मुंबई: बॉक्स ऑफिस पर इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बनने के बाद बुरी तरह लुढ़की कलंक को जनता ने ना कर दिया है। फिल्म पांच दिनों में 66 करोड़ के करीब की कमाई कर पाई है और अब देश भर में स्क्रीन्स की संख्या भी घटा दी गई है l
अभिषेक वर्मन के निर्देशन और करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी कलंक ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज़ के 5वें दिन यानि रविवार को 11 करोड़ 63 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। कलंक को अब तक 66 करोड़ 3 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है। इस फिल्म को महावीर जयंती और गुड फ्राईडे मिला कर पांच दिनों का वीकेंड मिला था लेकिन फिल्म कुछ ख़ास नहीं कर पाई l और अब बहुत दूर जाने की उम्मीद भी नहीं है l हाल तो ये हैं कि फिल्म 4000 स्क्रीन्स से शुरू हुई थी और अब 3700 स्क्रीन्स में सिमट कर रही गई है l इस फिल्म ने पहले दिन 21 करोड़ 60 लाख रूपये और दूसरे दिन 11 करोड़ 45 लाख रूपये का कलेक्शन किया।
फिल्म में संजय दत्त, बलराज चौधरी के रोल में हैं तो माधुरी दीक्षित, बहार बेगम के l वरुण धवन ज़फर, अलिया भट्ट रूप, आदित्य रॉय कपूर देव चौधरी और सोनाक्षी सिन्हा सत्य चौधरी के रोल में हैं । अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी कलंक, कहानी है 1945 के आसपास की है l एक रियासत में अपने सम्मान और रुतबे के लिए जंग, रिश्तों के बीच का जबरदस्त द्वन्द और हिन्दू-मुस्लिम एंगल के साथ अमर प्रेम की गाथा को कलंक में दिखाया गया है l फिल्म के गाने हिट हुए हैं, जिसमें कियारा आडवाणी और कृति सनोन का आइटम सॉन्ग भी शामिल है। बिना प्रचार लागत जोड़े के करीब 85 करोड़ रूपये में बनी कलंक फ्लॉप की तरफ़ बढ़ रही है l
कलंक का बुरा हाल जारी

