By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारतीयों के लिए एच-1बी की लिमिट 15% तक सीमित हो सकती है, अभी 70% भारतीयों को यह वीजा मिल रहा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

भारतीयों के लिए एच-1बी की लिमिट 15% तक सीमित हो सकती है, अभी 70% भारतीयों को यह वीजा मिल रहा

Last updated: June 20, 2019 12:41 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली. अमेरिका भारतीयों को एच-1बी वीजा देने की लिमिट 10% से 15% तक सीमित करने पर विचार कर रहा है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने बुधवार रात यह जानकारी दी। अमेरिका हर साल 85,000 एच-1बी वीजा जारी करता है। इनमें सबसे ज्यादा 70% वीजा भारतीय कर्मचारियों को मिलता है। किसी देश के लिए फिलहाल कोई लिमिट तय नहीं है। विदेश मंत्रालय ने अधिकारियों से जानकारी मांगी है कि अमेरिका एच-1बी वीजा की लिमिट तय करता है तो भारत पर कितना असर पड़ेगा।

डेटा लोकलाइजेशन वाले देशों से अमेरिका नाराज: रिपोर्ट
रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अमेरिका उन देशों के लिए एच-1बी वीजा की सीमा तय करने की सोच रहा है जो विदेशी कंपनियों को स्थानीय स्तर पर डेटा स्टोर करने के लिए मजबूर करते हैं। भारत को इसकी जानकारी दे दी गई है। आरबीआई ने पिछले साल डेटा लोकलाइजेशन पॉलिसी लागू की थी। इसके तहत वीजा, मास्टरकार्ड जैसी विदेशी कंपनियों को ट्रांजेक्शन से जुड़े डेटा विदेशी सर्वर की बजाय भारत में ही स्टोर करने होते हैं। अमेरिकी कंपनियों और वहां की सरकार को इस नियम पर आपत्ति है।

वीजा की लिमिट लागू हुई तो 10 लाख करोड़ रु. की आईटी इंडस्ट्री प्रभावित होगी
दूसरे देशों के कर्मचारियों को अपने यहां काम करने की मंजूरी देने के लिए अमेरिका हर साल एच-1बी वीजा जारी करता है। इस वीजा के आधार पर शुरुआत में 3 साल तक अमेरिका में काम करने की मंजूरी मिलती है। बाद में समय सीमा बढ़ाकर 6 साल की जा सकती है। भारतीय कर्मचारी इसका सबसे ज्यादा फायदा लेते हैं। इनमें सबसे ज्यादा आईटी सेक्टर के होते हैं। टीसीएस और इन्फोसिस जैसी प्रमुख कंपनियां एच-1बी वीजा पर अपने इंजीनियर और डेवलपर को अमेरिका भेजती हैं। भारतीय आईटी कंपनियों के लिए अमेरिका सबसे बड़ा बाजार है। भारतीय आईटी इंडस्ट्री 150 अरब डॉलर (10.5 लाख करोड़ रुपए) की है।

आईटी कंपनियों के शेयरों में 4% तक गिरावट
एच-1बी वीजा की लिमिट से जुड़ी रिपोर्ट की वजह से आईटी कंपनियों के शेयर गुरुवार को बिकवाली के दबाव में आ गए। कारोबार के दौरान विप्रो का शेयर 4% लुढ़क गया। टेक महिंद्रा में 1.5%, इन्फोसिस और टीसीएस में 0.5% से 1% तक गिरावट आ गई।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article परफ्यूम खरीदते समय रखें इन बातों का ख्याल
Next Article कोविंद बोले- आतंकवाद पर दुनिया भारत के साथ, मसूद को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करना इसका सबूत

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

कोई भी कभी रणवीर सिंह को को-एक्टर के रूप में पीछे नहीं छोड़ पाएगा, बोलीं सारा अर्जुन
entertainment
April 23, 2026
नेशनल अवॉर्ड-विनर अनुपम पटनायक लाए ‘मंत्र मुग्ध’- डर, हंसी और जादू का फुल ऑन कॉकटेल!
entertainment
April 23, 2026
गंगा एक्सप्रेस-वे से तीर्थ सर्किट हुआ मजबूत, कई धार्मिक स्थल होंगे कनेक्ट
state
April 22, 2026
महिला आरक्षण पर बोलने का भाजपा को कोई अधिकार नहीं, पहले ‘बंच ऑफ थॉट’ और ‘मनुस्मृति’ जलाएं: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
April 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?