By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: केरल में हजारों लोगों को मदद का इंतजार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

केरल में हजारों लोगों को मदद का इंतजार

Last updated: August 20, 2018 7:39 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

तिरुवनंतपुरम:केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में हजारों लोग अब भी सुरक्षित निकाले जाने की आस लगाए हुए हैं। अलप्पुझा, त्रिशूर और एर्णाकुलम जिलों के कई इलाकों में अब भी कई लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं, जहां उनके पास भोजन और पानी की कोई व्यवस्था नहीं है।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरएफ) के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित इलाकों से विभिन्न एजेंसियों ने 33,000 से ज्यादा लोगों को बाहर निकाला है। वहीं, राहत शिविरों में करीब छह लाख लोग मौजूद हैं। वहीं, रविवार को नौसेना का विमान भारी मात्रा में राशन-पानी लेकर पहुंचा।
बीमारियां फैलने की आशंका: केरल में आई भीषण बाढ़ की वजह से कई तरह की बीमारियां फैलने की आशंका भी पैदा हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि केरल के हालात पर हमारी लगातार निगाह है। स्वास्थ्य सचिव डिजीज सर्विलांस नेटवर्क के जरिये स्थिति की निगरानी कर रही हैं।
चार दिन भारी बारिश का अनुमान नहीं:  राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि इस दक्षिणी राज्य में अगले चार दिन तक भारी बारिश नहीं होगी। मालूम हो कि बाढ़ के चलते अब तक 357 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। और लाखों लोग बेघर हो गए हैं।
नवजात को बचाने के लिए ‘ऑपरेशन वाटर बेबी’ 
सेना ने केरल की बाढ़ में फंसी एक मां और उसके नवजात को बचाने के लिए ‘ऑपरेशन वाटर बेबी’ चलाया। लेफ्टिनेंट कर्नल शशिकांत वाघमोड ने बताया, शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे अभियान शुरू किया। परिवार बुरी हालत में था। नवजात और उसकी मां की चिकित्सीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए सूरज निकलने का इंतजार किया गया। इसके बाद स्थानीय डॉक्टर की मदद से अभियान को पूरा किया गया।
प. बंगाल ने 10 करोड़ दिए
पश्चिम बंगाल सरकार ने केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10 करोड़ रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर यह जानकारी देते हुए कहा, इस मुश्किल की घड़ी में केरल में बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं।
बॉलीवुड भी साथ आया 
बॉलीवुड भी केरल वासियों की मदद को आगे आया है। फिल्म निर्माता प्रियदर्शन, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, दुलकर रहमान और जैकलिन फर्नांडिस जैसी फिल्मी हस्तियों ने मुख्यमंत्री आपदा कोष में अंशदान किया है और साथ ही अन्य लोगों से भी मदद की अपील की है।
यूएई के कारोबारी मदद की
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक व्यापारी ने 26 लाख दिरहम (4.94 करोड़ रुपये) दान दिया है। खलीज टाइम्स के अनुसार, फातिमा हेल्थकेयर ग्रुप के अध्यक्ष के.पी. हुसैन के अनुसार, राशि का लगभग आधा हिस्सा केरल के मुख्यमंत्री राहत निधि जबकि शेष चिकित्सा सहायता के लिए दान दिया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राष्ट्रपति ने दी एससी/एसटी संशोधन कानून को मंजूरी
Next Article काजोल ने कहा, मैं कभी पैसों के पीछे नहीं भागी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अनेक सामरिक लक्ष्यों पर निशाना लगाने वाली उन्नत अग्नि मिसाइल का सफल उड़ान-परीक्षण
national
May 10, 2026
16 मई को भोपाल में होगा राम चरण स्टारर पेड्डी का मेगा ट्रेलर लॉन्च
entertainment
May 10, 2026
वरुण धवन और पूजा हेगड़े लेकर आए हैं अल्टीमेट फील-गुड लव एंथम
entertainment
May 10, 2026
अणुव्रत समिति, मुंबई टीम द्वारा सर्व धर्म सम्मेलन मुंबई 2026 में सहभागिता
Mumbai / Maharshtra
May 10, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?