सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में अब तक 41.80 लाख संक्रमित और 2.83 लाख मौतें
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में अब तक 41.80 लाख संक्रमित और 2.83 लाख मौतें

Last updated: May 11, 2020 12:52 pm
Surabhi Saloni
Share
10 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: दुनिया में संक्रमितों की संख्या 41 लाख 80 हजार 137 हो गई है। 2 लाख 83 हजार 852 की मौत हुई है। इसी दौरान 14 लाख 90 लाख हजार 590 स्वस्थ भी हुए हैं। यूरोप के कई देश सोमवार से लॉकडाउन प्रतिबंधों में छूट दे रहे हैं। फ्रांस, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड में सोमवार से प्राइमरी स्कूल खोल दिए जाएंगे। वहीं, बेल्जियम में कई बिजनेस शुरू कर दिए जाएंगे। यूरोप में अब तक एक लाख 52 हजार मौतें हो चुकी है, जबकि 16 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 13,67,638 80,787 2,56,336
स्पेन 2,64,663 26,621 1,76,439
ब्रिटेन 2,19,183 31,855 उपलब्ध नहीं
इटली 2,19,070 30,560 1,05,186
रूस 2,09,688 1,915 34,306
फ्रांस 1,76,970 26,380 56,038
जर्मनी 1,71,879 7,569 1,44,400
ब्राजील 1,62,699 11,123 64,957
तुर्की 1,38,657 3,786 92,691
ईरान 1,07,603 6,640 86,143

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं। 

यूरोप में लॉकडाउन में छूट

फ्रांस में आज से प्राइमरी स्कूल खुल जाएंगे। कपड़ों का दुकान, बुक शॉप्स, सैलून और फूल के दुकान खोले जाएंगे।

बेल्जियम में आज से कई बिजनेस शुरू कर दिए जाएंगे। हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा। रेस्टोरेंट, बार और कैफे बंद रहेंगे।

नीदरलैंड में आज से प्राइमरी स्कूल दोबारा खुलेंगे। लाइब्रेरी, फिजियोथेरेपिस्ट, ड्राइविंग स्कूल और हेयरड्रेसर भी खुलेंगे।

स्विट्जरलैंड में प्राइमरी और मिडिल सकूल फिर से खुलेंगे। लेकिन, क्लास में बच्चों की संख्या कम रहेगी। कुछ प्रतिबंधों के साथ।रेस्तरां, बुकशॉप और म्यूजियम भी खोले जा सकते हैं।

स्पेन के कुछ इलाकों में दस लोगों तक जमा होने की अनुमति दी जाएगी। रेस्टोरेंट सोशल डिस्टेंसिंग नियमों को ध्यान में रखते हुए फिर से खोले जा सकते हैं।

डेनमार्क में शॉपिंग सेंटर सोमवार को फिर से खुल सकते हैं। पोलैंड में भी होटल इस सप्ताह खुल सकते हैं। हालांकि विदेशी पर्यटकों को अभी भी दो सप्ताह के लिए क्वारैंटाइन किया जाएगा।

जर्मनी, ऑस्ट्रिया और इटली जैसे अन्य यूरोपीय देशों ने पहले ही अपने प्रतिबंधों को कम करना शुरू कर दिया है।

कुवैत में भारतीय डॉक्टर की मौत

कुवैत में संक्रमण से 54 साल के भारतीय डेंटिस्ट की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में संक्रमण से अब तक दो स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हो चुकी है। डॉ वाशुदेव राव लगभग 15 साल से कुवैत में रह रहे थे। राव सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन की सहायक कंपनी कुवैत ऑयल में काम करते थे। वे कुवैत में इंडियन डेंटिस्टों के संगठन के भी सदस्य थे।

जर्मनी: संक्रमण का आंकड़ा बढ़ा

लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील देने के बाद जर्मनी में संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं। रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट के मुताबिक, जर्मनी में संक्रमण का रीप्रोडक्शन रेट फिलहाल 1 से बढ़कर 1.3 हो गई है यानी एक संक्रमित व्यक्ति ज्यादा लोगों को बीमार कर सकता है। लॉकडाउन हटाने की मांग को लेकर शनिवार को हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया था। इससे पहले, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने बुधवार को 16 राज्यों के नेताओं से बातचीत करने के बाद लॉकडाउन में छूट की घोषणा की थी। यहां एक लाख 71 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि 7569 की मौत हो चुकी है।

अमेरिका: उपराष्ट्रपति क्वारैंटाइन नहीं होंगे

अमेरिकी उपराष्ट्रपति के कार्यालय ने रविवार को कहा कि वे 14 दिनों के लिए क्वारैंटाइन नहीं होंगे। शुक्रवार को उनकी प्रवक्ता कोरोना पॉजिटिव मिली थी। इसके बाद पेंस की भी जांच की गई थी, लेकिन उनका टेस्ट निगेटिव आया था। वहीं, व्हाइट हाउस में ट्रम्प के सैन्य सहयोगी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद टास्क फोर्स में शामिल डॉ. एंथनी फॉसी भी शनिवार को सेल्फ क्वारैंटाइन हो गए।

  • अमेरिका में 24 घंटे में 776 लोगों की जान गई है, जबकि 20 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले मिले हैं।
  • देश में मरने वालों की संख्या 80 हजार से ज्यादा हो गई है, जबकि 13 लाख से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं।
  • डेमोक्रेटिक गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने कहा- न्यूयॉर्क के केयर होम्स में हफ्ते में दो बार कोरोनावायरस का टेस्ट किया जाना चाहिए।
  • अमेरिका में करीब 25 हजार मौतें केयर होम्स में हुई हैं, जिसमें 5300 केवल न्यूयॉर्क में हुई।
  • न्यूयॉर्क और आस-पास के इलाकों में 15 मई के बाद बिजनेस खोले जा सकते हैं।
  • न्यूयॉर्क अमेरिका में महामारी को एपिसेंटर बना हुआ है। यहां 26,670 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि तीन लाख 35 हजार 395 केस मिल चुके हैं।

