सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से देश में 64 हजार 388 केस; स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- पुणे में पहली स्वदेशी एंटीबॉडी टेस्टिंग किट तैयार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना से देश में 64 हजार 388 केस; स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- पुणे में पहली स्वदेशी एंटीबॉडी टेस्टिंग किट तैयार

Last updated: May 10, 2020 10:23 pm
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 64 हजार 388 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को बताया कि पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने पहली स्वदेशी कोरोना एंटीबॉडी टेस्टिंग किट तैयार करने में कामयाबी हासिल कर ली है। इससे कोरोना संक्रमितों की पहचान करने में मदद मिलेगी। इससे पहले उन्होंने कहा था कि 10 राज्यों में पिछले 24 घंटे में कोई नया केस नहीं मिला है।

हर्षवर्धन के मुताबिक, 4 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में तो शुरू से अभी तक एक भी संक्रमित नहीं मिला। देशभर में 4362 कोविड सेंटर हैं, यहां कम या बहुत कम लक्षण वाले 4 लाख 46 हजार 856 मरीजों को रखा जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से अभी तक अलग-अलग राज्यों में 72 लाख एन95 मास्क और 36 लाख पीपीई किट भेजे जा चुके हैं।

संक्रमितों का आंकड़ा 63 हजार के पार

आज दिल्ली में 381, तमिलनाडु में 669, प. बंगाल में 153, पंजाब में 61, बिहार में 52, राजस्थान में 33, कर्नाटक में 54, आंध्रप्रदेश में 50, हरियाणा में 20 समेत 1500 से ज्यादा रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 62 हजार 939 संक्रमित हैं। 41 हजार 472 का इलाज चल रहा है। 19 हजार 357 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2109 मरीजों की मौत हो चुकी है।

बीते 24 घंटे में आईटीबीपी के 56 और बीएसएफ के 18 जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई। आईटीबीपी के सभी 156 पॉजिटिव केस दिल्ली में हैं। बीएसएफ में संक्रमित मिले 2 जवान दिल्ली और 16 त्रिपुरा से हैं। इसी के साथ सीमा सुरक्षा बल में कोरोना मरीजों की संख्या 276 हो गई है।

केंद्र की नई पॉलिसी के तहत गुजरात में 387 मरीजों की छुट्‌टी होगी

  • केंद्र की नई डिस्चार्ज पॉलिसी के तहत गुजरात में होम आइसोलेशन के लिए 387 मरीजों की अस्पताल से छुट्‌टी की जाएगी। इनमें सबसे ज्यादा 250 मरीज अहमदाबाद से हैं। पॉलिसी में कहा गया था कि जिन मरीजों में बहुत संक्रमण के हल्के लक्षण है और उन्हें 3 दिन तक बुखार नहीं आता तो 10 दिन बाद उनकी अस्पताल से छुट्‌टी कर दी जाएगी। उस समय कोरोना की जांच की जरूरत भी नहीं है। इन मरीजों को अस्पताल से जाकर 7 दिन घर पर आइसोलेशन में रहना होगा।
  • गुजरात के अहमदाबाद में रविवार को वायरस के 334 सुपर स्प्रेडर का पता चला। इसलिए प्रशासन ने शहर में 15 मई तक सभी किराना और सब्जी दुकानें बंद करा दीं। सुपर स्प्रेडर कोरोना के कैरियर हैं, जिनसे बड़े पैमाने पर संक्रमण फैलने का खतरा है। गुजरात में अब तक 7797 मरीज मिले हैं। इनमें से 472 की मौत हो गई। सिर्फ अहमदाबाद में ही 5500 से ज्यादा केस हैं।

मालदीव से 698 भारतीय लाए गए
नौसेना का जहाज आईएनएस जलाश्व रविवार सुबह साढ़े नौ बजे कोच्चि पोर्ट पहुंचा। इसमें मालदीव से 698 भारतीयों को लाया गया। इनमें 440 यात्री केरल के, 187 तमिलनाडु के और 17 अन्य राज्यों के थे। यह जहाज शनिवार को मालदीव की राजधानी माले से रवाना हुआ था। लॉकडाउन के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को देश लाने के लिए नौसेना समुद्र सेतु अभियान चला रही है।

