सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में 41 लाख संक्रमित
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में 41 लाख संक्रमित

Last updated: May 10, 2020 10:49 pm
Surabhi Saloni
Share
8 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: दुनिया में संक्रमितों की संख्या 41 लाख से ज्यादा हो गई है। 2 लाख 80 हजार 431 की मौत हुई है। इसी दौरान 14 लाख 41 लाख हजार 429 स्वस्थ भी हुए। ब्रिटेन में अब धीरे-धीरे लॉकडाउन में ढील दी जा रही है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अब ‘स्टे होम’ की जगह ‘स्टे अलर्ट’ नारे का इस्तेमाल करने को कहा है। हालांकि, स्कॉटलैंड इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं। स्कॉटलैंड में 28 मई तक लॉकडाउन और बढ़ाया गया है।

जॉर्जिया में उद्योग-धंधों को खोलने की इजाजत
कोरोनावायरस के कारण दुनियाभर के देशों में लॉकडाउन था। लेकिन, अब कई देशों में पाबंदियों में ढील दी जा रही है। अमेरिका के जॉर्जिया में गैर जरूरी उद्योग-धंधों को खोलने की इजाजत दे दी गई है। यूरोपियन देश नॉर्वे में स्कूल खुल गए हैं। वहीं न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डन ने कोरोना पर जीत की घोषणा कर चुकी हैं। यहां लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से खत्म किया जा रहा है। यूरोप के कुछ अन्य देश भी धीरे-धीरे लॉकडाउन में ढील देने पर विचार कर रहे हैं।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 13,47,309 80,037 2,38,078
स्पेन 2,62,783 26,478 1,73,157
इटली 2,18,268 30,395 1,03,031
ब्रिटेन 2,15,260 31,587 उपलब्ध नहीं
रूस 1,98,676 1,827 31,916
फ्रांस 1,76,658 26,310 56,038
जर्मनी 1,71,324 7,549 1,43,300
ब्राजील 1,56,061 10,656 61,685
तुर्की 1,37,115 3,739 89,480
ईरान 1,06,220 6,589 85,064

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं। 

अपडेट्स

  • रूस की राजधानी मास्को में कोरोना मरीजों के एक हॉस्पिटल में आग लग गई। हादसे में एक मरीज की जलकर मौत हो गई।
  • पोप फ्रांसिस ने यूरोप के नेताओं को कोरोनावायरस की लड़ाई में साथ आने के लिए कहा है। उन्होंने शूमैन डिक्लेरेशन की 70वीं वर्षगांठ मनाई। इस दिन फ्रांस के विदेश मंत्री रॉबर्ट शूमाँ ने कोयला और स्टीम उत्पादन में सहयोग के लिए जर्मनी और फ्रांस के लिए एक योजना घोषित की। यहीं से यूरोपीय एकता की नींव पड़ी थी।

अमेरिका : 25 हजार नए मामले
शनिवार को यहां 25 हजार नए मामले सामने आए। देश में कुल मामले अब 13 लाख 9 हजार 550 हो गए हैं। करीब 79 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को 1615 लोगों ने दम तोड़ा।  व्हाइट हाउस से जुड़े तीन बड़े अधिकारियों को क्वारैंटाइन में भेज दिया गया है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हालात से निपटने में अपनाई गई रणनीति पर ट्रम्प प्रशासन की आलोचना की है।

सिंगापुर : फिर बढ़े मामले
यहां संक्रमण पर अब तक पूरी तरह काबू नहीं किया जा सका है। सरकार ने लॉकडाउन में भले ही ढील दी हो लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग और बाकी बंदिशें जारी हैं। इसके बावजूद 24 घंटे में 876 मामले सामने आए। कुल संख्या 23 हजार 336 हो गई। हालांकि, अब भी डोरमेट्रीज में रहने वाले प्रवासी मजदूर ही पाए जा रहे हैं। शनिवार को मिले कुल मामलों में सिर्फ 3 ही स्थानीय नागरिकों के हैं।

तुर्की: बुजुर्ग लोगों को घर से निकलने की अनुमति दी गई
तुर्की में पहली बार बुजुर्ग लोगों को घर से निकलने की अनुमति दी गई है। ये लोग सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक ही बाहर निकल सकेंगे। सरकार ने 21 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा की थी। इस दौरान 65 साल से ऊपर की उम्र के किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी।  यहां संक्रमण के एक लाख 37 हजार 115 मामले सामने आ चुके हैं और 3739 लोगों की मौत हो चुकी है।

