By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में अब तक 68 लाख संक्रमित;ब्रिटेन में मरने वालों की संख्या 40 हजार के पार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में अब तक 68 लाख संक्रमित;ब्रिटेन में मरने वालों की संख्या 40 हजार के पार

Last updated: June 6, 2020 9:48 am
Surabhi Saloni
Share
8 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 68 लाख 2 हजार 696 हो गया है। कुल 33 लाख 10 हजार 180 लोग स्वस्थ हुए। 3 लाख 96 हजार 716 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में मरने वालों की संख्या 40 हजार 261 हो चुकी है। यहां एक दिन में 357 लोगों की जान गई है। शुक्रवार तक देश में 52 लाख 14 हजार 277 लोगों की जांच हो चुकी थी। वहीं, देश में संक्रमण के अब तक 2 लाख 83 हजार 311 मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं, यूरोप में कोरोना का एपिसेंटर रहे इटली से ज्यादा संक्रमण के मामले भारत में हो गए हैं। भारत सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में इटली को पीछे कर छठे स्थान पर आ गया है। इटली में संक्रमण के 2 लाख 34 हजार 531 मामले हैं, जबकि भारत में संक्रमितों की संख्या 2 लाख 36 हजार 184 हो गए हैं। इटली में जहां संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है, वहीं भारत में मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 19,47,841 1,11,197 7,18,108
ब्राजील 6,30,708 34,625 2,88,652
रूस 4,49,834 5,528 2,12,680
स्पेन 2,88,058 27,134 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 2,83,311 40,261 उपलब्ध नहीं
भारत 2,36,184 6,649 1,13,231
इटली 2,34,531 33,774 1,63,781
जर्मनी 1,85,414 8,763 1,68,500
पेरू 1,87,400 5,162 79,214
तुर्की 1,68,340 4,648 1,33,400

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

सऊदी अरब: जेद्दा शहर में 15 दिन तक कर्फ्यू

सऊदी अरब ने शुक्रवार को घोषणा की कि जेद्दा शहर में दिन के 3 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया जाएगा। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए शनिवार से अगले 15 दिन तक यह नियम लागू रहेगा। सऊदी की सरकार मीडिया सऊदी प्रेस एजेंसी ने यह जानकारी दी। 15 दिनों तक मस्जिदों में नमाज पढ़ने और ऑफिस जाने पर भी रोक रहेगी। इस दौरान रेस्टोरेंट और कैफे भी बंद रहंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शुक्रवार को देश में 2591 नए मामले सामने आए हैं। इनमें जेद्दा में सबसे ज्यादा 459 केस मिले हैं। देश में अब तक 95 हजार 748 मरीज मिल चुके हैं।

ब्रिटेन: दवा के ट्रायल पर रोक लगा दी

रिसर्चर्स ने कोरोना को लेकर हाइड्रॉक्सीक्लोरक्लोरोक्वीन की दवा के ट्रायल पर रोक लगा दी है। शोधकर्ताओं ने शुक्रवार को घोषणा की कि इसके असर के कोई सबूत नहीं मिले हैं। इस कारण इसका ट्रायल रोक दिया गया है। वहीं, 1542 मरीजों पर हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का ट्रायल किया कया जा रहा था, जबकि 3132 का सामान्य इलाज चल रहा था।

न्यूयॉर्क: एक दिन में 42 मौतें

न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में एक दिन में 42 लोगों की मौत हुई है। जब से महामारी की शुरुआत हुई है तब से यह सबसे कम आंकड़ा है। आठ हफ्ते पहले तक राज्य में हर दिन 800 तक मौतें होती थीं। अब अस्पताल में भर्ती मरीजों में भी कमी आ रही है। क्यूमो ने अपनी आदतों में बदलाव के लिए लोगों की सराहना की।

पाकिस्तान: 4896 नए संक्रमित मिले
पाकिस्तान में शुक्रवार को 4896 संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही देश में मरीजों की संख्या 89,249 हो गई है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि 1 लाख 75 हजार वोलेंटियर्स ने कोरोना क रेकने के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को लागू कराने में मदद की है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 24 घंटे में 68 लोगों की जान गई है। यहां मरने वालों की संख्या 1,838 हो चुकी है। ईद की छुट्टियों के बाद शुक्रवार लगातार तीसरा दिन था, जब रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए।

