सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से तबाही: दुनियाभर में अब तक 4623 मौतें, कुल 125,841 लोग संक्रमित
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से तबाही: दुनियाभर में अब तक 4623 मौतें, कुल 125,841 लोग संक्रमित

Last updated: March 12, 2020 9:20 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से पैर पसारने वाले जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में विश्व के 113 देश आ गये हैं और इससे मरने वालों की संख्या 4623 हो चुकी है जबकि 125,841 लोग इस वायरस से जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। भारत में भी यह धीरे-धीरे फैलने लगा है और 60 लोगों में इसकी पुष्टि हो चुकी है। इन लोगों में केरल के वे तीन लोग भी शामिल हैं जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है लेकिन अभी भी इससे सबसे अधिक प्रभावित चीन के लोग ही हैं। इस वायरस को लेकर तैयार की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से जुड़े थे।

वर्तमान में संक्रमित लोगों की कुल संख्या आधिकारिक रिपोटोर्ं से काफी अधिक होने की संभावना है और इस वायरस से संक्रमित होने के कारण चीन में कोरोना से अब तक 3169 लोगों की मौत हो गयी जबकि 80,793 लोग संक्रमित हुए हैं। चीन के बाद इटली में यह जानलेवा वायरस पूरी तरह से अपने पैर पसार चुका हैं। इटली में कोरोना के कारण अब तक 827 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 12462 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।खाड़ी देश ईरान में भी कोरोना वायरस का कहर जारी है। ईरान में इस वायरस की चपेट में आकर 354 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 9000 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं।

इटली और ईरान के साथ दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के मामलों में अचानक वृद्धि हुई है। दक्षिण कोरिया में कोरोना से अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 7755 लोग इससे संक्रमित हैं। चीनी नागरिकों की अच्छी-खासी आबादी वाले देश अमेरिका में भी यह गंभीर रूप से फैल चुका है। अमेरिका में कोरोना से अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1302 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। अमेरिका के न्यूयॉर्क, वाशिंगटन, कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा समेत आठ प्रांतों में कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा कर दी गयी है।

जर्मनी में तीन, फ्रांस में 48, स्पेन में 54, जापान में 12, इराक में सात, ब्रिटेन में आठ, नीदरलैंड में पांच , ऑस्ट्रेलिया एवं हांगकांग में तीन-तीन, स्विट्जरलैंड में चार तथा मिस्त्र, सैन मैरीनो, अजेर्ंटीना, फिलीपींस, थाइलैंड और ताइवान में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

फ्रांस में अब तक 2281 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं जबकि जर्मनी में 1908, जापान में 568, स्पेन में 2277, स्विट्जरलैंड में 652, ब्रिटेन में 460, नीदरलैंड में 503, बेल्जियम में 314 , स्वीडन में 500, सिंगापुर में 178, नॉर्वे में 489, हांगकांग में 129, ऑस्ट्रिया में 246, चेक गणराज्य में 91, मलेशिया में 149, ऑस्ट्रेलिया में 128, यूनान में 99, कुवैत में 72, कनाडा में 93, इराक में 71, थाईलैंड में 59, बहरीन में 189, मिस्र में 59, आइसलैंड में 85, ताइवान में 45, संयुक्त अरब अमीरात में 74, डेनमार्क में 514, वियतनाम में 38, क्रूज जहाज (ग्रैंड प्रिंसेस) में 21, इजरायल में 97, ब्राज़ील में 52, आयरलैंड में 43, फिनलैंड में 59, पेरू में 11, अल्जीरिया में 20, ओमान में 18, वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी में 25, लेबनान में 61, इक्वेडोर में 14, पुर्तगाल, कतर में 18, रूस में 20, क्रोएशिया और जॉर्जिया में 12-12, सऊदी अरब में 45, एस्टोनिया एवं मकाऊ में 10-10 तथा चिली में पांच और अजेर्ंटीना में 19 लोग संक्रमित हैं।

घातक कोरोना वायरस के प्रकोप पर चिंता व्यक्त करते हुए संयुक्त राष्ट्र ने इस संक्रमण की रोकथाम के लिए एक करोड़ 50 लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता की पेशकश की है। इस निधि का इस्तेमाल विशेष रूप से कमजोर स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली वाले देशों में किया जाएगा। डब्ल्यूएचओ ने कोरोनो वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए 67 करोड़ 50 लाख डॉलर जुटाने का आह्वान किया है।

गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच बुधवार को इसे वैश्विक महामारी घोषित कर दिया। पूरे विश्व में कोरोना के संक्रमण से प्रभावित लोगों में से अब तक 50 हजार लोगों को इससे मुक्ति दिलायी गयी है। वर्तमान में संक्रमित लोगों की कुल संख्या आधिकारिक रिपोटोर्ं से काफी अधिक होने की संभावना है। एक महामारी विज्ञानी ने भविष्यवाणी की है कि दुनिया की 60 प्रतिशत आबादी अंतत: प्रभावित हो सकती है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article यस बैंक संकट पर RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का बड़ा बयान
Next Article कोरोना वायरस: एयर इंडिया ने निलंबित कीं रोम, मिलान और सियोल की उड़ानें

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में ‘ऑल एबिलिटी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट  2026’ की ट्रॉफी और आधिकारिक टी-शर्ट का अनावरण
Mumbai / Maharshtra
October 27, 2026
हिंदी फ़िल्म ‘लागी छूटे ना’ का म्यूजिक और ट्रेलर लॉन्च, 13 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
entertainment
October 27, 2026
‘पहला प्यार दूसरी बार’ की टीम पहुंची जयपुर, फिल्म देख रहे दर्शकों को दिया सरप्राइज़!
entertainment
October 27, 2026
वरुण धवन और कृति सेनन बने भारत के नए ‘ऑब्सेशन’! ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म के हिंदी वर्जन में देंगे अपनी आवाज़, 30 अक्टूबर से JioHotstar के Peacock Hub पर होगी स्ट्रीमिंग!
entertainment
October 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?