सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में अब तक 95 लाख से ज्यादा मरीज;यूरोप के 30 देशों में पिछले 2 हफ्ते में बढ़ा संक्रमण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में अब तक 95 लाख से ज्यादा मरीज;यूरोप के 30 देशों में पिछले 2 हफ्ते में बढ़ा संक्रमण

Last updated: June 25, 2020 9:03 pm
Surabhi Saloni
Share
8 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 95 लाख 55 हजार 762 लोग संक्रमित हैं। इनमें 51 लाख 96 हजार 571 लोग ठीक हुए हैं। वहीं, 4 लाख 85 हजार 573 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोप में डब्ल्यूएचओ के रीजनल डायरेक्टर हैंस क्लज ने कहा है कि 30 यूरोपीय देशों में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसमें 11 देश ऐसे हैं जहां पर कोरोना दोबारा से पैर पसार रहा है। वर्चुअल ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी। यूरोप में अब तक 23.67 लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं और 1.89 लाख से ज्यादा की जान जा चुकी है।

उधर, पेरिस में एफिल टावर तीन नहीने के बाद दोबारा खोला गया। फ्रांस में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद से ही इसे बंद कर दिया गया था। सेंकड वर्ल्ड वार के बाद पहली बार एफिल टावर इतने समय तक बंद रहा। हर साल यहां करीब 70 लाख पर्यटक आते हैं।

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 24,62,713 1,24,282 10,40,605
ब्राजील 11,92,474 53,874 6,49,908
रूस 6,13,994 8,605 3,75,164
भारत 4,74,272 14,914 2,71,934
ब्रिटेन 306,862 43,081 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,94,166 28,327 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,64,689 8,586 1,51,589
चिली 2,54,416 4,731 2,15,093
इटली 2,39,410 34,644 1,86,111
ईरान 2,12,501 9,996 1,72,096

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

*ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

बांग्लादेश: बीएनपी पार्टी के 73 नेताओं की मौत हो चुकी
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के 73 नेताओं की अब तक कोरना की वजह से जान जा चुकी है। वहीं, 284 नेता संक्रमित हुए हैं। बीएनपी के सेक्रेटरी जनरल मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगिर ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कोरोना को लेकर सही कदम न उठाने का आरोप लगाते हुए सरकार की आलोचना की। बांग्लादेश में संक्रमण के एक लाख 26 हजार 606 मामले आ चुके हैं और 1621 की जान जा चुकी है।

सेनेगल के राष्ट्रपति क्वारैंटाइन
पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सैल एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद क्वारैंटाइन हो गए हैं। देश के सरकारी टेलीविजन ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि, 58 साल के सैल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक महीने पहले उनके भाई की भी जांच की गई थी। देश में अब तक 6 हजार मामले सामने आ चुके हैं और 93 लोगों की मौत हुई है।

पाकिस्तान: 4044 नए केस सामने आए
पाकिस्तान में 24 घंटे में 4044 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 148 लोगों की मौत हुई है। देश में संक्रमण का आंकड़ा 1.92 लाख से ज्यादा हो गया है, जबकि 3903 की जान जा चुकी है। देश में 81 हजार 307 लोग ठीक भी हो चुके हैं। यहां सबसे ज्यादा 74,070 मामले सिंध प्रांत में हैं।

महामारी के बीच अमेरिका गए पोलैंड के राष्ट्रपति
पोलैंड के राष्ट्रपति एंड्रेज डुडा पहले ऐसे वैश्विक नेता हैं, जो महामारी के बीच अमेरिका गए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को व्हाइट हाउस में उनका स्वागत किया। अमेरिका में अभी संक्रमण के मामले 24 लाख से ज्यादा हो गए हैं, जबकि 1 लाख 24 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

हर हफ्ते 10 लाख केस मिल रहे: डब्ल्यूएचओ

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडहोनम गेब्रियेसियोस ने बुधवार को कहा कि अगले हफ्ते तक संक्रमण का मामला 1 करोड़ से ज्यादा हो सकता है। फिलहाल, हर हफ्ते 10 लाख से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। वहीं, कई देश ऑक्सीजन कंस्नट्रेटर मशीन की कमी से जूझ रहे हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़ने के चलते हर दिन 88 हजार बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी हो रही है। ऑक्सीजन कंस्नट्रेटर संक्रमित मरीजों को सांस लेने के लिए जरूरी है। अगले कुछ दिनों में 120 देशों को 14 हजार ऑक्सीजन कंस्नट्रेटर भेजने की योजना है।