अपडेट्स

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अलग-अलग प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा करेंगे। पिछले डेढ़ महीने में लॉकडाउन के दौरान यह पांचवां मौका होगा जब प्रधानमंत्री कोरोना आपदा के हालात पर मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे।
  • एयर इंडिया के 5 पायलट कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। हाल ही में ये कार्गो फ्लाइट्स लेकर चीन गए थे। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पांचों पायलटों में कोई लक्षण नजर नहीं आए हैं। फिलहाल सभी मुबंई में हैं। उड़ान भरने से 72 घंटे पहले इनका प्री-फ्लाइट टेस्ट किया गया था।
  • ओडिशा में पुरी रथ यात्रा के लिए रथ बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। 9 दिन चलने वाला यह उत्सव 23 जून से शुरू होगा। जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के अधिकारी अजय जेना के मुताबिक, केंद्र सरकार ने सशर्त इसकी मंजूरी दी है। इस काम में 72 मजदूर लगे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए उन्हें भक्त निवास में ठहराया गया है।
  • लॉकडाउन में रियायत मिलने के बाद असम के गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र घाट से फेरी बोट सर्विस शुरू कर दी गई है। जल परिवहन विभाग के एक कर्मचारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। कोई अगर मास्क लगाए बगैर आता है तो उसे टिकट नहीं दिया जा रहा।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
04 मई 3656
06 मई 3602
07 मई 3344
08 मई 3563
05 मई 2971

26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण

कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेली शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 20228 3800 779
गुजरात 7797 2091 472
दिल्ली 6923 2069 73
तमिलनाडु 7204 1959 47
राजस्थान 3741 2176 107
मध्यप्रदेश 3457 1480 211
उत्तरप्रदेश 3373 1499 74
आंध्रप्रदेश 1980 925 45
पंजाब 1762 157 31
पश्चिम बंगाल 1939 372 171
तेलंगाना 1163 751 30
जम्मू-कश्मीर 861 383 9
कर्नाटक 848 422 31
हरियाणा 695 291 9
बिहार 663 318 6
केरल 513 489 4
ओडिशा 362 68 3
चंडीगढ़ 173 24 3
झारखंड 156 78 3
त्रिपुरा 135 2 0
उत्तराखंड 68 46 1
छत्तीसगढ़ 59 49 0
असम 62 35 1
हिमाचल प्रदेश 55 35 3
लद्दाख 42 18 0
अंडमान-निकोबार 33 33 0
मेघालय 13 10 1
पुडुचेरी 10 8 0
गोवा 7 7 0
मणिपुर 2 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादर एंड नगर हवेली 1 0 0
मिजोरम 1 1 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 62 हजार 939 संक्रमित हैं। 41  हजार 472 का इलाज चल रहा है। 19 हजार 357 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2109 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना से दुनिया में 41 लाख संक्रमित
Next Article कोरोना लॉकडाउन के बीच 12 मई से फिर से चलेगी ट्रेन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

खाद की दुकानों पर छापेमारी, 11 नमूने लिए गए; तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित
state
October 24, 2026
मनीष मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग, आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप पर लामबंद हुए कांग्रेसी
state
October 23, 2026
25 अक्टूबर को शाम 7 बजे, हर घर धुरंधर! रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का पहली बार फ्रीडिश दर्शकों के लिए स्टार उत्सव मूवीज़, कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड और कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स पर प्रीमियर
entertainment Mumbai / Maharshtra
October 23, 2026
अरुणाचल प्रदेश में चीन की PLA के साथ कई स्थानों पर टकराव जारी, ITBP महानिदेशक का बड़ा बयान
national
October 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?