सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में 1 करोड़ से ज्यादा संक्रमित और 5 लाख मौतें;डब्ल्यूएचओ ने कहा- 24 घंटे में 1.89 लाख से ज्यादा मरीज मिले, 4612 लोगों की जान गई
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में 1 करोड़ से ज्यादा संक्रमित और 5 लाख मौतें;डब्ल्यूएचओ ने कहा- 24 घंटे में 1.89 लाख से ज्यादा मरीज मिले, 4612 लोगों की जान गई

Last updated: June 29, 2020 9:51 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 2 लाख 42 हजार 932 हो गई है। इनमें 55 लाख 53 हजार 107 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 4 हजार 366 लोगों ने जान गंवाई हैं। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 89 हजार 077 केस मिले हैं, जबकि 4612 लोगों की मौत हुई है। शनिवार को 1 लाख 79 हजार 316 मरीज मिले थे। वहीं, एक दिन में ब्राजील में सबसे ज्यादा 30 हजार 746 केस मिले हैं।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 26,37,077 1,28,437 10,93,456
ब्राजील 13,45,254 57,658 7,33,848
रूस 6,34,437 9,073 3,99,087
भारत 5,49,197 16,487 321,774
ब्रिटेन 3,11,151 43,550 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,95,850 28,343 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,79,419 9,317 1,64,024
चिली 2,71,982 5,509 2,32,210
इटली 2,40,310 34,738 1,88,891
ईरान 2,22,669 10,508 1,83,310

*ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

ब्राजील: संक्रमितों की संख्या 13 लाख से ज्यादा
ब्राजील में 24 घंटे में 552 लोगों की जान गई है। यहां कुल मौतें 57,622 हो गई है। इसके अलावा 7 लाख 33 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में एक दिन पहले 38,693 नए मामले सामने आए थे। संक्रमण और मौतों के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर ब्राजील है। यहां संक्रमण से पहली मौत 12 मार्च को हुई थी। पहले महामारी से पहली मौत 16 मार्च बताई गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि जांच में पाया गया कि 12 मार्च को 57 साल की महिला की पहली मौत हुई थी। वहीं, दूसरी मौत 15 मार्च को हुई थी।

यूएई ने पाकिस्तान से आने वाली उड़ानें सस्पेंड कीं
संयुक्त अरब अमीरात के जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने पाकिस्तान से आने वाली सभी उड़ानें सस्पेंड कर दी हैं। इसमनें ट्रांजिट फ्लाइट भी शामिल हैं। पाकिस्तान जब तक यूएई के रूट में जाने वाली उड़ानों के पैसेंजरों के लिए कोरोना की जांच की व्यवस्था नहीं कर लेता, तब तक यह नियम लागू रहेगा। इससे प्रभावित होने वाले यात्री एयरलाइंस को सूचित करें और अपनी यात्रा की डेट रीशेड्यूल करवा लें।

चीन: बीजिंग के आसपास के इलाकों में लॉकडाउन
बीजिंग और आसपास के इलाकों में संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद वहां लॉकडाउन लगा दिया गया है। करीब पांच लाख लोग अब नजरबंद हो गए हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, प्रशासन ने लोगों की चोतावनी दी है कि संक्रमण की स्थिति अभी भी गंभीर है। बीजिंग से 150 किमी दूर अंशिन काउंटी को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यहां एक दिन में 14 मामले सामने आए। 15 जून के बाद से अब तक 311 केस मिल चुके हैं।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article LAC पर चीन के मार्शल आर्ट लड़ाकों को धूल चटाने के लिए सेना का बैटल ग्रुप तैनात
Next Article कोरोना से अब तक 5.49 लाख केस; भारत में हर 100 टेस्ट पर औसत 6 मरीज मिल रहे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया: पर्युषण का प्रथम दिन खाद्य संयम दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 8, 2026
खाद्य संयम दिवस – चेन्नई: पर्यूषण : आत्म राज्य की नागरिकता स्वीकार करें
social
September 8, 2026
विलेपार्ले में पर्युषण महापर्व के प्रथम दिवस खाद्य संयम् दिवस पर आध्यात्मिक जागरण का श्रावक समाज कों दिया संदेश
social
September 8, 2026
चेम्बूर के ग्रैंड नालंदा परिसर में पर्युषण का शानदार आगाज
social
September 8, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?