By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोहली ने बनाया ‘विराट’ रिकॉर्ड
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

कोहली ने बनाया ‘विराट’ रिकॉर्ड

Last updated: October 24, 2018 5:24 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

विशाखापट्टनम:भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज जारी है। सीरीज के पहले वनडे में 36वां वनडे शतक ठोकने वाले विराट कोहली ने विशाखापट्टनम में खेले जा रहे दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में भी इतिहास रच डाला। इस मैच से पहले विराट को 10,000 वनडे रन पूरा करने के लिए 81 रनों की जरूरत थी, उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अपने फैन्स को ज्यादा इंतजार नहीं कराया और सीरीज के दूसरे वनडे में ये कारनामा कर दिखाया। विराट सबसे तेज 10,000 रनों के मामले में अब नंबर-1 हो गए हैं, उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया।
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10,000 रन पूरा करने के मामले में तेंदुलकर इस मैच से पहले टॉप पर थे। तेंदुलकर ने 259 पारियों में वनडे क्रिकेट में 10,000 रन पूरे कर लिए थे। विराट ने 10,000 रनों का ये जादुई आंकड़ा महज 204 वनडे पारियों में हासिल कर लिया। इससे पहले इसी पारी के दौरान विराट ने होम ग्राउंड्स पर 4000 रनों का आंकड़ा छुआ था।
इसमें भी तेजी के मामले में वो सचिन तेंदुलकर से आगे निकल गए। होम ग्राउंड्स पर सबसे तेज 4000 रनों का रिकॉर्ड इससे पहले सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था। तेंदुलकर ने 92 पारियों में ये कारनामा किया था, जबकि विराट ने ये कारनामा महज 78 पारियों में कर डाला। तीसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धौनी हैं, जिन्होंने 99 पारियों में होम ग्राउंड्स पर 4000 रन ठोके थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कालिस ने 109 और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने 110 पारियों में ऐसा किया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मोदी कैबिनेट ने आशा कार्यकर्ताओं को दिया दिवाली का तोहफा
Next Article मिताली ने लगाया शतक और इंडिया ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को 28 रन से हराया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

त्रिप्ती डिमरी के बाद, मेधा शंकर ने भी ‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ जॉइन करने का क्रेडिट अविनाश तिवारी को दिया
entertainment
April 22, 2026
फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का ऐतबार सॉन्ग जारी, प्यार में तड़पे अनन्या और लक्ष्य लालवानी
entertainment
April 22, 2026
अक्षय कुमार ने विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘वक़्त’ को बताया बेहद खास!
entertainment
April 22, 2026
एकता कपूर ने दिया ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ के नए सीजन का हिंट
entertainment
April 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?