सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 145 पहुंची, भारत में इस हफ्ते 2 त्वरित प्रयोगशाला और 49 अतिरिक्त जांच केंद्र शुरू किए जाएंगे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 145 पहुंची, भारत में इस हफ्ते 2 त्वरित प्रयोगशाला और 49 अतिरिक्त जांच केंद्र शुरू किए जाएंगे

Last updated: March 18, 2020 8:25 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: देश में कोरोनावायरस का संक्रमण हर दिन तेजी से बढ़ रहा है। रविवार रात से मंगलवार रात तक यानी 48 घंटों में संक्रमितों की संख्या 99 से बढ़कर 145 हो गई है। इस स्थिति को देखते हुए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) अगले एक हफ्ते में दो त्वरित प्रयोगशाला और 49 नए जांच केंद्र शुरू करेगा। त्वरित प्रयोगशाला दिल्ली-एनसीआर और भुवनेश्वर में शुरू की जाएंगी। वहीं, 49 जांच केंद्र मेडिकल कॉलेज, काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर), डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी (डीबीटी) और डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) समेत अन्य स्थानों पर शुरू किए जाएंगे।

अपडेट्स…

  • विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कोरोनावायरस से बचाव के लिए किए जा रहे उपायों को लेकर इमीग्रेशन, हेल्थ और सिक्युरिटी और एयरपोर्ट के अधिकारियों से मुलाकात की।
  • पुणे रेस्टोरेंट एंड होटेलियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जी शेट्‌टी ने कहा कि शहर के होटल 20 मार्च तक बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हमसे यह गुजारिश की है और यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। शहर में 850 होटल हैं और इसमें 25 हजार कर्मचारी काम करते हैं।
  • कोरोनावायरस को लेकर सरकार के आदेश को नजरअंदाज करने की वजह से हैदराबाद में कोचिंग सेंटर, स्कूल, जिम और बार समेत 66 भवनों को सील कर दिया गया है। सरकार ने इन केंद्रों को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया था। शहर में इस संबंधित इमारतें बंद हैं या नहीं, इस पर नजर रखने के लिए 18 टीमें बनाई गई हैं।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मंगलवार को टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने कोरोनावायरस महामारी को लेकर वैश्विक स्थितियों पर चर्चा की।
  • सेना के सूत्रों के मुताबिक, पुणे में एक सैन्य संस्थान में सेना के अफसर और एक महिला को कुछ लक्षण सामने आने के बाद क्वारैंटाइन किया गया है। जरूरी होने पर उनकी जांच की जाएगी।

ईरान में 250 भारतीयों के संक्रमित होने की खबरों पर विदेश मंत्रालय चुप
ईरान में 250 से अधिक भारतीयों संक्रमित होने की खबरें आ रही हैं। हालांकि, भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना है कि वह इसकी पुष्टि नहीं कर सकता। इस बयान से पहले ईरान की सरकार ने चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि अगर अनदेखी की गई तो कोरोना वायरस की वजह से ईरान में लाखों लोग जान गंवा सकते हैं।

भारत के तीसरी स्टेज में पहुंचने की उम्मीद नहीं: आईसीएमआर
आईसीएमआर के निदेशक बलराम भार्गव ने कहा है कि भारत कोरोना वायरस संक्रमण के दूसरी स्टेज में है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत तीसरी स्टेज में नहीं पहुंच सकता। उन्होंने बताया कि किसी भी महामारी के फैलने की चार स्टेज होती हैं। तीसरी स्टेज पर समुदाय में इसका व्यापक संक्रमण होता है, लेकिन अभी भारत उस स्थिति तक नहीं पहुंचा है।

जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की एंट्री बैन
संक्रमण की आशंका के चलते दिल्ली सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। यहां धरना-प्रदर्शनों पर रोक लगा दी गई है। नागरिकता कानून के खिलाफ शाहीन बाग चल रहे प्रदर्शन को भी खत्म किया जा सकता है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि 31 मार्च तक डांस बार और पब जैसे सार्वजनिक स्थलों को बंद किया जाए। पहला केस सामने आने के बाद पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने राज्य को शटडाउन कर दिया है। बुधवार से इस महीने के अंत तक सभी स्कूल, कॉलेज, सिनेमा और जिम बंद कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर में विदेशी पर्यटकों की एंट्री पर बैन लगा दिया गया है।

डीजीसीए ने कहा- सभी प्लेन हर 24 घंटे डिस इन्फैक्ट किया जाए
डीजीसीए ने कोरोनावायरस को लेकर सभी एयरलाइंस को निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में कम से कम एक बार हर प्लेन की सफाई करें। प्लेन में हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करें। प्लेन में कम से कम एक प्रीकॉशन किट होना अनिवार्य है। ये किट क्रू मेंबर्स के लिए है, जिनका कई संदिग्ध केस से रोजाना आमना-सामना हो रहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना वायरस:165 देशों में संक्रमण और 7,965 मौतें
Next Article बागी कांग्रेसी विधायकों से मिलने पहुंचे दिग्विजय सिंह धरने पर बैठे, हिरासत में लिए गए
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?