सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में 51.50 लाख संक्रमित
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में 51.50 लाख संक्रमित

Last updated: May 22, 2020 10:45 am
Surabhi Saloni
Share
9 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: दुनिया में अब तक 51 लाख 50 हजार 39 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 20 लाख 55 हजार 129 ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 32 हजार 104 हो गया है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने कहा है कि लंदन में 17 प्रतिशत और बाकी ब्रिटेन में 5 प्रतिशत लोगों का एंटीबॉडी टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसका मतलब यह है कि इन लोगों को कोरोनावायरस हुआ था। उन्होंने कहा कि सरकार ने फार्मास्युटिकल कंपनी रोशे और एबॉट के साथ एक डील साइन की है, जिसके तहत 1 करोड़ लोगों का एंटीबॉडी टेस्ट किया जाएगा।

स्पेन में लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन

स्पेन में कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन बढ़ाने के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने लॉकडाउन को अगले दो हफ्ते तक बढ़ाने का ऐलान किया है। उन्होंने संसद में भी इसके प्रस्ताव की मंजूरी ली है। मैड्रिड में नाराज लोगों ने देश के राष्ट्रीय ध्वज के साथ सड़कों पर रैलियां निकालीं। वहीं लोगों ने घरेलू बर्तन बजाकर भी विरोध जताया।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 16,04,843 95,656 3,71,795
रूस 3,17,554 3,099 92,681
ब्राजील 2,96,033 19,148 1,16,683
स्पेन 2,80,117 27,940 1,96,958
ब्रिटेन 2,50,908 36,042 उपलब्ध नहीं
इटली 2,28,006 32,486 1,34,560
फ्रांस 1,81,575 28,132 63,354
जर्मनी 1,78,864 8,273 1,58,000
तुर्की 1,53,548 4,249 1,14,990
ईरान 1,29,341 7,249 100,564

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।
अपडेट्स

  • बांग्लादेश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 1773 मामले सामने आए हैं। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 28 हजार 511 है।
  • अमेरिका के प्रतिबंध लगाने के धमकी पर चीन ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। अमेरिका ने चीन पर कोरोनावायरस के चलते प्रतिबंध लगाने की बात कही थी।
  • अमेरिका ने रूस को 50 वेंटिलेटर की पहली खेप भेजी है। अमेरिका ने रुसको 56 लाख डॉलर की लागत से 200 वेंटिलेटर दान देने का वादा किया है।
  • डेनमार्क में लॉकडाउन में ढील दी गई है। यहां पर स्कूल और पब्लिक प्लेस फिर से खोले जा रहे हैं।

हॉन्गकॉन्ग: 8 नए केस मिले
हॉन्गकॉग के सेंटर फॉर हेल्थ प्रोटेक्शन (सीएचपी) ने गुरुवार को आठ नए मामलों की पुष्टि की। इसके साथ ही देश में कुल 1,064 मामले हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी मरीज पाकिस्तान से आए थे। यहां अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।

रूस: 3099 मौतें
रूस में 24 घंटे में संक्रमण के 8849 मामले सामने आए हैं और 127 लोगों की जान गई है। पिछले दिन के मुकाबले मामले बढ़े हैं। बुधवार को यहां 8764 केस सामने आए थे। देश में अब 3 लाख 17 हजार 554 संक्रमित हो गए हैं, जबकि 3099 लोगों की मौत हो चुकी है।

ग्रीस: 15 जून से पर्यटन शुरू

ग्रीस में पर्यटन को फिर से खोला जाएगा। 15 जून से एथेंस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। हालांकि, देश के सभी हवाई अड्डों पर विमानों का संचालन एक जुलाई से होगा। प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस ने कहा, “रेस्तरां 25 मई को फिर खुलेंगे। बीच पर आने से बैन हटा लिया जाएगा।” पर्यटक बिना जांच और क्वारैंटाइन में रहे देश में आ सकेंगे। लेकिन स्वास्थ्य अधिकारी जरूरत पड़ने पर किसी की अचानक जांच कर सकेंगे।

वैक्सीन इतनी जल्दी नहीं आने वाली: एचआईवी वैज्ञानिक
एचआईवी पर रिसर्च करने वाले एक वैज्ञानिक विलियम हेसेनटाइल ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि कोरोना की वैक्सीन इतनी जल्दी आने वाली है। वे इसका इंतजार नहीं करना चाहेंगे। संक्रमण को रोकने के लिए मरीजों का अच्छी तरह इलाज किया जाना चाहिए। जहां भी संक्रमण फैलता दिखे, वहां लोगों को आइसोलेट किया जाना चाहिए। उन्होंने अमेरिकी सरकार को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें टीके के इंतजार में बैठे नहीं रहना चाहिए। साथ ही कहा कि चीन, दक्षिण कोरिया और ताइवान महामारी को फैलने से रोकने में सफल रहे। वहीं, अमेरिका, रूस और ब्राजील नाकाम रहे।

