By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: केरल में बाढ़: 4 दिनों तक जारी रहेगी बारिश, सावधान रहने की जरूरत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

केरल में बाढ़: 4 दिनों तक जारी रहेगी बारिश, सावधान रहने की जरूरत

Last updated: August 15, 2018 4:58 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। केरल में बाढ़ के कहर को लेकर मुख्यमंत्री पिनरई विजयन का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि राहत व बचाव कार्यों में सभी अधिकारी शामिल हैं। बारिश अगले चार दिनों तक जारी रहेगी और हमें सावधान रहने की जरूरत है। मुख्मयंत्री ने आगे कहा कि सभी पड़ोसी राज्य हमारी मदद कर रहे हैं और भविष्य में भी हमें उनकी मदद चाहिए होगी।

उन्होंने आगे कहा कि यह पहली बार ऐसा हो जा रहा है। तकरीबन सभी बांध खुल चुके हैं। ज्यादातर जल उपचार संयंत्र बर्बाद हो चुके हैं। मोटर्स खराब हो चुकी है। हमारी प्राथमिकता आम लोगों को पीने का पानी पहुंचाना है।

बता दें कि केरल में भारी बारिश और बाढ़ के चलते जहां 30 से ज्यादा बांधे का फाटक खोल दिया गया है तो वहीं दूसरी तरफ वहां के 14 में से 12 राज्यों में अलर्ट जारी करने के बाद शनिवार तक के लिए कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।

एयरपोर्ट के रनवे पर पानी भर गया है। इससे पहले बुधवार सुबह दोपहर दो बजे तक सभी फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया। कई विमानों तिरुवनंतपुरम और कोझिकोड की ओर डायवर्ट कर दिया गया है। यह पहली बार है जब कोच्चि एयरपोर्ट को चार दिनों के लिए बंद किया गया है।

एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा ‘विमानों की आवाजाही को रनवे पर पानी पहुंचने की वजह से रोक दिया गया है। कोच्चि आने वाले ज्यादातर विमानों को तिरुवनंतपुरम और कोझिकोड की ओर डायवर्ट कर दिया गया है।’ कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पेरियर नदी के पास स्थित है।

इसी नदी में ज्यादातर बांधों से पानी आता है जिस वजह पानी का स्तर बढ़ गया। इसके अलावा डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए मंगलवार रात इदामलायर, इडुक्की और मुलपेरियार बांधों के शटर खोले गए। अभी तक राज्य में कुल 33 बांधों के दरवाजे खोले जा चुके हैं।

केरल में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने सेना और एनडीआरएफ के और जवानों की मांग की है। राज्य के 14 जिलों में से 12 जिलों में इस समय रेड अलर्ट घोषित है।  इसके अलावा बाढ़ के कारण राज्य में ट्रेन सेवा भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

कई पुलों व सड़कों को भी नुकसाना पहुंचा है। तिरुवनंतपुरम से कन्याकुमारी तक की रेल सेवा को भी बंद कर दिया गया है। आधिकारिक आंकाड़ों की मानें केरल में बाढ़, भूस्खलन की वजह से अभी तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है।

8316 करोड़ का नुकसान

राज्य सरकार ने गृहमंत्री को एक ज्ञापन देकर राष्ट्रीय आपदा सहायता कोष (एनडीआरएफ) से तत्काल 1220 करोड़ रुपये की मदद मांगी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राथमिक आकलन के मुताबिक, राज्य में वर्षा, बाढ़ और भू-स्खलन से 8316 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। राहत शिविरों में लोगों का अंधकारमय भविष्य : राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में हजारों घर ढह गए हैं, हजारों परिवारों के जीवन भर की जमा-पूंजी और महत्वपूर्ण दस्तावेज बह गए हैं और लोग बेबस स्थिति में राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article लक्षण दिखने से पहले ही जानलेवा बीमारियों का पता लगा लेगा ये ब्लड टेस्ट
Next Article नीतीश कुमार का ऐलान- संविदा कर्मियों को भी मिलेगा सरकारी सेवाओं का लाभ

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026
इम्तियाज़ अली की ‘Main Vaapas Aaunga’ से दिलजीत दोसांझ और ए. आर. रहमान का गाना हुआ रिलीज़
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?