।

‘‘जो किसान हमारा अन्नदाता है, उसकी सम्मान-राशि की पहुंच बढ़ाते हुए अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को देश के प्रत्येक किसान के लिए उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।
पहली बार किसी सरकार ने छोटे दुकानदारों की आर्थिक सुरक्षा पर ध्यान दिया है। कैबिनेट की पहली बैठक में ही छोटे दुकानदारों और रीटेल ट्रेडर्स के लिए एक अलग पेंशन योजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना का लाभ लगभग 3 करोड़ छोटे दुकानदारों को मिलेगा।’’

प्रकृति का ध्यान रखना होगा
राष्ट्रपति ने कहा कि नेशनल डिफेंस फंड से वीर जवानों के बच्चों को मिलने वाली स्कॉलरशिप की राशि बढ़ा दी गई है। इसमें पहली बार राज्य पुलिस के जवानों के बेटे-बेटियों को भी शामिल किया गया है। क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वॉर्मिंग के बढ़ते प्रभावों के कारण आने वाले समय में, जलसंकट के और गहराने की आशंका है। आज समय की मांग है कि जिस तरह देश ने स्वच्छ भारत अभियान को लेकर गंभीरता दिखाई है, वैसी ही गंभीरता जल संरक्षण एवं प्रबंधन में भी दिखानी होगी। हमें अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी बचाना ही होगा। नए जलशक्ति मंत्रालय का गठन इस दिशा में एक निर्णायक कदम है, जिसके दूरगामी लाभ होंगे।

‘कृषि में 25 लाख करोड़ का निवेश होगा’
संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कोविंद ने कहा कि ग्रामीण भारत को मजबूत बनाने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश किया गया है। कृषि क्षेत्र की उत्पादकता को बढ़ाने के लिए आने वाले वर्षों में 25 लाख करोड़ रुपए का और निवेश किया जाएगा। देश में हर बहन-बेटियों के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने हेतु तीन तलाक और निकाह-हलाला जैसी कुप्रथाओं का उन्मूलन जरूरी है। मैं सभी सदस्यों से अनुरोध करूंगा कि हमारी बहनों और बेटियों के जीवन को और बेहतर बनाने वाले इन प्रयासों में अपना सहयोग दें।

‘‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’ के तहत, स्वरोजगार के लिए लगभग 19 करोड़ ऋण दिए गए हैं। इस योजना का विस्तार करते हुए अब 30 करोड़ लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उद्यमियों के लिए बिना गारंटी 50 लाख रुपए तक के ऋण की योजना भी लाई जाएगी।’’

कालेधन के खिलाफ मुहिम और तेज होगी
कोविंद के मुताबिक- GST के लागू होने से ‘एक देश, एक टैक्स, एक बाजार’ की सोच साकार हुई है। GST को और सरल बनाने के प्रयास जारी रहेंगे। कालेधन के खिलाफ शुरू की गई मुहिम को और तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। पिछले 2 वर्ष में 4 लाख 25 हजार निदेशकों को अयोग्य घोषित किया गया है और 3 लाख 50 हजार संदिग्ध कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जा चुका है।

‘‘इनसॉल्वेंसी और बैंकरप्सी कोड देश के सबसे बड़े और प्रभावी आर्थिक सुधारों में से एक है। इस कोड के अमल में आने के बाद प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बैंकों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की साढ़े 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि का निपटारा हुआ है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की वजह से अब तक 1 लाख 41 हजार करोड़ रुपए गलत हाथों में जाने से बचे हैं। लगभग 8 करोड़ गलत लाभार्थियों के नाम हटा दिए गए हैं।’’

चंद्रमा पर यान उतारने की तैयारी
कोविंद ने कहा- भारतमाला परियोजना के तहत वर्ष 2022 तक लगभग 35 हजार किलोमीटर नेशनल हाईवे का निर्माण या अपग्रेडेशन किया जाना है। सागरमाला परियोजना में तटीय क्षेत्रों में और बंदरगाहों के आसपास, बेहतर सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। हमारे वैज्ञानिक चंद्रयान-2 के लॉन्च की तैयारी में लगे हुए हैं। चंद्रमा पर पहुंचने वाला यह भारत का पहला अंतरिक्ष यान होगा। 2022 तक भारत के स्वनिर्मित गगन-यान में पहले भारतीय को स्पेस में भेजने के लक्ष्य की तरफ भी तेजी से काम चल रहा है।

आतंकवाद पर पूरी दुनिया भारत के साथ
आज आतंकवाद के मुद्दे पर पूरा विश्व, भारत के साथ खड़ा है। देश में बड़े आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करना इसका बहुत बड़ा प्रमाण है। सरकार विदेशों में बसे तथा वहां कार्यरत भारतीयों के हितों की रक्षा के प्रति भी सजग है। आज विदेश में अगर कोई भारतीय संकट में फंसता है तो उसे शीघ्र मदद और राहत का भरोसा होता है। आज समय की मांग है कि ‘एक राष्ट्र, एक साथ चुनाव’ की व्यवस्था लाई जाए जिससे देश का विकास तेजी से हो सके और लोगों को फायदा हो।

मोदी ने सभी सांसदों को डिनर पर बुलाया

गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दोनों सदनों के सांसदों को बैठक के साथ रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया है। यह भोज अशोका होटल में होगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भारतीयों के लिए एच-1बी की लिमिट 15% तक सीमित हो सकती है, अभी 70% भारतीयों को यह वीजा मिल रहा
Next Article 1990 कस्टोडियल डेथ केस: बर्खास्त IPS अधिकारी संजीव भट्ट को उम्रकैद

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

एस. एस. राजामौली की ‘वाराणसी’ का होगा इंटरनेशनल डेब्यू, मेक्सिको के ‘थंडर स्टेज’ पर एस. एस. दिखेगी फिल्म की पहली झलक
entertainment
April 23, 2026
कोई भी कभी रणवीर सिंह को को-एक्टर के रूप में पीछे नहीं छोड़ पाएगा, बोलीं सारा अर्जुन
entertainment
April 23, 2026
नेशनल अवॉर्ड-विनर अनुपम पटनायक लाए ‘मंत्र मुग्ध’- डर, हंसी और जादू का फुल ऑन कॉकटेल!
entertainment
April 23, 2026
गंगा एक्सप्रेस-वे से तीर्थ सर्किट हुआ मजबूत, कई धार्मिक स्थल होंगे कनेक्ट
state
April 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?