सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में अब तक 30.64 लाख संक्रमित और 2.11 लाख मौतें
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में अब तक 30.64 लाख संक्रमित और 2.11 लाख मौतें

Last updated: April 28, 2020 10:12 am
Surabhi Saloni
Share
8 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 30 लाख 64 हजार 225 लोग संक्रमित हैं। दो लाख 11 हजार 537 की मौत हो चुकी है, जबकि नौ लाख 22 हजार 387 ठीक हो चुके हैं। अमेरिका में 24 घंटे में 1303 लोगों ने दम तोड़ा है। यहां मौतों का आंकड़ा 56 हजार 797 हो गया है। वहीं, देश में 10 लाख से ज्यादा मरीज गए हैं।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 10,10,356 56,797 1,38,990
स्पेन 2,29,422 23,521 1,20,832
इटली 1,99,414 26,977 66,624
फ्रांस 1,65,842 23,239 45,513
जर्मनी 1,58,142 6,126 1,14,500
ब्रिटेन 1,57,149 21,092 उपलब्ध नहीं
तुर्की 1,12,261 2,900 33,791
ईरान 91,472 5,806 70,933
चीन 82,836 4,633 77,555
रूस 87,147 747 7,346

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

ट्रम्प ने कहा- हम चीन से खुश नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि हम चीन से खुश नहीं हैं। वह कोरोना को दुनियाभर में फैलने से पहले ही रोक सकता था। उनका प्रशासन इसकी गंभीर जांच कर रहा है। हमारा मानना है कि महामारी जहां से शुरू हुआ, इसे वहीं रोका जा सकता था। वे चीन से नुकसान की मांग सकते हैं। हाल ही में ट्रम्प से एक जर्मन अखबार के संपादकीय को लेकर सवाल पूछा गया था, जिसमें वायरस से हुए नुकसान के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराते हुए 165 अरब डॉलर का भुगतान करने के लिए कहा गया था। इस पर ट्रम्प ने कहा- जर्मनी चीजों को देख रहा है, हम चीजों को देख रहे हैं और जर्मनी ने जितनी रकम मांगी है, हम उससे ज्यादा की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा- हमने अभी भुगतान की रकम को तय नहीं की है।

डब्ल्यूएचओ की फंडिंग रोकने के ट्रम्प के फैसले की जांच
अमेरिकी कांग्रेस की समिति ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की फंडिंग रोकने के फैसले की जांच शुरू कर दी है। अमेरिका के विदेश मामलों की कांग्रेस समिति के अध्यक्ष इलियॉट ऐंजल ने विदेश मंत्रालय से इस फैसले के संबंध में जरूरी सूचना और दस्तावेज चार मई तक समिति के सामने पेश करने की मांग की। ऐंजल ने सोमवार को विदेश मंत्रालय को लिखे अपने पत्र में कहा- महामारी के प्रकोप के बीच ट्रम्प का डब्ल्यूएचओ की फंडिंग रोकने का फैसला बदले की कार्रवाई जैसा है। इसके कारण लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ गई है। डब्ल्यूएचओ की कुछ गलतियां रही हैं, लेकिन संगठन ने कोरोना को लेकर दुनिया के कई देशों की सरकारों के बीच समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है।

इटली: 26 हजार 977 मौतें
इटली में मरने वालों की संख्या 26 हजार 977 हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 1 लाख 99 हजार 414 पहुंच गई है। दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मौतें यहीं हुई हैं। इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने सोमवार को बताया कि 24 घंटे में 333 लोगों ने दम तोड़ा है। सोमवार को संक्रमण के एक हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। देश में 10 मार्च से लागू लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि, इस बीच कुछ जरूरी चीजों की दुकानों को खोलने की छूट दी गई है। इटली में 21 फरवरी को पहला मामला सामने आया था। यहां का लोम्बार्डी प्रांत ज्यादा प्रभावित है। सरकार चार मई से लॉकडाउन में ढील देने की योजना बना रही है।

