सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना वायरस साम्यवादी चीन का सबसे बड़ा हेल्थ इमरजेंसी: शी जिनपिंग
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना वायरस साम्यवादी चीन का सबसे बड़ा हेल्थ इमरजेंसी: शी जिनपिंग

Last updated: February 24, 2020 8:18 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

वुहान:चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रविवार (23 फरवरी) को कहा कि कोरोना वायरस देश का सबसे बड़ा जन स्वास्थ्य आपातकाल है। कोरोना वायरस से चीन में अबतक 2,442 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लगभग 77 हजार लोग इससे संक्रमित हैं। शी ने कोविड-19 प्रकोप की रोकथाम और नियंत्रण के लिये प्रयास दोगुने करने को लेकर बुलाई गई बैठक में कहा, ”यह तेजी से और दूर तक फैलने वाला वायरस है और इस पर नियंत्रण पाना व इसे रोकना बहुत मुश्किल काम है।”

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक की अध्यक्षता चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने की। सरकारी प्रसारक सीसीटीवी की खबर के अनुसार शी ने कहा, ”यह हमारे लिये संकट की घड़ी है और यह बड़ी परीक्षा है।” उन्होंने कोरोना वायरस को देश का सबसे बड़ा जन स्वास्थ्य आपातकाल करार दिया।

शी ने कहा कि महामारी से ”निश्चित रूप से अर्थव्यवस्था और समाज पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा” हालांकि उन्होंने कहा कि ये प्रभाव ”अल्पकालिक” और नियंत्रित करने योग्य होंगे। कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित वुहान शहर में स्वास्थ्य अधिकारियों ने वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों को 14 दिन तक अलग रखने को कहा है। अधिकारियों ने रविवार (23 फरवरी) को कहा कि चीन में कोरोना वायरस से 97 और लोगों की मौत हो गई है, जिसके मृतकों की संख्या बढ़कर 2,442 हो गई।

चीन ने रविवार को उम्मीद जताई कि भारत उसके देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पैदा हो रही स्थिति की समीक्षा ”वस्तुपरक एवं तर्कसंगत” तरीके से करेगा और द्विपक्षीय व्यापार एवं लोगों का आवागमन बहाल करेगा। चीन के कई परमार्थ संगठनों और कुछ चिकित्सकीय संस्थानों ने दावा किया है कि भारत ने चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण वहां चिकित्सकीय उत्पादों का निर्यात प्रतिबंधित कर दिया है। इन्हीं दावों के मद्देनजर चीनी दूतावास के प्रवक्ता जी रोंग ने यह बयान दिया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नागरिकता संशोधन कानून पर बोले पी चिदंबरम भाजपा और भारत के लोगों के बीच जंग है ये
Next Article अखिलेश यादव बोले, ट्रंप की यात्रा पर जनता की कमाई की हो रही बर्बादी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में ‘ऑल एबिलिटी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट  2026’ की ट्रॉफी और आधिकारिक टी-शर्ट का अनावरण
Mumbai / Maharshtra
October 27, 2026
हिंदी फ़िल्म ‘लागी छूटे ना’ का म्यूजिक और ट्रेलर लॉन्च, 13 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
entertainment
October 27, 2026
‘पहला प्यार दूसरी बार’ की टीम पहुंची जयपुर, फिल्म देख रहे दर्शकों को दिया सरप्राइज़!
entertainment
October 27, 2026
वरुण धवन और कृति सेनन बने भारत के नए ‘ऑब्सेशन’! ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म के हिंदी वर्जन में देंगे अपनी आवाज़, 30 अक्टूबर से JioHotstar के Peacock Hub पर होगी स्ट्रीमिंग!
entertainment
October 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?