सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना वायरस:165 देशों में संक्रमण और 7,965 मौतें
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना वायरस:165 देशों में संक्रमण और 7,965 मौतें

Last updated: March 18, 2020 8:20 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

वॉशिंगटन:दुनिया में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा बुधवार सुबह 1 लाख 98 हजार 241 हो गया। 165 देश प्रभावित हैं। मरने वालों की संख्या 7 हजार 965 पहुंच गई है। 81,743 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन नूचिन के मुताबिक, कोरोनावायरस का असर अमेरिका में रोजगार के मौकों पर पड़ सकता है। नूचिन ने बताया कि अमेरिका में बेरोजगारी दर 20% तक पहुंच सकती है। लस एंजिल्स के अस्पतालों में खून की कमी हो गई है। इसकी वजह रक्तदान करने वालों की कमी है। इजराइल संक्रमण रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है, लेकिन सैन्य भर्ती प्रकिया को स्थगित नहीं किया।

अमेरिका : रोजगार पर असर 
अमेरिका में मंगलवार रात कोरोनावायरस के अर्थव्यवस्था पर असर को लेकर मीटिंग हुई। वित्त मंत्री स्टीवन नूचिन ने रिपब्लिकन सीनेटर्स को बताया कि संक्रमण का खतरा इसी तरह बढ़ता रहा तो अमेरिका अर्थव्यवस्था की हालत 2008 की आर्थिक मंदी से भी बदतर हो सकती है। नूचिन ने चेतावनी दी कि कोरोना की वजह से बेरोजगारी दर 20% तक पहुंच सकती है। इसके पहले अमेरिकी मीडिया ने चेतावनी दी थी कि कोरोना का असर हेल्थ सेक्टर के साथ अर्थव्यवस्था को भी तबाह कर सकता है।

यूएन : सुरक्षा परिषद की सभी बैठकें रद्द

संयुक्त राष्ट्र ने इस हफ्ते प्रस्तावित सुरक्षा परिषद की सभी बैठकों को रद्द कर दिया है। सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता फिलहाल चीन के पास है। चीन ही कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। संक्रमण का पहला मामला भी यहीं सामने आया था। हालांकि, यूएन ने एक बयान में ये भी कहा है कि राजनयिकों और मीडिया के लिए विश्व संस्था खुली रहेगी।

यूएस नेवी : मेडिकल शिप इस्तेमाल होंगे
अमेरिका में जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन मार्क मिल जल्द ही एक बड़ा फैसला ले सकते हैं। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के देखते हुए अमेरिकी नौसेना के दो नेवी शिप हॉस्पिटल आम लोगों को हेल्थ फैसेलिटी दे सकते हैं। इनमें से एक शिप सैन डियागो और दूसरा नॉरफ्लॉक में तैनात है। दुनिया में किसी अन्य देश के पास अमेरिकी नेवी जैसे मोबाइल शिप हॉस्पिटल नहीं हैं। इनमें किसी फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं और हर तरह के मेडिकल उपकरण मौजूद हैं। रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने कहा कि अमेरिकी सेना ने हेल्थ डिपार्टमेंट को पांच लाख मास्क मुहैया कराए हैं।

लास एंजिल्स : खून की कमी 

सीएनए के मुताबिक, लॉस एंजिल्स में कोरोनावायरस के डर की वजह से लोग ब्लड डोनेट नहीं कर रहे हैं। इसकी वजह से यहां के ब्लड डोनेशन सेंटर्स में खून की कमी हो गई है। शहर की हेल्थ डायरेक्टर क्रिस्टियाना घाली ने कहा, “हर रोज की तुलना में रक्तदान करने वालों की संख्या साढ़े पांच हजार कम हो गई है। मैं साफ कर देना चाहती हूं कि ब्लड डोनेशन पूरी तरह सुरक्षित है।”

इजराइल : हेल्थ सेक्टर को मदद देगी सेना
टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, इजराइली जल्द ही देश में मेडिकल फेसेलिटीज को मदद करने जा रही है। इसके लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए सेना ने एक आदेश भी तैयार कर लिया है, जिस पर सरकार विचार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल में संक्रमण छिपाने के कुछ मामले सामने आने के बाद संदिग्धों के फोन टैप किए जा रहे हैं। अगर हालात बिगड़ते हैं तो यहां नेशनल लॉकडाउन किया जा सकता है। इसकी जिम्मेदारी सेना संभालेगी।

पाकिस्तान : हालात भयावह

जियो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान में बुधवार सुबह तक कोरोनो संक्रमण के कुल 237 मामले सामने आ चुके हैं। दो लोगों की मौत हो चुकी है। दिक्कत ये है कि संक्रमण के संदिग्धों को क्वारैंटाइन या आइसोलेट करने की कोई व्यवस्था नहीं है। सिंध के कुछ स्कूलों में संदिग्धों को ठहराया जा रहा है। यहां एक ही हॉल में 58 संदिग्ध संक्रमित मौजूद हैं। सैनिटाइजेशन की कोई व्यवस्था नहीं है।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article गूगल मैप में नहीं दिखेगी रामलला के मंदिर की लोकेशन
Next Article देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 145 पहुंची, भारत में इस हफ्ते 2 त्वरित प्रयोगशाला और 49 अतिरिक्त जांच केंद्र शुरू किए जाएंगे
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?