सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: किया मोटर्स के ब्रांड एम्बेसडर टाइगर श्रॉफ ने लॉन्च किया स्‍टाइलिश, बोल्‍ड एसयूवी सेल्टोस
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

किया मोटर्स के ब्रांड एम्बेसडर टाइगर श्रॉफ ने लॉन्च किया स्‍टाइलिश, बोल्‍ड एसयूवी सेल्टोस

Last updated: August 22, 2019 11:00 pm
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
SHARE
  •  सेल्टोस शुरूआती तौर पर 9.69 लाख रुपए की कीमत पर मिलेगी (एक्‍स-शोरूम अखिल भारतीय)
  • 2 ट्रिम लाइनों – टेक और जीटी लाइंस, 8 मोनोटोन और 5 ड्युअल टोन कलर स्‍कीम्‍स के साथ 16 वैरिएंट्स में पेश की गई, सभी बीएसVI का अनुपालन करते हैं
  • आज से पूरे भारत में डिलीवरीज आरम्‍भ होने के साथ ही सेल्‍टोस की अब तक32,035 बुकिंग्‍स हो चुकी हैं

मुंबई। विश्व के आठवें सबसे बड़े ऑटोमेकर किया मोटर्स ने भारतीय बाजार में मिड-एसयूवी सेगमेंट में अपने पहले प्रोडक्ट- सेल्‍टोस को लॉन्‍च किया। उसी अवसर पर इसके ब्रांड एम्बेसडर बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ, कूखयुम शिम, योंग शिम और मनोहर भट उपस्थित थे। इसकी इंट्रोडक्‍टरी कीमत एंट्री लेवल केपेट्रोल स्मार्टस्ट्रीम G1.5 HTE मॉडल के लिए 9.69 लाख रुपये (एक्‍स-शोरूम अखिल भारतीय) से शुरु हो रही है और टॉप-एंड वैरिएंट के लिए कीमत 15.99 लाख रुपये (एक्‍स-शोरूम अखिल भारतीय) तक है। सेल्टोस बीएस-VI का अनुपालन करती है और मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ पेट्रोल व डीजल दोनों वैरिएंट में उपलब्‍ध है।
कंपनी ने सेल्टोस के लिए अभी तक रिकार्ड 32,035 बुकिंग मिलने की भी घोषणा की, जिसने देश में मिड-एसयूवी सेगमेंट में नए मानदंड स्थापित किए हैं। किया मोटर्स बाजार में सेल्‍टोस के लिए मिलने वाली जबर्दस्‍त मांग को संभालने के लिए पूरी तरह सुसज्जित है। कंपनी के अनंतपुर प्लांट की सालाना उत्‍पादन क्षमता तीन लाख यूनिट बनाने की है जोकि कंपनी को देश में सेल्‍टोस की बढ़ती मांग को सहजता से पूरा करने की अनुमति देगी।
इस अवसर पर किया मोटर्स इंडिया के एमडी और सीईओ, कूखयुन शिम ने कहा, “सेल्टोस किया मोटर्स और यहां तक कि किया मोटर्स इंडिया के लिए भी बहुत महत्वकांक्षी परियोजना है। सेल्टोस के माध्यम से किया मोटर्स ने पहली बार भारत में प्रवेश किया है और इस उत्‍पाद में अपनी जान लगा दी है। सेल्टोस अपने प्रीमियम फीचर्स, विशिष्‍ट डिजाइन, बेहतरीन गुणवत्‍ता, परिष्‍कृत एवं दमदार इंजन विकल्‍पों, लत लगाने वाले प्रदर्शन आदि से सभी को आश्‍चर्यचकित कर देगी। यह बीएस-VI का अनुपालन करती है और मौजूदा समय में उपलब्‍ध बीएस-4 फ्‍यूल के साथ उत्‍सर्जन नियमों को पूरा करने के लिए यह सख्‍त परीक्षण से होकर गुजरी है जोकि इसे फ्‍यूचर-प्रूफ बनाता है। सेल्‍टोस में सबसे उन्‍नत इंजन के सेट, ईंधन और ट्रांसमिशन विकल्‍पों के साथ, हमें पूरा भरोसा है कि हम लोगों की इस श्रेणी में अब तक पूरी न हुई समस्‍त जरूरतों को पूरा कर पाएंगे. हमारे नए युग के डिजिटल सेवी ग्राहकों के लिए हमने एक संपूर्ण डिजिटल सफर को भी तैयार किया है। इसमें बुकिंग,बिक्री और डिलीवरी से लेकर बिक्री-उपरांत सेवा तक सब कुछ डिजिटल किया गया है। इस तरह हम सबसे शानदार स्‍वामित्‍व अनुभव सुनिश्चित करेंगे। मुझे भरोसा है कि सेल्‍टोस भारतमें समूचे मिड-एसयूवी सेगमेंट को नए सिरे से परिभाषित करेगी।
सेल्टोस स्मार्टस्टीम 1.4 टर्बो पेट्रोल में 6-स्पीड मैनुअल/7-स्पीड डीसीटी के साथ, स्मार्टस्टीम 1.5 पेट्रोल में 6-स्पीड मैनुअल/आईवीटी के साथ और 1.5 डीजल वीजीटी में 6-स्पीड मैनुअल/6-स्पीड ऑटोमैटिक के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा सभी इंजन बीएस-VI का अनुपालन करते हैं और सेल्‍टोस को सेगमेंट में पहली कार बनाते हैं जोकि अगले साल लागू होने वाले उत्‍सर्जन नियमों को पूरा करती है।
