By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोविड-19 टीम के बंगाल भेजने पर भड़कीं ममता, कहा- पीएम और अमित शाह दें सफाई
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

कोविड-19 टीम के बंगाल भेजने पर भड़कीं ममता, कहा- पीएम और अमित शाह दें सफाई

Last updated: April 20, 2020 8:49 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

कोलकाता:लॉकडाउन के दौरान कोरोना संक्रमण के प्रसार कम करने के लिए राज्यों की तरफ से उठाए गए कदमों का आकलन करने को केन्द्र की तरफ से पश्चिम बंगाल भेजे जा रहे केन्द्रीय दल के फैसले पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ी आपत्ति जताई है। ममता बनर्जी ने सोमवार को पूछा कि राज्यों में लॉकडाउन मानदंडों के क्रियान्वयन का आकलन करने के लिए किस आधार पर छह अंतर-मंत्रालयी केन्द्रीय दलों (आईएमसीटी) का गठन किया गया है। लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन की रिपोर्ट्स के बीच सेंट्रल इंटर- मिनिस्टीरियल टीमें (केन्द्रीय अंतर मंत्रालयी दलें) कोलकाता समेत सात जिलों का दौरा करेंगी।

ममता ने पीएम का लिखा खत

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को पत्र लिखते हुए कहा, “गृह मंत्री ने मुझसे फोन पर करीब एक बजे इस बारे में बात की कि अंतर मंत्रालयी केन्द्रीय टीमें मेरे राज्य का दौरा करेंगी। दुर्भाग्यवश, टीम कोलकाता में सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर ही पहुंच चुकी थी, मेरे बातचीत से बहुत पहले ही।”

एक ट्वीट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बिना स्पष्टीकरण के वह इस पर आगे बढ़ने में असमर्थ हैं। ममता ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा- “कोविड-19 संकट के दौरान हम सभी सकारात्मक समर्थन और सुझाव खासकर केन्द्र का स्वागत करते हैं। हालांकि, किस आधार पर केन्द्र ने अंतर-मंत्रालयी केन्द्रीय दलों (आईएमसीटी) भारत के कुछ निश्चित जिलों में भेजने का फैसला किया है वह अस्पष्ट है।”

उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दोनों से यह अपील करती हूं कि वे इसके लिए इस्तेमाल किए गए मानदंडों को साझा करें। तब तक, मैं सशंकित हूं, और ऐसे बिना किसी पुख्ता कारण के हम इस पर आगे नहीं बढ़ सकते।”

गौरतलब है कि बंगाल में लॉकडाउन के दौरान जिस तरह नियमित तौर पर लॉकडाउन का उल्लंघन हुआ उससे केन्द्र चिंतित है, जैसे राज्य में हर दिन कुछ निश्चित समय के लिए मिठाई की दुकानों को खोलने की छूट देना, बिना किसी ऐहतियाती कदम के सब्जी, मछली और मुर्गा मंडियों में लोगों की काफी भीड़ देखी। ये बाजार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुले हुए हैं।

केन्द्र सरकार ने कहा कि छह सेंट्रल इंटर मिनिस्टीरियल टीमें बनाई गई हैं जिन्हें यह अधिकार दिया गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि लॉकडाउन गाइलाइंस जैसे- सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन हो भी रहा है या नहीं। इनमें से एक टीम अगले तीन दिनों में बंगाल में खासकर सात उन जिलों का दौरा करेंगी जहां पर राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के उल्लंघन की खबरें हैं, जैसे- कोलकाता, हावड़ा, मिदनापुर ईस्ट, 24 परगना नॉर्थ, कलिमपोंग, दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी। यह टीम विशेष विमान से जाएंगी।

केन्द्र ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में कोविड-19 की स्थिति का आकलन करने के लिए छह आईएमसीटी का गठन किया है। मंत्रालय ने कहा था कि केन्द्र सरकार ने इन स्थानों में कोविड-19 संबंधी हालात का वहां जाकर आकलन करने और चारों राज्यों- मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान एवं पश्चिम बंगाल के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने के लिए छह अंतर-मंत्रालयी केन्द्रीय दलों (आईएमसीटी) का गठन किया है।

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, ”आईएमसीटी बंद के नियमों के अनुसार दिशा-निर्देशों के पालन एवं क्रियान्वयन, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, सामाजिक दूरी, स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे की तैयारी, स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा और श्रमिकों एवं गरीबों के लिए स्थापित राहत शिविरों में हालात पर गौर करेंगी।” उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए 24 मार्च को बंद की घोषणा की थी जिसके बाद में तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया गया।

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 54 नए मामले 

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 54 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 245 हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक कुल 330 लोगों में कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है। उनमें से 12 लोगों की इस जानलेवा वायरस से मौत हो गई जबकि 73 लोग इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होकर घर जा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 339 है।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दवा और गेहूं के लिए अफगानिस्तान ने कहा थैंक्स, पीएम मोदी बोले- पहले साथ आंतकवाद से लड़े और अब कोरोना का करेंगे मुकाबला
Next Article बिहार सरकार की कोरोना जांच रिपोर्ट पर सवालिया निशान!

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रजनी की बारात’ का पहला पोस्टर रिलीज – उल्का गुप्ता का दमदार अंदाज़, लड़की खुद लेकर निकली अपनी बारात!
entertainment
April 30, 2026
बायोपिक करना आसान नहीं था! जानें क्यों फरहान अख्तर ने ‘भाग मिल्खा भाग’ को बताया अपने फिल्मी सफर का सबसे कठिन किरदार
entertainment
April 29, 2026
‘पीस ही असली लग्ज़री है’ अर्जुन कपूर का इमोशनल पोस्ट, बहन के लिए प्यार
entertainment
April 29, 2026
युनिमॅक्स वर्ल्ड ने डोंबिवली ईस्ट में ‘ऑक्सीलक्स लिव्हिंग’ किया लॉन्च, लग्ज़री लिविंग में एक नया बेंचमार्क !
Business Mumbai / Maharshtra
April 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?