यूएई: 88 भारतीय नर्सों का बैच पहुंचा
यूएई की मदद करने के लिए भारत से 88 नर्सों का बैच पहुंच गया है। यहां पर संक्रमण के अबतक 17 हजार मामले सामने आ चुके हैं। यूएई में मेडकिल वर्कर्स की भारी कमी है, इसके चलते भारत ने मदद मुहैया कराई है।

ईरान: अमेरिका के साथ कैदियों की अदला-बदली को तैयार
कोरोनावायरस के संक्रमण के डर से ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका के साथ बिना शर्त कैदियों की अदला-बदली के लिए तैयार है। ईरान की एक न्यूज वेबसाइट खैबरऑनलाइन.आईआर ने कैबनिट प्रवक्ता अली रबेई के हवाले सबे बताया है कि ईरान सभी कैदियों की अदला-बदली को तैयार है, लेकिन अमेरिका ने अभी तक कोई उत्तर नहीं दिया है।

चीन : वुहान में फिर संक्रमण
वुहान शहर रविवार को एक बार फिर चर्चा में आ गया। करीब 45 दिन बाद यहां संक्रमित मिला। प्रशासन ने भी इसकी पुष्टि की। इस संक्रमित की हालत गंभीर बताई गई है। उसकी पत्नी भी पॉजिटिव है। जिस क्षेत्र में यह संक्रमित मिला, वहां पहले भी 20 केस सामने आए थे। शहर के हेल्थ कमिश्नर ने कहा, “यह पुराने सामुदायिक संक्रमण का नतीजा है।” कुल मिलाकर पांच नए संदिग्ध पाए गए हैं। लेकिन, पुष्टि सिर्फ दो की हुई है। वुहान में 76 दिन लॉकडाउन रहा था। यहां कुल 50 हजार 334 मामले सामने आ चुके हैं।

ब्रिटेन : टेस्ट में अमेरिकी मदद
सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के हेल्थ डिपार्टमेंट ने 50 हजार सैंपल जांच के लिए अमेरिका भेजे हैं। डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड सोशल केयर ने कहा- सरकारी लैबों में कुछ दिक्कतें पेश आईं थी।” वहीं, बोरिस जॉनसन सरकार ने सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए एक नई पहल की है। सरकार यहां साइकल से चलने के लिए जागरुकता अभियान चलाएगी। इसके लिए 2.48 करोड़ डॉलर का बजट मंजूर किया गया है। परिवहन मंत्री ग्रांट शेप्स ने कहा- इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मदद मिलेगी। वहां भीड़ कम होगी और लोग शारीरिक तौर पर ज्यादा मजबूत होंगे।

साउथ कोरिया : सियोल फिर बंद
साउथ कोरिया में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 34 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण की चपेट में आने वाले सभी युवा हैं और बार जाते रहे हैं। इसको देखते हुए सरकार ने सियोल में सभी क्लबों और बार को दो हफ्तों तक बंद करने का निर्णय लिया है। साउथ कोरिया में संक्रमण के कुल 10 हजार 874 मामले आ चुके हैं और  256 लोगों की मौत हो चुकी है।

चीन : 14 नए मामले
नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक, शनिवार को देश में 14 नए मामले सामने आए। 28 अप्रैल के बाद एक दिन में सामने आए पॉजिटिव मामलों की यह सबसे बड़ी संख्या है। शुक्रवार को 13 नए केस मिले थे। शनिवार को मिले 14 में से 2 संक्रमित ऐसे हैं जो दूसरे देश से चीन लौटे थे। जुलिन प्रांत में 11 मामले सामने आए। सरकार अब इस राज्य पर पैनी नजर रख रही है। यहां पाबंदियां लागू कर दी गई हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मांः आपसे मिली मुझे एक नारी की पहचान, कैसे चुकाऊं आपका यह एहसान
Next Article कोरोना से देश में 64 हजार 388 केस; स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- पुणे में पहली स्वदेशी एंटीबॉडी टेस्टिंग किट तैयार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अरुणाचल प्रदेश में चीन की PLA के साथ कई स्थानों पर टकराव जारी, ITBP महानिदेशक का बड़ा बयान
national
October 23, 2026
बर्थडे स्पेशल: प्रभास पर बड़ी फिल्मों का दांव क्यों लगाते हैं फिल्ममेकर्स? 
entertainment
October 23, 2026
अगले 30 साल तक विपक्ष की सरकार बनने की संभावना नहीं: अमित शाह
national
October 23, 2026
सोनिया गांधी का संस्मरण 10 नवंबर को होगा जारी
national
October 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?