By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में अब तक 75 लाख से ज्यादा मरीज;ब्राजील में संक्रमितों का आंकड़ा 8 लाख के पार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalworld

कोरोना से दुनिया में अब तक 75 लाख से ज्यादा मरीज;ब्राजील में संक्रमितों का आंकड़ा 8 लाख के पार

Last updated: June 12, 2020 9:39 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

रियो डि जेनेरियो: दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 23 हजार 086 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 75 लाख 83 हजार 915 हो गया है। इसी दौरान 38 लाख 35 हजार 187 लोग स्वस्थ भी हुए। ब्राजील से एक अहम खबर है। यहां संक्रमितों की संख्या 8 लाख से ज्यादा हो गई है। यहां महामारी के हालात यह हैं कि लगातार पांच दिन से 30 हजार से ज्यादा संक्रमित रोज मिल रहे हैं। राष्ट्रपति जायर बोल्सोनोरो की देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में भी आलोचना हो रही है। शुरुआत में उन्होंने कोरोनावायरस को मामूली फ्लू बताया था।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 20,89,701 1,16,034 8,16,086
ब्राजील 8,05,649 41,058 3,96,692
रूस 5,02,436 6,532 2,61,150
भारत 2,98,283 8,501 1,46,972
ब्रिटेन 2,91,409 41,279 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,89,787 27,136 उपलब्ध नहीं
इटली 2,36,142 34,167 1,71,338
पेरू 2,14,788 6,109 1,02,429
जर्मनी 1,86,795 8,851 1,71,200
ईरान 1,80,156 8,584 1,42,663

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

ब्राजील : हर दिन बढ़ती मुश्किलें
राष्ट्रपति बोल्सोनोरो की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। देश में संक्रमण के 8 लाख से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 24 घंटे में यहां 30 हजार 412 मरीज सामने आए। दिक्कत की बात यह है कि लगातार पांच दिन से यहां हर रोज 30 हजार से ज्यादा संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। मरने वालों का आंकड़ा भी 40 हजार से ज्यादा हो गया है। गुरुवार को 1239 लोगों की मौत हुई। अमेरिका के बाद ब्राजील में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।

बचाव के लिए मास्क सबसे ज्यादा उपयोगी
टेक्सॉस और कैलिफोर्निया में हुई एक स्टडी में कहा गया है कि वायरस हवा के जरिए सबसे तेजी से फैलता है। लिहाजा, मास्क ही संक्रमण से बचने का सबसे बेहतर तरीका है। एटमॉस्फेरिक साइंस के रिसर्चर रेन्यी झांग की टीम ने इटली और न्यूयॉर्क में मास्क को अनिवार्य बनाए जाने के पहले और बाद के नतीजों का अध्यन किया। रिसर्च डेटा में सामने आया कि जैसे ही इन दोनों जगहों पर मास्क जरूरी किया गया तो मामले कम होने लगे।

इटली: बच्चों पर खतरा
इटली के पब्लिक सेफ्टी डिपार्टमेंट ने एक बयान में कहा है कि देश में महामारी की शुरुआत से अब तक 4564 बच्चे संक्रमित हो चुके हैं। इतना ही नहीं चार बच्चों की मौत भी हो चुकी है। संक्रमित बच्चों में ज्यादातर की उम्र 7 से 17 साल के बीच है। बीमारी से मारे गए सभी बच्चे सात साल से कम उम्र के थे। सभी संक्रमित बच्चों को इलाज घर पर ही किया गया। सिर्फ 100 बच्चों को ही अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। बयान के मुताबिक, अगर स्कूलों को बंद नहीं किया गया होता तो संक्रमित बच्चों की संख्या ज्यादा हो सकती थी।

मैक्सिको : राहत के संकेत नहीं
लैटिन अमेरिका में संक्रमण के मामले कम होते नहीं दिखते। ब्राजील और पेरू के बाद मैक्सिको में भी महामारी तेजी से फैल रही है। सरकार ने कुछ सख्त पाबंदियां लगाई हैं। बाजार बंद हैं लेकिन, इसके बावजूद मामले कम नहीं हो रहे। गुरुवार को यहां 4790 नए केस सामने आए। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1 लाख 33 हजार 974 हो गई। 24 घंटे में 587 लोगों की मौत हुई। मरने वालों का आंकड़ा 15 हजार 944 हो गया। सरकार ने खुद कहा है कि मरने वालों और संक्रमितों की तादाद इससे ज्यादा हो सकती है।

पाकिस्तान : फिर तेजी से बढ़े मामले
इमरान खान सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। देश में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन 6 हजार से ज्यादा नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। डॉन न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संक्रमितों की संख्या सरकारी आंकड़ों पर आधारित है और हकीकत में मामले बहुत ज्यादा हो चुके हैं। नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन के सांसद ख्वाजा आसिफ ने गुरुवार को कहा कि इमरान सरकार मुल्क को संभालने में हर मोर्चे पर नाकाम रही है। आसिफ ने कहा- अब ऊपर वाला ही इस मुल्क की हिफाजत कर सकता है।

पाकिस्तान में बुधवार के बाद गुरुवार को भी यानी लगातार दूसरे दिन 6 हजार से ज्यादा संक्रमितों की पुष्टि हुई। विपक्षी सांसद और पूर्व सांसद ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अब ऊपर वाला ही मुल्क की हिफाजत कर सकता है। यहां अब भी ज्यादातर लोग न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। फोटो गुरुवार को कराची के एक बाजार से गुजरती महिला की है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सस्ता सोना खरीदने का आज आखिरी मौका
Next Article कोरोना से देश में 24 घंटे में 11128 मरीज बढ़े, अब 2.98 लाख केस

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

15 हजार वोटों से ममता बनर्जी की हुई हार, शुभेंदु अधिकारी ने दी शिकस्त
national
May 5, 2026
आज से बंगाल भयमुक्त हुआ और विकास के भरोसे से युक्त हुआ : मोदी
national
May 5, 2026
सतिंदर सरताज ने रणवीर सिंह के ‘धुरंधर’ प्रदर्शन को दिया “स्टैंडिंग ओवेशन”: “ऐसी मेहनत को मैं दिल से सराहता हूं”
entertainment
May 4, 2026
विरार में अल्ट्रा एचडी LASIK संग ASG दृष्टि आई हॉस्पिटल में नेत्ररोगियों के लिए अत्याधुनिक चिकित्सा
Business Mumbai / Maharshtra
May 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?