By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: खाने की ये पांच चीजें दिलाएंगी मांसपेशियों में खिंचाव से राहत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

खाने की ये पांच चीजें दिलाएंगी मांसपेशियों में खिंचाव से राहत

Last updated: August 15, 2018 4:56 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

कई बार भारी व्यायाम करने या ज्यादा मेहनत वाला काम करने से मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है। इसके कारण बदन में दर्द और अकड़न बनी रहती है। कई बार यह थोड़ा ज्यादा तकलीफदेह भी हो जाता है। जो मांसपेशी थकी होती है या कमजोर होती है उसमें खिंचाव होने की संभावनाएं अधिक होती हैं। यह सही पोषण ना लेने के कारण भी हो सकता है। हालांकि स्ट्रेच और मासज करने से प्रभावित हिस्से में दर्द कम हो सकता है। इसके अलावा आप कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन करके भी मांसपेशियों में होने वाली ऐंठन से राहत पा सकते हैं।
शकरकंद
एक पके हुए शकरकंद में 542 मिग्रा पोटेशियम होता है जो आपकी दैनिक जरूरत का 12 प्रतिशत है। पोटेशियम मसल्स के विकास में मदद करता है। इसकी कमी के कारण भी मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। साथ ही इनमें विटामिन ए भी होता है। आप इनका सेवन गैस पर या ओवन में भून करके भी कर सकते हैं।
केला
केला पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है। पोटेशियम के अलावा इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम भी पाए जाते हैं जो आपकी मांसपेशियों में होने वाले खिंचाव को कम करते हैं।
नट्स 
नट्स जैसे अखरोट, बादाम, मूंगफली और बीज आपको मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द से बचाव करने में मदद करते हैं। 28 ग्राम बादाम में आपकी दैनिक जरूरत का 20 प्रतिशत मैग्नीशियम पाया जाता है। अन्य नट्स और सीड्स में भी कैल्शियम और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए मांसपेशियों के खिंचाव से बचने के लिए इन्हें अपने आहार में शामिल करें।
टमाटर
टमाटर में पोटैशियम के साथ-साथ पानी की भी अच्छी मात्रा होती है। एक कप टमाटर के जूस के सेवन से आपको दैनिक जरूरत का 15 प्रतिशत पोटैशियम मिलता है। इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखने और मांसपेशियों के खिंचाव से बचने के लिए टमाटर को आहार में शामिल करना अच्छा रहता है।
अंडा
अंडा प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। इसके अलावा इसमें, अमीनो एसिड ल्यूसिन भी पाया जाता है जो मसल्स बिल्ड करने में मदद करता है। अंडे शरीर में सूजन और दर्द को कम करते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट जैसे सेलेनियम और ल्यूटिन होते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हेल्थ टिप्स : तांबे के बर्तन से पिएंगे पानी तो इन 10 बीमारियों से रहेंगे दूर
Next Article अगर मां बनने की तैयारी में हैं तो इन पांच चीजों का ध्यान रखें

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026
इम्तियाज़ अली की ‘Main Vaapas Aaunga’ से दिलजीत दोसांझ और ए. आर. रहमान का गाना हुआ रिलीज़
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?