सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अर्णब गोस्वामी से मुंबई पुलिस ने 12 घंटे पूछताछ की
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

अर्णब गोस्वामी से मुंबई पुलिस ने 12 घंटे पूछताछ की

Last updated: April 28, 2020 12:12 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर कमेंट के मामले में रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्णब गोस्वामी से पुलिस ने साढ़े बाहर घंटे पूछताछ की। अर्णब के मुताबिक सेंट्रल मुंबई के एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में सोमवार सुबह 9.30 बजे सवाल-जवाब शुरू हुए। रात करीब 10 बजे तक यह सिलसिला चला। कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता ने अर्णब के खिलाफ केस किया है। अर्णब पर आरोप है कि उन्होंने पालघर मॉब लिंचिंग मामले में सोनिया गांधी के खिलाफ कमेंट कर उनकी मानहानि की है।
अर्णब ने सोनिया के खिलाफ क्या कहा था?
महाराष्ट्र के पालघर जिले में दो संतों और उनके ड्राइवर की हत्या के मामले में अर्णब ने 16 अप्रैल को टीवी शो में कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन से कहा था अगर किसी पादरी की हत्या होती तो आपकी पार्टी और आपकी पार्टी की ‘रोम से आई हुई इटली वाली’ सोनिया गांधी बिलकुल चुप नहीं रहतीं। अर्णब ने कहा, “सोनिया गांधी तो खुश हैं। वे इटली में रिपोर्ट भेजेंगी कि देखो, जहां पर मैंने सरकार बनाई है, वहां पर हिन्दू संतों को मरवा रही हूं। वहां से उन्हें वाहवाही मिलेगी। लोग कहेंगे कि वाह, सोनिया गांधी ने अच्छा किया। इन लोगों को शर्म आनी चाहिए। क्या उन्हें लगता है कि हिन्दू चुप रहेंगे? आज प्रमोद कृष्णन को बता दिया जाना चाहिए कि क्या हिन्दू चुप रहेंगे? पूरा भारत भी यही पूछ रहा है। बोलने का समय आ गया है।”
अर्णब ने कहा- बयान पर कायम, कुछ गलत नहीं कहा
पुलिस पूछताछ के बाद अर्णब ने कहा कि मैंने पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा, पुलिस इससे संतुष्ट थी। तथ्य और सबूत पेश कर दिए हैं, हकीकत सामने आ जाएगी। हम पर कोई दबाव नहीं है। हम पालघर मॉब लिंचिंग मामले में और काम करेंगे। मैं अपने बयान पर कायम हूं, मैंने जो भी कहा वह बिल्कुल सही है।
सुप्रीम कोर्ट ने अर्णब की गिरफ्तारी पर 3 हफ्ते की रोक लगाई है
अदालत ने पिछले शुक्रवार को यह आदेश दिया था। अर्णब के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में एफआईआर दर्ज हुई हैं। महाराष्ट्र के अलावा छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलांगना, उत्तर प्रदेश और झारखंड में भी मामले दर्ज हुए हैं।
अर्णब पर हमले की कोशिश के आरोपियों को जमानत मिली
ये घटना पिछले बुधवार की रात हुई थी। अर्णब और उनकी पत्नी समिया गोस्वामी स्टूडियो से घर लौट रहे थे। रास्ते में दो लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला करने की कोशिश की। आरोपी नाकाम रहे तो स्याही फेंककर भाग गए। अर्णब ने इस घटना के लिए भी सोनिया गांधी को जिम्मेदार ठहराया था। उनका कहना था कि आरोपी कांग्रेस कार्यकर्ता थे। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, उन्हें सोमवार को जमानत मिल गई।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article WHO की फंडिंग रोकने के मामले में अपने ही देश में घिरे राष्‍ट्रपति ट्रंप, समिति ने शुरू की जांच
Next Article कोरोना से दुनिया में अब तक 30.64 लाख संक्रमित और 2.11 लाख मौतें

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आईपीएस रोबिन हिबू ने बनाया कैलाश मासूम को हैल्पिंग हैंड्स के कोर कमेटी का सदस्य
Mumbai / Maharshtra
August 28, 2026
डोंबिवली में विवेगे धम्म माहिये क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन
social
August 28, 2026
जैन आर्थिक विकास महामंडल एवं भाजपा जैन प्रकोष्ठ की सकल जैन समाज डोंबिवली के साथ बैठक संपन्न
social
August 28, 2026
Basti News: फर्जी OSD बनकर घूम रहा था जालसाज, इनोवा पर लगी थी लाल-नीली बत्ती
state
August 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?