ब्रिटेन: 31 हजार से ज्यादा मौतें

ब्रिटेन में अब तक 31 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। यहां अब तक दो लाख 19 हजार 183 लोग संक्रमित हैं। यह दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लॉकडाउन 1 जून तक बढ़ा दिया है। हालांकि, इस दौरान ज्यादा कड़े नियम नहीं रहेंगे। पीएम ने अब ‘स्टे होम’ की जगह ‘स्टे अलर्ट’ नारा दिया है। उन्होंने कहा कि पब्लिक प्लेस 1 जुलाई से खोले जा सकेंगे।

प्रतिबंधों में छूट के बाद ब्रिटेन में क्या-क्या बदलेगा?

  • लोगों को बुधवार से एक्सरसाइज करने, पार्क में बैठने या धूप सेंकने और घर के सदस्यों के साथ खेलने की अनुमति होगी।
  • दो अलग-अलग घर के लोग पार्क में मिल सकेंगे, लेकिन उन्हें दो मीटर की दूरी का ध्यान रखना होगा।
  • जो लोग घर से काम नहीं कर सकते, वे ऑफिस जा सकते हैं, लेकिन उन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट से बचना चाहिए।
  • जितना हो सके लोगों को घर में ही रहना चाहिए।

जॉनसन सोमवार को प्रतिबंध हटाए जाने को लेकर और जानकारी दे सकते हैं।

अमेरिका से 200 पाकिस्तानी नागरिक रवाना
अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी से इस्लामाबाद के लिए रविवार को पहली फ्लाइट 200 पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर रवाना हुई।  सरकार ने दूसरे देशों में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए 6 चार्टर फ्लाइट्स की व्यवस्था की है। पाकिस्तान के दूतावास ने कहा कि अमेरिका में करीब 1500 पाकिस्तानी फंसे हैं। दूसरे फ्लाइट से सोमवार को 150 छात्रों को ले जाया जाएगा। देश में 30 हजार से ज्यादा केस मिल चुके हैं, जबकि 600 ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

चीन: शुलान शहर में लॉकडाउन लगा

बीबीसी के मुताबिक, चीन के शुलान शहर में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद लॉकडाउन लगा दिया गया है। एक दिन पहले यहां 11 नए मामले सामने आए थे। बताया जाता है कि सभी मामले एक कपड़े धोने वाली महिला के संपर्क में आने के बाद बढ़े। महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। लोगों से घर में रहने की अपील की गई है। सार्वजनिक जगहों को बंद कर दिया गया है। देश में अब तक 82 हजार 918 केस मिल चुके हैं, जबकि 4633 की मौत हो चुकी है।

इटली: 24 घंटे में सबसे कम मामले दर्ज
इटली में 24 घंटे में 802 नए मामले सामने आए हैं। इससे यहां 165 और लोगों की मौत हुई है। पिछले दो महीनों में यहां एक दिन में सबसे कम मामले दर्ज किए गए हैं। इटली में अब तक 30,560 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कुल 2 लाख 19 हजार 70 संक्रमित हैं।

ब्राजील: 1.6 लाख संक्रमित

ब्राजील में मामले बढ़कर 1 लाख 62 हजार 699 हो गए हैं। मरने वालों का आंकड़ा 11 हजार के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे में 6760 नए मामले सामने आए हैं और 496 लोगों की मौत हुई है। शनिवार को यहां 10 हजार 611 नए मामले सामने आए थे और 730 लोगों की मौत हुई थी। यहां अब तक  61 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। शनिवार को ब्राजील की संसद ने कोरोना से मरने वाले मरीजों की याद में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी।

तुर्की: 1.38 लाख संक्रमित
तुर्की में 24 घंटे में 1542 नए मामले सामने आए हैं और 47 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्री फाहरेतिन कोजा ने बताया कि तुर्की में अब तक कोरोना के 1 लाख 38 हजार 657 मामले सामने आए हैं। इससे 3786 लोगों की मौत हुई है। यहां 24 घंटे में 36 हजार 187 टेस्ट हुए हैं। अब तक कुल 13 लाख 70 हजार से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। तुर्की में 11 मार्च के कोरोना का पहला मामला सामने आया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article केन्द्र सरकार के ट्रेन चलाने के फैसले का चिदंबरम ने किया स्वागत, कहा-बस और विमान सेवा भी शुरू की जाए
Next Article कोरोना से देश में 67 हजार 611 केस;एक दिन में रिकॉर्ड 4296 संक्रमित बढ़े, सबसे ज्यादा 1668 लोग ठीक भी हुए

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में ‘ऑल एबिलिटी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट  2026’ की ट्रॉफी और आधिकारिक टी-शर्ट का अनावरण
Mumbai / Maharshtra
October 27, 2026
हिंदी फ़िल्म ‘लागी छूटे ना’ का म्यूजिक और ट्रेलर लॉन्च, 13 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
entertainment
October 27, 2026
‘पहला प्यार दूसरी बार’ की टीम पहुंची जयपुर, फिल्म देख रहे दर्शकों को दिया सरप्राइज़!
entertainment
October 27, 2026
वरुण धवन और कृति सेनन बने भारत के नए ‘ऑब्सेशन’! ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म के हिंदी वर्जन में देंगे अपनी आवाज़, 30 अक्टूबर से JioHotstar के Peacock Hub पर होगी स्ट्रीमिंग!
entertainment
October 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?