सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना का भय:फुटबॉलर मेसी ने लोगों का डर भगाते हुए कहा- यह परिवार के साथ समय बिताने का बहुत अच्छा समय, ऐसे मौके कम मिलते हैं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

कोरोना का भय:फुटबॉलर मेसी ने लोगों का डर भगाते हुए कहा- यह परिवार के साथ समय बिताने का बहुत अच्छा समय, ऐसे मौके कम मिलते हैं

Last updated: March 15, 2020 2:26 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:अर्जेंटिना के फुटबॉलर लियोनल मेसी ने कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच लोगों का डर भगाते हुए सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने लोगों से अपील की, ‘‘यह जिम्मेदार होने और घर में रहने का समय है। हमारे लिए स्वास्थ्य ही प्राथमिकता होनी चाहिए। यह परिवार के साथ समय बिताने का बहुत अच्छा समय है। ऐसे मौके बहुत कम मिलते हैं।’’ दरअसल, 151 देशों में अब तक दुनियाभर में कोरोनावायरस के 1,56,533 मामले सामने आए हैं। सभी की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जबकि मरने वालों की संख्या 5835 तक पहुंच गई है।

मेसी ने कोरोनावायरस से प्रभावितों का हौसला बढ़ाते हुए लिखा, ‘‘यह दिन सभी के लिए बहुत कठिन हैं। वर्तमान में जो हो रहा है, हम उसको लेकर भी बहुत चिंतित होते हैं। हम पीड़ित की मदद के लिए अपने आप को उसकी जगह रखकर देखते हैं, क्योंकि वे सबसे आगे आकर अस्पतालों या स्वास्थ्य केंद्र पर काम करते हुए या परिवार या दोस्तों के संपर्क में आने से संक्रमित हो जाते हैं। मैं ऐसे लोगों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें बहुत सारी ताकत भेजना चाहता हूं।’’

मेसी परिवार के साथ घर पर समय बिता रहे
मेसी सभी स्पोर्ट्स इवेंट्स से दूर अपने घर में परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। वे स्पेनिश फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के लिए खेलते हैं। क्लब सभी टूर्नामेंट और अभ्यास सत्र से हट गया है। ऐसा करने वाला वह पहला फुटबॉल क्लब है। बोर्ड ने क्लब की बी-टीम, अंडर-19 और महिला टीम को भी निलंबित कर दिया है। वहीं, इटेलियन क्लब युवेंटस के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी अपने घर पर गर्लफ्रेंड के साथ समय बिता रहे हैं।

कोहली ने भी सावधानी बरतने की अपील की
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी ट्वीट कर कोरोनावायरस से बचने के लिए लोगों से जरूरी सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘मजबूत रहें और कोविड-19 से निपटने के लिए एहतियात बरतें। सुरक्षित रहने के साथ ही अलर्ट रहें और यह याद रखें कि इलाज से बेहतर रोकथाम है। सबका ख्याल रखें।’’

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article इन खिलाड़ियों में दिखे कोरोना वायरस के लक्षण, जानें किस-किस की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
Next Article वित्त मंत्री ने चाय बागान के मजदूरों के खाते बंद होने पर एसबीआई चेयरमैन को फटकारा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में ‘ऑल एबिलिटी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट  2026’ की ट्रॉफी और आधिकारिक टी-शर्ट का अनावरण
Mumbai / Maharshtra
October 27, 2026
हिंदी फ़िल्म ‘लागी छूटे ना’ का म्यूजिक और ट्रेलर लॉन्च, 13 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
entertainment
October 27, 2026
‘पहला प्यार दूसरी बार’ की टीम पहुंची जयपुर, फिल्म देख रहे दर्शकों को दिया सरप्राइज़!
entertainment
October 27, 2026
वरुण धवन और कृति सेनन बने भारत के नए ‘ऑब्सेशन’! ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म के हिंदी वर्जन में देंगे अपनी आवाज़, 30 अक्टूबर से JioHotstar के Peacock Hub पर होगी स्ट्रीमिंग!
entertainment
October 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?