जर्मनी के कई शहरों में सेवा देने वाले प्रिस्ट संक्रमित

जर्मनी के अधिकारियों ने कहा कि कोरोना संक्रमित एक प्रिस्ट अलग-अलग शहरों में चर्च में सेवा देने के दौरान कई लोगों के संपर्क में आया। देश की डीपीएन न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रिस्ट के संपर्क में आए एक युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, कई और लोगों की रपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शनिवार तक 130 लोगों के रिजल्ट आएंगे, जबकि 12 लोगों को सेल्फ आइसोलेट होने के लिए कहा गया है।

फिजी: कोरोना मुक्त घोषित
फिजी ने खुद को कोरोनावायरस से मुक्त घोषित कर लिया है। यहां संक्रमित मिले 18 लोग अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। प्रधानंमत्री फ्रैंक बैनिमारमा ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिण प्रशांत महासागरिय देश में अंतिम संक्रमित व्यक्ति भी ठीक हो गया।उन्होंने ट्वीट किया- पिछले 45 दिन से यहां संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। न ही कोई मौत हुई है। हमारे यहां रिकवरी रेट भी 100% है। फिजी प्रशांत महासागर के उन कुछ देशों में शामिल था, जहां संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

युगांडा: प्रधानमंत्री सेल्फ आइसोलेट
युगांड के प्रधानमंत्री रुहाकाना रुगुंडा शुक्रवार को सेल्फ आइसोलेशन में चले गए। उनके साथ काम करने वाले कुछ लोग कोरोना संक्रमित मिले, जिसके बाद उन्होंने ऐसा कदम उठाया। उन्होंने कहा कि मेरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वे युगांडा के कोरोना टास्क फोर्स के भी प्रमुख हैं। यहां सभी कैबिनेट मंत्रियों का भी टेस्ट किया जाएगा, क्योंकि वे दिनभर में कई लोगों से मुलाताक करते हैं।

रूस: कुछ बंदिशें हटेंगी
राजधानी मॉस्को समेत देश कुछ हिस्सों में स्थानीय प्रशासन 1 जून से चुनिंदा बंदिशें हटा सकेंगे। मॉस्को में कुछ सेक्टर्स को खोलने की मंजूरी दी गई है। हालांकि, रेस्टोरेंट्स और दूसरे फूड जोन बंद रहेंगे। लोगों को तय वक्त पर घर से बाहर टहने की इजाजत भी दी जाएगी। रूस सरकार वैक्सीन का परीक्षण पेड वॉलेंटियर्स पर करेगी। यानी जिन पर वैक्सीन का ट्रायल किया जाएगा, उन्हें इसके बदले पैसे दिए जाएंगे। शुक्रवार को यहां 8726 मामले सामने आए। कुल मामले 4 लाख 49 हजार 834 हो गए हैं।

ब्राजील: बढ़ती मुश्किल
24 घंटे में यहां 1473 और संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 34 हजार 021 हो गया। खास बात ये है कि मरने वालों की सूची में अब ब्राजील इटली से आगे हो गया है। संक्रमण के मामलों में ब्राजील पहले ही अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। यहां 6 लाख से ज्यादा मामले हो चुके हैं। कुल मौतों के मामले में ब्राजील अमेरिका और ब्रिटेन के बाद तीसरे स्थान पर आ गया है। सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा- हम जानते हैं कि संक्रमण बढ़ रहा है। लेकिन, सरकार अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है कि लोगों को इससे बचाया जाए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article डोनाल्ड ट्रंप ने पूछा, वुहान को छोड़ चीन के दूसरे शहरों में कोरोना वायरस क्यों नहीं फैला
Next Article कोरोना से देश में पिछ्ले 24 घंटे में 9462 मरीज बढ़े, अब 2.36 लाख केस

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?