सेल्टोस में दो विशिष्‍ट डिज़ाइन लाइंस होंगी – टेक लाइन, परिवार-उन्मुख ग्राहकों के लिए और जीटी लाइन, उन उत्साही लोगों के लिए जो दिल से युवा हैं। सेल्टोस लाइन अप में 8.0 इंच हेड-अप-डिस्प्ले, 10.25 इंच एचडी टचस्क्रीन, एक हाई-टेक साउंड मूड लैंप, एक रियर शेड परदा, 360 डिग्री सराउंड व्यू मॉनिटर, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, दुनिया का पहला कनेक्टेड एयर प्यूरीफायर, कार के साथ वायरलेस और सहज संचार के लिए 37 अनूठी सुविधाओं के साथ अत्यधिक उन्नत प्रॉपरायटरी यूवीओ कनेक्ट सिस्टम, साउंड मूड लैंप के साथ एक 8-स्पीकर बोस हाई-फाई साउंड सिस्टम जैसे प्रीमियम एवं स्‍मार्ट फीचर्स होंगे. इसमें ईएससी, वीएसएम, 6 एयरबैग्‍स जैसे बेहतरीन सेफ्‍टी फीचर्स दिए गए हैं और एएचएसएस-एडवांस्‍ड हाई स्‍ट्रेन्‍थ स्‍टील का उपयोग किया गया है। किया सेल्टोस को 8 अद्भुत रंगों में पेश किया जाएगा और कार के युवा एवं डायनैमिक कैरेक्‍टर को बरकरार रखने के लिए 5 ड्युअल टोन विकल्प भी मिलेंगे।
खरीदी प्रक्रिया को आसान करते हुए, किया ने भारत के आठ प्रमुख बैंकों के साथ साझेदारी की है। इससे ग्राहकों को सबसे कम ब्‍याज दरों एवं अपनी इच्‍छानुसार भुगतान करने की अवधि के साथ सबसे आकर्षक वित्‍तीय विकल्‍प मिलेंगे। उपभोक्ताओं के लिए खरीदी प्रक्रिया को और आसान बनाते हुए, कंपनी ने एक अनूठी ऑनलाइन खरीदी प्रक्रिया डिजाइन की है जो बुकिंग और कार का चयन करने के साथ शुरू होती है और फाइनेंसिंग एवं डिलीवरी के साथ समाप्‍त होती है। देश के दो प्रमुख बैंकों ने कंपनी के साथ साझेदारी की है ताकि वे ग्राहकों को पूरी तरह से ऑनलाइन फाइनेंसिंग विकल्‍प प्रदान कर सकें।
सेल्टोस किया मोटर्स के व्यापक देखभाल सेवा कार्यक्रम के वादे के साथ आएगी। इसे केयर-कनेक्टेड, एडेप्टिव,रिस्पॉन्सिव और एंगेज के मुख्य दर्शन पर डिजाइन किया गया है, जोकि ग्राहकों को एक अभूतपूर्व सेवा अनुभव प्रदान करेगा. भारत में 160 शहरों में फैले सर्विस नेटवर्क को डिजिटाइज्‍ड, आइओटी इनेबल्‍ड किया लिंक एप्‍प का समर्थन मिलेगा ताकि सर्विस लाइफसाइकल को दक्षता से प्रबंधित किया जा सके। स्पेयर पार्ट्स नेटवर्क ने यह सुनिश्चित किया है कि चैन्ने, नवी मुंबई, दिल्ली एनसीआर और कोलकाता में चार पार्ट्स डिपो के माध्‍यम से कार के स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध हैं। सेल्टोस अनलिमिटेड किलोमीटर्स के लिए व्‍यापक तीन साल की वारंटी के साथ आती है। इसमें 5वें वर्ष तक की वैकल्पिक एक्‍सटेंडेड वारंटी भी आती है. इसमें तीन सालों तक सप्‍ताह के चौबीस घंटे रोड साइड असिस्टेंस उपलब्ध रहेगा. साथ ही दूसरी सेवाओं के साथ, एक बार फ्री रिपेयर के लिए स्क्रैच केयर प्रोग्राम भी शामिल है।

TAGGED:CarLaunchKIAKIAMotersIndiaMumbaiJWMerriotSUVSeltosTigerShrof

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ज्ञानशाला दिवस पर माटुंगा, धारावी, वडाला सायन ने किया भव्य रैली का आयोजन
Next Article म्यांमार जाने के लिए तैयार नहीं है एक भी रोहिंग्या, बांग्लादेश द्वारा मुहैया कराए गए थे 5 बस और 10 ट्रक

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई में जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन
social
November 2, 2026
जयपुर में होगा ‘देवी विज्ञानम’ के ट्रेलर का भव्य अनावरण, फिल्म की स्टारकास्ट और आध्यात्मिक जगत की दिग्गज हस्तियां रहेंगी मौजूद
entertainment
November 2, 2026
प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र मुंबई का 30 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मांडवी रिसार्ट में मनाया गया
social
November 2, 2026
पायल की छनक और दामिनी के ठुमकों से मचेगा बवाल, प्रतिभा राज लेकर आईं ‘लइला पायल राजा पीतल के’
entertainment
November 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?