By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से देश में अब तक 52 हजार 251 मामले
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना से देश में अब तक 52 हजार 251 मामले

Last updated: May 6, 2020 9:24 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 52 हजार 251 हो गई है। 14 हजार 781 स्वस्थ हुए। गृह मंत्रालय के सचिव अजय भल्ला ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा को चिट्ठी लिखी। इसमें कहा गया, “कोलकाता और हावड़ा में कुछ खास स्थानों पर लॉकडाउन का उल्लंघन हुआ। कोरोना वॉरियर्स पर हमला भी किया गया। लॉकडाउन का सख्ती से पालन जरूरी है।” पत्र में आगे कहा गया, “राज्य की आबादी के लिहाज से टेस्टिंग रेट कम और डेथ रेट काफी (13.2%) ज्यादा है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर रैंडम टेस्टिंग की जरूरत है। संक्रमण की निगरानी और टेस्टिंग दोनों कमजोर हैं।” दूसरी तरफ, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- हमने एक महीने के दौरान 5.5 करोड़ लोगों का सर्वे किया है।

यहां 24 घंटे में 1 हजार 233 नए मामले सामने आए। ये एक दिन में अब तक दर्ज किए गए सबसे ज्यादा केस हैं। इसी दौरान 34 संक्रमितों की मौत हुई। मरने वालों का कुल आंकड़ा 651 हो गया है।

अपने राज्य पहुंचकर भी परेशान हैं श्रमिक

बाहरी राज्यों में फंसे श्रमिकों को उनके घर तक भेजने के लिए श्रमिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। ये ट्रेन मजदूरों को लेकर बड़े शहरों या रेलवे जंक्शन तक पहुंच रही हैं। लेकिन, अपने राज्य में पहुंचने के बाद भी मजदूरों का सफर आसान होता नजर नहीं आ रहा। पहली तस्वीर पश्चिम बंगाल के हावड़ा की है, जहां दूसरे राज्यों से पहुंचे मजदूरों को सामान की तरह सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं, दूसरी तस्वीर मुंबई की है जहां कोरोना निगेटिव जांच का सर्टिफिकेट लेने के लिए मजदूर घंटों तक निजी अस्पताल के सामने कतार में खड़े हैं। इस दौरान कई जगह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता भी दिखाई नहीं दिया।

दूसरी तरफ, सरकार ने अल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। संबधित आदेश वाणिज्य और उद्योग विभाग की तरफ से बुधवार शाम जारी किया गया।

मंगलवार को महाराष्ट्र में 984, गुजरात में 441, पंजाब में 219, दिल्ली में 206, मध्यप्रदेश में 107, उत्तरप्रदेश में 114, राजस्थान में 97, तमिलनाडु में 508 समेत 2966 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इससे पहले सोमवार को सबसे ज्यादा 3900 संक्रमित बढ़े। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल संक्रमित 49 हजार 391 हैं। 33 हजार 514 का इलाज चल रहा है। 14 हजार 182 ठीक हो चुके हैं और 1694 की मौत हुई। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 1020 संक्रमित ठीक भी हुए। संक्रमितों की रिकवरी रेट 27.41% है।

कोरोना अपडेट्स

  • तेलंगाना सरकार ने लॉकडाउन 29 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा कि लोगों की जान बचाने के लिए यह प्रतिबंध जरूरी है। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
  • उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले में भी डीएम ने 31 मई तक लॉकडाउन के प्रतिबंध जारी रखने का आदेश दिया है।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मुताबिक, राज्य की स्थिति पड़ोसी प्रदेशों से ज्यादा बेहतर है। खट्टर ने कहा, “राज्य में कुल 555 मामले हैं। 289 एक्टिव केस हैं। 260 स्वस्थ हो चुके हैं। कुल मौतों की संख्या 6 है। सीएम ने कहा, हमारी स्थिति दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश से बेहतर है। बॉर्डर एरिया में सख्ती बरती जा रही है ताकि संक्रमित हरियाणा में न आ सकें।”
  • कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को लॉकडाउन का आकलन करने के लिए कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इसमें उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा कि 17 मई के बाद क्या होगा और लॉकडाउन कब तक चलेगा? उन्होंने पूछा कि भारत सरकार यह तय करने के लिए कौन सा मापदंड अपना रही है।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
05 मई 2966
04 मई 3900
03 मई 2676
02 मई 2567
01 मई 2396

26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेली शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 15525 2819 617
गुजरात 6245 1381 368
दिल्ली 5104 1468 64
मध्यप्रदेश 3049 1000 176
राजस्थान 3240 1536 90
तमिलनाडु 4058 1485 33
उत्तरप्रदेश 2880 987 56
आंध्रप्रदेश 1777 729 36
तेलंगाना 1096 628 29
पश्चिम बंगाल 1344 264 140
जम्मू-कश्मीर 741 320 8
कर्नाटक 692 345 29
केरल 503 462 4
पंजाब 1451 133 25
हरियाणा 555 256 6
बिहार 536 134 4
ओडिशा 180 61 1
झारखंड 125 27 3
उत्तराखंड 61 39 1
हिमाचल प्रदेश 42 34 3
असम 45 33 1
छत्तीसगढ़ 59 36 0
चंडीगढ़ 115 21 1
अंडमान-निकोबार 33 32 0
लद्दाख 42 17 0
मेघालय 12 10 1
पुडुचेरी 12 6 0
गोवा 7 7 0
मणिपुर 2 2 0
त्रिपुरा 42 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादर एंड नगर हवेली 1 1 0
मिजोरम 1 0 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल संक्रमित 49 हजार 391 हैं। 33 हजार 514 का इलाज चल रहा है। 14 हजार 182 ठीक हो चुके हैं और 1694 की मौत हुई।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना से दुनिया में अब तक 37 लाख संक्रमित और 2.5 लाख मौतें
Next Article ठाणे में 90 साल की बुजुर्ग ने कोरोना वायरस को दी मात, अस्पताल से छुट्टी मिली

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘ पेड्डी’ के लिए राम चरण को मिल रही नेशनल अवॉर्ड की मांग, फैंस ने की जमकर तारीफ
entertainment
June 4, 2026
पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ काकरोच का पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे किसान
state
June 4, 2026
स्वयं – वी कनेक्ट की चौथी बैठक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर हुआ विशेष प्रशिक्षण
social
June 4, 2026
तेरापंथी सभा मुंबई का अधिवेशन संपन्न, सुरेंद्र कोठारी निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष
social
June 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?