By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना टेस्ट के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के सैंपल लिए गए
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

कोरोना टेस्ट के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के सैंपल लिए गए

Last updated: June 9, 2020 11:39 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मंगलवार सुबह कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल ले लिए गए हैं। आज शाम या बुधवार सुबह तक उनकी रिपोर्ट आ सकती है। केजरीवाल ने गले में खराश और बुखार होने के बाद खुद को अपने घर में आइसोलेट कर लिया है। 51 वर्षीय मुख्यमंत्री मधुमेह से भी पीड़ित हैं और वह रविवार दोपहर से ही अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं।

दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल मामले 30,000 करीब पहुंचे 

दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 1,007 नए मरीज सामने आए। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या करीब 30 हजार तक पहुंच गई, जबकि संक्रमण ने अब तक 874 लोगों की जान ले ली है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में 30 मई से छह जून के बीच 62 संक्रमितों की मौत हुई। इनमें से 27 की मौत पांच जून को हुई। इन मौतों की खबर सात जून को मिली। दिल्ली में कोविड-19 के सबसे ज्यादा 1513 मामले तीन जून को आए थे।

स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 874 हो गई है और कोविड-19 के कुल मामले 29,943 हो गए हैं। इसमें कहा गया है कि विभिन्न अस्पतालों से मिली जानकारी के आधार पर, मृत्यु ऑडिट समिति के मुताबिक मृतकों की संख्या में उन मौतों को शामिल किया जाता है जिसमें मृत्यु का प्राथमिक कारण कोविड-19 मालूम पड़ता है।

हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, अब तक 11,357 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जबकि 17,172 रोगी इलाज करा रहे हैं। इसमें कहा गया है कि अबतक कोविड-19 के 2,55,615 नमूनों की जांच की गई है।

हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, 13,405 संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 248 मरीज वेंटिलेटर या आईसीयू में हैं। शहर में कंटेनमेंट जोन की संख्या सोमवार को बढ़कर 183 हो गई है जो रविवार को 169 थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article प्रवासी मजदूरों पर सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश- 15 दिनों में भेजें घर
Next Article 7 दिनों के लिए हुआ सस्पेंड पायल रोहतगी का ट्विटर अकाउंट

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

नाइस इंश्योरेंस लैंडमार्क ने घाटकोपर ज्वेलर्स एसोसिएशन में इंश्योरेंस जागरूकता का दिया संदेश
social
July 26, 2026
माणक गणि झोन ज्ञानशाला के बच्चों का तेरापंथ भवन के प्रांगण मे संपर्क पखवाड़ा का सुंदर आयोजन
social
July 26, 2026
गोयल भवन के प्रांगण में साध्वीश्री राकेशकुमारी आदि साध्वी वृंद के पावन सानिध्य में तेरापंथ-मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
July 26, 2026
आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर (ATDC) का स्थानांतरण समारोह एवं ‘संबोधि परियोजना’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में सम्पन्न
social
July 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?