By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में अब तक 37 लाख संक्रमित और 2.5 लाख मौतें
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में अब तक 37 लाख संक्रमित और 2.5 लाख मौतें

Last updated: May 6, 2020 9:14 pm
Surabhi Saloni
Share
12 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन:दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 37 लाख 55 हजार 713 लोग संक्रमित हैं। दो लाख 59 हजार 401 की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लाख 58 हजार 332 लोग ठीक हो चुके हैं।अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने बुधवार को फिर से जोर देकर कहा कि कोरोनावायरस वुहान लैब से ही निकला है। उन्होंने कहा- हम इसको लेकर न केवल निश्चित हैं बल्कि हमारे पर पूरे सुबूत भी मौजूद हैं। इसके साथ ही उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि अमेरिका ने डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस गेबियस से आग्रह किया है कि वह इस महीने वर्ल्ड हेल्थ असेंबली (डब्ल्यूएचए) की बैठक में ताइवान को एक पर्यवेक्षक के तौर पर आमंत्रित करें।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 12,37,761 72,275 2,00,669
स्पेन 2,50,561 25,613 1,54,718
इटली 2,13,013 29,315 85,231
ब्रिटेन 1,94,990 29,427 उपलब्ध नहीं
फ्रांस 1,70,551 25,531 52,736
जर्मनी 1,67,007 6,993 1,35,100
रूस 1,65,929 1,537 21,327
तुर्की 1,29,491 3,520 73,285
ब्राजील 1,15,953 7,958 48,221
ईरान 99,970 6,340 80,475

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

अपडेट्स

  • बांग्लादेश में करोना माहामारी को लेकर अफवाह फैलान के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें कार्टूनिस्ट अहमद कबीर किशोर और लेखक मुस्ताक अहमद शामिल हैं।
    कतर एयरवेज ने चेताया है कि वह कोविड-19 महामारी की वजह से अपने कर्मचारियों में कटौती करेगी। हालात सुधरने पर कर्मचारियों को दोबारा भर्ती किया जाएगा।
  • बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने 11 मई से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के साथ दुकानों को खोलने का निर्णय लिया है।
  • इंटरनेशन काउंसिल ऑफ नर्सेज ने कहा है कि दुनियाभर में कोरोनावायरस के संक्रमण की चपेट में  90 हजार स्वास्थ्य कर्मचारी आ चुके हैं।
  • जापान में सरकार ने सोशल सोशल बिहैवियर की नई गाइडलाइन जारी की है। इस पर लोगों ने विरोध-प्रदर्शन दर्ज कराया है। यहां पर 31 मई तक कोरोना को लेकर बनाए गए नियम लागू रहेंगे।
  • जर्मनी में केंद्र सरकार और 16 राज्यों की सरकारों में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन को 5 जून तक बढ़ाने के लिए सहमति बनी है।

द.कोरिया: संक्रमण के 2 नए मामले
दक्षिण कोरिया में बुधवार को संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,806 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को वायरस के तीन नए केस मिले थे। बुधवार को सामने आए दोनों नए मामले विदेश से देश में आए हैं। 24 घंटे के दौरान एक भी मौत नहीं हुई है। यहां अब तक 255 जान जा चुकी है। देश में 9,333 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

रूस: लगातार चौथे दिन संक्रमण के 10 हजार मामले
रूस में लगातार चौथे दिन संक्रमण के 10 हजार से ज्यादा केस मिले हैं। इसके साथ ही यहां एक लाख 65 हजार 929 मरीज हो गए हैं। अब तक 21 हजार 327 ठीक हो चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से देश में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

नेपाल: 18 मई तक लॉकडाउन बढ़ा

नेपाल में सरकार ने लॉकडाउन 18 मई तक बढ़ा दिया है। कैबिनेट बैठक में यह फैसला लया गया। एक मंत्री ने बताया कि यह फैसला भारत में संक्रमण की स्थिति और कम टेस्टिंग को देखते हुए लिया गया है। यहां अब तक संक्रमण के 82 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है। भारत ने मदद के तौर पर नेपाल को 23 टन जरूरी दवाइयां भेजी हैं।

