नई दिल्ली:भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तान ने नया पैंतरा चला है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी ने एक टीवी चैनल से कहा कि अगर पायलट (विंग कमांडर अभिनंदन) की वापसी से डि-एस्केलेशन होता है, तो पाकिस्तान पायलट को भी लौटने के लिए तैयार है। कुरैशी ने एक और पैंतरा चलते हुए कहा कि इमरान खान भारत के पीएम (नरेंद्र मोदी) को फोन करने को तैयार हैं। भारत ने इसका कड़ा जवाब दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि पायलट की जल्द रिहाई होनी चाहिए, सौदेबाजी का तो सवाल ही नहीं उठता है।
विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान कंधार मामले जैसा दवाब बनाने की कोशिश कर रहा है लेकिन भारत किसी भी तरह की सौदेबाजी के लिए तैयार नहीं है। पुलवामा अटैक के बाद भारत ने पाकिस्तान के किसी नागरिक या सैन्य ठिकानों पर हमला नहीं किया था, लेकिन पाकिस्तान भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर तनाव बढ़ाने का काम कर रहा है। भारत ने जानबूझकर एलओसी को पार नहीं किया था। भारत ने पाकिस्तान के युद्ध जैसी स्थिति पैदा करने के प्रयासों को विफल किया है।
कमांडर अभिनंदन की जल्द रिहाई होनी चाहिए,सौदेबाजी का सवाल ही नहीं : विदेश मंत्रालय

