सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से देश में अब तक 5.29 लाख केस
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना से देश में अब तक 5.29 लाख केस

Last updated: June 28, 2020 9:40 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख 29 हजार 577 हो गई। शनिवार को 20 हजार 132 नए कोरोना मरीज मिले। यह एक दिन में मिले मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है। इसके अलावा 14 हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए। इससे पहले बीते दो दिन लगातार 18 हजार से ज्यादा मरीज मिले थे। दिल्ली 80 हजार कोरोना संक्रमितों के साथ राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गई। हालांकि, राहत की बात ये है कि अब तक 3 लाख से ज्यादा संक्रमित स्वस्थ हो गए। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

पहले ही अनलॉक में फिर लॉकडाउन होने लगा

  • कर्नाटक के बेंगलुरु में अब हर रविवार को टोटल लॉकडाउन रहेगा। नाइट कर्फ्यू भी एक घंटा पहले 8 बजे से शुरू होगा। बाहर से आए लोगों को 14 दिन होम क्वारैंटाइन में रहना होगा। लेकिन महाराष्ट्र से लौटने पर 7 दिन अनिवार्य रूप से क्वारैंटाइन सेंटर में रहना पड़ेगा।
  • तमिलनाडु के मदुरै में भी 27 से 29 जून तक टोटल लॉकडाउन रहेगा। मदुरै जिला कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
  • असम की राजधानी गुवाहाटी में 27 जून से 14 दिन के लिए टोटल लॉकडाउन शुरू होगा। सरकार ने इसके आदेश जारी किए। इस बार नियम पहले से ज्यादा सख्त होंगे। राज्य में एसपी और अन्य अधिकारियों समेत 30 पॉजिटिव मिले।
  • अरुणाचल प्रदेश में 1 से 3 जुलाई के बीच दूसरे राज्यों से आने वालों के प्रवेश पर रोक लगाई गई। हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्रालय की अनुमति मिलने पर यह नियम लागू नहीं होगा। राज्य में 4 जुलाई से होटलों में बने क्वारैंटाइन सेंटरों के लिए रजिस्ट्रेशन होंगे।

दिल्ली में सेरोलॉजिकल सर्वे शुरू, केजरी ने केंद्र की तारीफ की

राजधानी में शनिवार से सेरोलॉजिकल सर्वे शुरू हुआ। इसके तहत 20 हजार सैंपल लिए जाएंगे। सेरोलॉजिकल एक एंटीबॉडी टेस्ट है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में केंद्र ने हमें हाथ पकड़कर चलना सिखाया। दिल्ली में मामले बढ़ने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने कमान संभाली। कई बैठकें कर फैसले किए। शाह और केजरीवाल ने राजधानी के कोविड सेंटरों का जायजा लिया।

देश में कोरोना के मामले 5 लाख पार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमितों की संख्या 5 लाख 8 हजार 953 हो गई। इनमें 1 लाख 97 हजार 387 एक्टिव केस हैं। 2 लाख 95 हजार 881 लोग ठीक हो गए। अब तक 15 हजार 685 लोगों ने जान गंवाई। उधर, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 2 लाख 20 हजार 479 टेस्ट किए गए। वहीं, 26 जून तक देश में 79 लाख 96 हजार 707 टेस्ट हुए हैं।

अपडेट्स 

  • कर्नाटक में निजी अस्पताल कोरोना और उसके जैसे लक्षणों वाले मरीजों के इलाज से इनकार नहीं कर पाएंगे। सरकार ने इसके आदेश जारी किए हैं। अगर कोई अस्पताल इसका उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • दिल्ली में कोरोना मरीजों के लिए अगले हफ्ते से एक हजार बेड का अस्पताल शुरू होगा। इसे डीआरडीओ ने तैयार किया है। यहां सेना के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ इलाज करेगा। धौलाकुआं के पास बने इस अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई मशीन और वेंटिलेटर्स के साथ-साथ आईसीयू वार्ड भी होंगे।
  • केंद्र सरकार ने डेक्सामेथासोन दवा को कोरोना के इलाज में इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। इस दवा का इस्तेमाल सूजन को कम करने के लिए किया जाता है। जिन मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत होगी, उन्हें यह दवा दी जाएगी।
  • डेक्सामेथासोन का इस्तेमाल मेथाइलप्रेडनिसलोन के विकल्प के तौर पर किया जाएगा। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने डेक्सामेथासोन के प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए कहा है। कुछ दिन पहले ब्रिटिश क्लीनिकल ट्रायल में पाया गया था कि इस दवा में कोरोना के मरीजों की जान बचाने की क्षमता है।
  • बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स (बीएसएफ) में पिछले 24 दिनों में 43 पॉजिटिव केस मिले। इसके साथ संक्रमितों की संख्या 911 हो गई है। अब तक 633 पर्सनल स्वस्थ हो चुके हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना से दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार, मरने वालों की संख्या 5 लाख हुई
Next Article वो मोदी को क्या समझेंगे जिन्होंने 70 साल देश को लूटा : स्मृति ईरानी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में ‘ऑल एबिलिटी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट  2026’ की ट्रॉफी और आधिकारिक टी-शर्ट का अनावरण
Mumbai / Maharshtra
October 27, 2026
हिंदी फ़िल्म ‘लागी छूटे ना’ का म्यूजिक और ट्रेलर लॉन्च, 13 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
entertainment
October 27, 2026
‘पहला प्यार दूसरी बार’ की टीम पहुंची जयपुर, फिल्म देख रहे दर्शकों को दिया सरप्राइज़!
entertainment
October 27, 2026
वरुण धवन और कृति सेनन बने भारत के नए ‘ऑब्सेशन’! ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म के हिंदी वर्जन में देंगे अपनी आवाज़, 30 अक्टूबर से JioHotstar के Peacock Hub पर होगी स्ट्रीमिंग!
entertainment
October 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?