एक दिन में 1.06 लाख केस मिले: डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 6 हजार मामले दर्ज किए गए हैं। यह एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडहोनम गेब्रियेसियस ने चेतावनी दी है कि महामारी अभी लंबे समय तक हमारे बीच रहने वाली है। 24 घंटे में जो नए मामले आए, उनमें से करीब दो तिहाई (66%) मामले अमेरिका, रूस, ब्राजील और भारत में बढ़े। टेड्रोस ने कम और मध्यम आय वाले देशों में इस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि संक्रमितों की वास्तविक संख्या कहीं ज्यादा हो सकती है, क्योंकि ज्यादातर देशों में अभी टेस्टिंग कम हो रही है।

ईरान: 10 हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित
कोरोना के चलते ईरान में 10 हजार से ज्याादा स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हैं। देश के इसना न्यूज एजेंसी ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से ये जानकारी दी। इससे पहले आई रिपोर्ट में संक्रमित स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या 800 बताई गई थी। वहीं, 100 से ज्यादा की मौत हो गई है। देश में अब तक 7249 की मौत हो गई है, जबकि 1 लाख 29 हजार 341 संक्रमित हैं।
पाकिस्तान: 1000 से ज्यादा मौतें

पाकिस्तान में मरने वालों की संख्या एक हजार से ज्यादा हो गई। देश में संक्रमण के अब तक 48 हजार 694 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इसके बावजूद सरकार यहां लॉकडाउन प्रतिबंधों में राहत देनी शुरू कर दी है। यहां दुकानें और मॉल भी खोल दिए गए हैं। यहां कोर्ट ने भी प्रतिबंध हटाने के आदेश दे दिए हैं।

अमेरिका: एक दिन में 1561 की मौत
अमेरिका में 24 घंटे में 22 हजार 140 केस सामने आए। 1561 संक्रमितों की मौत हुई। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 16 लाख 4हजार 843 और मृतकों का की संख्या 95 हजार 656 हो गई। उधर, दो महीने के शटडाउन के बाद 50 राज्य अब धीरे-धीरे खोले जाने लगे हैं। बुधवार को कनेक्टिकट पहला राज्य बना, जिसने कुछ शर्तों के साथ अपने यहां रेस्टोरेंट और दुकानों को खोल दिया। हालांकि, संक्रमण के चलते कई राज्य अभी अर्थव्यवस्था को खोले जाने को लेकर असमंजस में हैं।

  • ट्रम्प ने कहा- वे हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के अपने नियमित डोज को एक या दो दिन में पूरा कर लेंगे। दो दिन पहले उन्होंने कहा था कि वे संक्रमण से बचने के लिए मलेरिया की दवा दो हफ्ते से ले रहे हैं।
  • ट्रम्प ने ट्वीट किया- मेरा मानना है कि जी7 देशों का सम्मेलन वॉशिंगटन के कैंप डेविड में तय तारीख या किसी और दिन हो। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सम्मेलन करना नहीं चाहते। इससे पहले महामारी की वजह से इसे रद्द कर दिया गया था।

ब्रिटेन: हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और क्लोरोक्वीन पर ट्रायल शुरू
ब्रिटेन में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और क्लोरोक्वीन पर ट्रायल शुरू हो गया है। मलेरिया के इन दोनों दवा के असर को ब्राइटन और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी परखेंगे। यह देखा जाएगा कि दोनों दवाएं कोरोना मरीजों पर कितना असरकारी होती हैं। इसके लिए यूरोप, अफ्रीका, एशिया और दक्षिण अमेरिका के 40 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को यह दवा दी जाएगी। प्रो. निकोलस व्हाइट ने बताया कि जिन स्वास्थ्यकर्मियों पर दवा का अध्ययन होगा वे सभी फिलहाल मरीजों की देखभाल में जुटे हैं।
ट्रम्प ने मिशिगन और नेवादा प्रांत की फंडिंग रोकने की धमकी दी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को चुनाव में मेल के जरिए वोटिंग की योजना बनाने को लेकर मिशिगन और नेवादा प्रांतों की फंडिंग रोकने की धमकी दी। ट्रम्प ने ट्वीट किया- मिशिगन लाखों लोगों के लिए गैरकानूनी तरीके से रिक्त मतदान पत्र भेज रहा है। वहीं, नेवादा मतपत्रों से अवैध वोट भेजकर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का माहौल बना रहा है। हालांकि, मिशिगन के गृह मंत्री जोसलिन बेंसन ने आरोपों को गलत बताया। उन्होंने ट्वीट किया, “मिशिगन के प्रत्येक नागरिक ने मेल के जरिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भारत की आपत्ति के बावजूद PoK में चीन की मदद से बांध बनाने पर अड़ा पाकिस्तान
Next Article कोरोना से देश में 1 लाख 18 हजार 235 केस;34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

गणेश आचार्य का प्रेरणादायक गाना ‘कर मेहनत’ कल, 26 अक्टूबर को होगा रिलीज
entertainment
October 25, 2026
‘शांति बांड’ पर हस्ताक्षर करने से नेहा बोरा का इनकार, उल्टे कर दिए सवाल
national
October 25, 2026
बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और पत्नी नीलम देवी छह साल के लिए जदयू से निष्कासित
national state
October 25, 2026
‘प्रताप’ के मेकर्स ने एसीपी दलेर सिंह के किरदार में तिग्मांशु धूलिया का फर्स्ट लुक किया जारी
entertainment
October 24, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?