ऑस्ट्रेलिया: एक लाख लोगों का टेस्ट होगा
ऑस्ट्रेलिया में पिछले कुछ दिनों में मामले बढ़े हैं। इसकी वजह से सरकार ने घर-घर जाकर कोरोना का टेस्ट करने का फैसला किया है। मेलबर्न कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। विक्टोरिया स्टेट में गुरुवार को 33 नए केस मिले हैं। जहां कोरोना के मामले ज्यादा हैं, वहां 1000 से ज्यादा सैनिकों को तैनात किया जाएगा। यहां एक लाख से ज्यादा लोगों का टेस्ट करने की योजना है। अधिकारियों के मुताबिक, हर दिन 10 हजार लोगों का 10 दिन तक टेस्ट किया जाएगा।

ब्रिटेन: 6000 लोगों पर टेस्ट किया जा सकता है

ब्रिटेन में कोरोना की नए वैक्सीन का इंसानों पर ट्रायल शुरू हो गया है। देश में यह दूसरी वैक्सीन है, जिसका इंसानों पर ट्रायल हो रहा है। वैक्सीन का जानवरों पर ट्रायल सफल रहा था। लंदन के इंपीरियल कॉलेज के प्रोफेसर रॉबिन शटोक की अगुआई में 300 लोगों पर इसका ट्रायल होगा। इससे पहले ऑक्सफोर्ट यूनिवर्सिटी के रिसर्चर भी एक वैक्सीन का इंसानों पर ट्रायल कर रहे हैं। रिसर्चर का कहना है कि पहले फेज के ट्रायल के बाद अक्टूबर में दूसरे फेज की शुरुआत होगी। वैक्सीन का 6000 लोगों पर टेस्ट किया जाएगा।

ब्राजील: एक दिन में 40 हजार से ज्यादा मामले 
ब्राजील में 24 घंटे में 40,995 मामले सामने आए हैं। 1185 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 लाख 92 हजार 474 पहुंच गई है। यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 53,874 हो गई है। एक दिन पहले ब्राजील में 40,131 मामले सामने आए थे और 1374 लोगों की मौत हुई थी। संक्रमण और मौतों के मामले में अमेरिका के बाद ब्राजील दूसरे नंबर पर है।

रूस: मॉस्को में अब तक 3669 मौतें
रूस में 24 घंटे में 7113 नए मामले सामने आए हैं और 92 लोग की मौत हुई है। रूस में संक्रमितों की संख्या 6.06 लाख से ज्यादा है। यहां अब तक 8500 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3.68 लाख से ज्यादा ठीक हो चुके हैं। यहां राजधानी मॉस्को में मरने वालों की संख्या 3669 हो गई है। मॉस्को में इस समय 2.16 लाख से ज्यादा मामले हैं।

इजरायल: 532 नए मामले
इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि देश में 532 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,044 हो गई है। मरने वालों की संख्या 308 हो गई है। देश में अब तक 15,940 मरीज ठीक हो चुके है। सक्रिय मामलों की संख्या 5796 है, जो कि चार मई के बाद से सबसे अधिक है।

मैक्सिको: 24,324 मौतें
मैक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि 24 घंटे में संक्रमण से 947 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही यहां मरने वालों की संख्या 24,324 हो गई है। वहीं, देश में एक दिन में 5473 नए मामले केस मिले हैं। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.96 लाख हो गई है। एक दिन पहले देश में संक्रमण के 6288 मामले और 793 मौतें दर्ज की गईं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article यस बैंक केस: सीबीआई ने राणा कपूर, उनकी बेटी और DHFL प्रोमोटर्स के खिलाफ दायर की चार्जशीट
Next Article कोरोना से देश में अब तक 4.74 लाख केस;पाकिस्तान में फंसे 204 भारतीयों की वापसी हुई
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

कुर्ला महिला मंडल का टिफिन पर चर्चा एवं सीक्रेट सखी कार्यशाला संपन्न
social
November 19, 2026
अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?