ब्रिटेन: सोमवार से लॉकडाउन में ढील मिलेगी
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि उनकी सरकार अगले रविवार को लॉकडाउन में ढील देने की घोषणा करेगी। सोमवार से नए नियम लागू हो जाएंगे।ब्रिटेन में एक दिन में 693 लोगों की मौत हुई है और 4406 नए केस मिले हैं। यहां संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 94 हजार 990 हो गया है। यहां ‘प्रोफेसर लॉकडाउन’ के नाम से मशहूर प्रोफेसर नील फर्ग्यूसन ने सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर इस्तीफा दे दिया है। वे ब्रिटेन सरकार के मुख्य सलाहकार थे।

अमेरिका: न्यूयॉर्क में 25 हजार से ज्यादा मौतें
अमेरिका में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य न्यूयॉर्क में अब तक 25 हजार 204 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां तीन लाख 30 हजार 139 संक्रमित हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को देर रात जारी किए गए आंकड़ों में नर्सिंग होम में 1,600 से ज्यादा ऐसी मौतों का पता चला, जिसकी जानकारी नहीं थी। 3 मई के आंकड़ों के अनुसार, नर्सिंग होम में 4813 लोगों की जान गई है। नए डेटा में नर्सिंग होम के उन लोगों को शामिल नहीं किया गया है जिनकी मौत अस्पताल में हुई है। वहीं, न्यूयॉर्क के इतिहास में पहली बार मेट्रो को डिसइन्फेक्ट करने के लिए सुबह 1 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद कर दिया गया।

  • अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंगलवार को कहा कि व्हाइट हाउस कोरोना टास्क फोर्स अब खत्म कर दिया जाएगा।
  • अमेरिका में हर दिन औसतन 20 हजार कोरोना के केस सामने आ रहे, जबकि एक हजार से ज्यादा मौतें हो रही हैं।
  • अमेरिका में अभी 12 लाख 37 हजार 633 लोग संक्रमित हैं, जबकि 72 हजार से ज्यादा जान जा चुकी है।

व्हाइट हाउस अर्थव्यवस्था खोलने वाले समूह का गठन करेगा- ट्रम्प

ट्रम्प ने कहा कि व्हाइट हाउस कोरोना टास्क फोर्स के स्थान पर अर्थव्यवस्था खोलने वाले समूह का गठन करेगा। जहां तक ​​टास्क फोर्स का सवाल है उपराष्ट्रपति माइक पेंस और टास्क फोर्स ने बहुत अच्छा काम किया है। सुरक्षित ओपनिंग के लिए हमें अलग से एक समूह का गठन करना होगा। पेंस की अध्यक्षता वाली टास्क फोर्स ने स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर कोरोना की शुरुआत से देश का प्रभावी तरह मार्गदर्शन कर रही है। उन्होंने एबीसी न्यूज को बताया कि संभव है कि अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने के बाद कुछ मौतें होगी।

जापान: प्रतिबंधों की आलोचना
महामारी के बढ़े प्रभाव को देखते हुए देश में 31 मई तक इमरजेंसी लगा दी गई है। सरकार ने प्रतिबंधों को और सख्त कर दिए हैं। नए प्रतिबंधों के मुताबिक, अब बाहर निकलने पर हमेशा मास्क पहनना अनिवार्य होगा। दो लोगों के बीच कम से कम दो मीटर की दूरी होनी चाहिए। जितना संभव हो उतना टेलिकॉम से काम करें, भीड़ वाली जगहों से बचें और नियमित रूप से साबुन से हाथ धोते रहें। सोशल मीडिया पर इन नियमों की आलोचना हो रही है।