फ्रांस: 23 हजार से ज्यादा मौत
फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में मरने वालों की संख्या 23 हजार 293 हो गई है। 24 घंटे के दौरान 437 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के 3764 नए मामले सामने आए। यहां अब एक लाख 62 हजार 220 संक्रमित हो गए हैं। यहां अब तक 45 हजार से ज्यादा मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में पिछले दो सप्ताह से मरने वालों की संख्या और नए मामलों में कमी आई है। फ्रांस में 17 मार्च से लॉकडाउन लागू है। फ्रांस के प्रधानमंत्री एडौर्ड फिलीप मंगलवार को संसद में लॉकडाउन से बाहर निकलने के उपायों की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे।

चीन: संक्रमण के 6 नए मामले

चीन के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बताया कि देश में सोमवार को छह नए मामलों की पुष्टि हुई। इसमें तीन विदेश से आए हुए लोग हैं। अन्य तीन मामले हेइलोंगजियांग प्रांत के हैं। सोमवार को देश में एक भी मौत नहीं हुई है। देश में सोमवार को 81 मरीजों के इस संक्रमण से ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। देश में अब तक 82 हजार 836 संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 4633 लोगों की मौत हो चुकी है।

इजरायल: तीन मई से स्कूल खुलेंगे
इजरायल सरकार ने तीन मई से स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोलने का फैसला किया है। पहले चरण में किंडरगार्डन और तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूली कक्षाओं को शुरू किया जाएगा। कक्षाएं छोटे-छोटे समूहों में आयोजित की जाएंगी। इस दौरान साफ-सफाई के अलावा बच्चों के बीच शारीरिक दूरी बनाए रखने की ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे के दौरान देश में संक्रमण के 112 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 हजार 555 हो गई है। देश में अब तक 204 लोगों की मौत हो चुकी है।

नॉर्वे: महामारी नियंत्रण में

नॉर्वे का कहना है कि देश में महामारी नियंत्रण में है। 26 अप्रैल को प्राइमरी स्कूलों को खोल दिया गया। हालांकि, सरकार के इस कदम पर कुछ बच्चों के माता-पिता ने चिंता भी जाहिर की है। वहीं क्लास में केवल 15 छात्र ही बैठ सकेंगे। नॉर्वे में 12 मार्च को देशभर में लॉकडाउन लगाया गया था। हेयर सैलून भी खोले जाने लगे हैं। हालांकि, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा है। लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने और साफ रहने की अपील की गई है। प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग ने शुक्रवार को कहा था कि हमें सुरक्षा को कम नहीं होने देना चाहिए। प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

ब्राजील: 66 हजार से ज्यादा संक्रमित

लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में भी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी वक्तव्य के मुताबिक देश में संक्रमण के अब तक 66 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 4613 नए केस सामने आए हैं। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66 हजार 501 हो गई है। यहां एक दिन में 338 लोगों की मौत हुई। मरने वालों की संख्या बढ़कर 4543 हो गई है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अर्णब गोस्वामी से मुंबई पुलिस ने 12 घंटे पूछताछ की
Next Article कोरोना से देश में अब तक 29 हजार 451 केस

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आईपीएस रोबिन हिबू ने बनाया कैलाश मासूम को हैल्पिंग हैंड्स के कोर कमेटी का सदस्य
Mumbai / Maharshtra
August 28, 2026
डोंबिवली में विवेगे धम्म माहिये क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन
social
August 28, 2026
जैन आर्थिक विकास महामंडल एवं भाजपा जैन प्रकोष्ठ की सकल जैन समाज डोंबिवली के साथ बैठक संपन्न
social
August 28, 2026
Basti News: फर्जी OSD बनकर घूम रहा था जालसाज, इनोवा पर लगी थी लाल-नीली बत्ती
state
August 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?