ईरान: 1323 नए मामले

ईरान में एक दिन में 1323 नए मामले सामने आए हैं और 63 लोगों की मौत हुई है। एक दिन पहले यहां 74 जान गई थी। यहां संक्रमितों की संख्या 99 हजार 970 हो गई है, जबकि 6340 लोगों की मौत हो चुकी है।सरकार ने यहां संक्रमित इलाकों के आधार पर मस्जिदें दोबारा खोलने की अनुमति दी है।

इटली: अब तक 29,315 मौतें

इटली में मरने वालों की संख्या 29,315 हो गई है। यहां अब तक 2 लाख 13 हजार 13 संक्रमित हैं। अमेरिका और ब्रिटेन के बाद सबसे ज्यादा मौतें इटली में ही हुई हैं। इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने मंगलवार को बताया कि 24 घंटे में 236 लोगों की मौत हुई है। सोमवार के 195 जान गई थी। देश में 10 मार्च से लागू लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाया गया था। इसके बाद कुछ दुकानों को खोलने की छूट दी गई है। इटली में 21 फरवरी को पहला मामला सामने आया था।

पाकिस्तान: एक दिन में 40 मौतें
पाकिस्तान में एक दिन में 40 लोगों की मौत हो गई। यह एक हर दिन होने वाली मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। स्वास्थ्य विभाग ने 1049 नए केस की भी पुष्टि की है। देश में अब 22 हजार 550 संक्रमित हो गए हैं और 526 लोगों की मौत हो चुकी है। एक दिन पहले देश में 1315 नए केस मिले थे। सोमवार को प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि उनकी गिरती अर्थव्यवस्था को बचाने और दिहाड़ी मजदूरों को मदद करने के लिए प्रतिबंधों में ढील देने की योजना है। यहां 9 मई तक लॉकडाउन लगा है।

भारत में फंसे 193 पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश भेजा गया

महामारी फैलने के बाद भारत में फंसे 193 पाकिस्तानी नागरिकों को मंगलवार को वाघा बॉर्डर के जरिए अपने देश भेजा गया। नागरिकों को मंगलवार को लाहौर ले जाया गया। इस महीने की शुरुआत में पहले चरण में लगभग 41 नागरिकों को वाघा बॉर्डर से उनके देश भेजा गया था।

न्यूजीलैंड: दो नए मामले मिले
न्यूजीलैंड में 24 घंटे के दौरान दो नए मामले सामने आए हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हो गई। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट न्यूजीलैंड में अपनी क्लाउड सेवाओं के लिए एक डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए निवेश करेगा। माइक्रोसॉफ्ट जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को देश की अर्थव्यवस्था में पूर्ण विश्वास नहीं होता तो निवेश नहीं करती। यह दुनिया को संकेत है कि यहां व्यापार की संभावनाएं खुली हुई हैं।

चीन: दो नए मामले मिले
चीन की नेशनल हेल्थ कमीशन ने बुधवार को कहा कि देश में महामारी के दो नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमण के कुल आंकड़े 82 हजार 883 हो गए हैं। दोनों नए मामले शांक्सी प्रांत के है। बाहर से आए मामलों में से कुल 1400 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई और 278 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से पांच की हालत गंभीर है। बाहर से आये मामलों में कोई मौत नहीं हुई है। वहीं, वुहान में स्कूल खुल गए हैं।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोनावायरस पर सोशल मैसेज को लेकर टीवी कलाकार की ये बड़ी पहल
Next Article कोरोना से देश में अब तक 52 हजार 251 मामले

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘ पेड्डी’ के लिए राम चरण को मिल रही नेशनल अवॉर्ड की मांग, फैंस ने की जमकर तारीफ
entertainment
June 4, 2026
पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ काकरोच का पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे किसान
state
June 4, 2026
स्वयं – वी कनेक्ट की चौथी बैठक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर हुआ विशेष प्रशिक्षण
social
June 4, 2026
तेरापंथी सभा मुंबई का अधिवेशन संपन्न, सुरेंद्र कोठारी निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष
social
June 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?