सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: केंद्र के शीर्ष स्तर के अधिकारियों के बीच घमासान, गुजराती बनाम गैर गुजराती
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

केंद्र के शीर्ष स्तर के अधिकारियों के बीच घमासान, गुजराती बनाम गैर गुजराती

Last updated: August 23, 2018 11:52 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के शीर्ष अधिकारियों के बीच गुजराती और गैर गुजराती कैडर के अफसरों के बीच तनातनी देखने को मिल रही है पिछले तीन चार माह से शीर्ष स्तर के अधिकारियों के बीच आरोप प्रत्यारोप और विश्वसनीयता को लेकर ऐसा माहौल बना है।जिसने केंद्र सरकार की मुसीबतों को बढ़ा दिया है।
केंद्र सरकार द्वारा संयुक्त सचिव के पद पर सीधी भर्ती किए जाने से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पहले ही नाराज थे। इसके साथ ही गुजरात कैडर के अधिकारियों का वर्चस्व पिछले 2 वर्षों में काफी बढ़ गया है। पीएमओ से सीधे जुड़े होने के कारण गुजरात कैडर के अधिकारी अन्य कैडर के अधिकारियों को अविश्वसनीय मानते हुए, उनके साथ निम्न दर्जे का व्यवहार करते हैं।जिसके कारण शीर्ष स्तर के अधिकारियों में इस समय टकराव बना हुआ है। गुजरात कैडर और अन्य कैडर के अधिकारी एक दूसरे को निपटाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट,जनहित याचिकाओं, छापेमारी और एक-दूसरे के खिलाफ फाइलों में टिप्पणी करने, मीडिया में खबरें लीक करने,फोन टेप कराने जैसी कार्यवाही इन दिनों अधिकारियों के बीच काफी बढ़ गई है। शीर्ष स्तर के अधिकारी फोन टैपिंग की आशंका के चलते भयभीत हैं। केंद्र सरकार के अधिकारी निर्णय लेने और जिम्मेदारी लेने से बचने लगे हैं ।जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों को पहली बार विषम स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्वतंत्र भारत के इतिहास में कभी भी शीर्ष स्तर के अधिकारियों में  इस तरीके की स्थिति देखने को नहीं मिली। पीएमओ के पास सारी शक्तियां केंद्रित हो जाने के कारण अब संयुक्त सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी भी अपने आप को अपमानित महसूस कर रहे हैं। जिसके कारण केंद्र सरकार के अधिकारियों में एक ठहराव देखने को मिल रहा है।
हाल ही में गृह मंत्रालय में गृह सचिव रहे राजीव महर्षि को कश्मीर के राज्यपाल बनाने की चर्चाएं थी।किंतु शीर्ष स्तर के अधिकारियों के बीच की टकराहट को देखते हुए इस पद पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने सतपाल मलिक की नियुक्ति कर दी। उल्लेखनीय है,पिछले 40 वर्षों से जम्मू कश्मीर के राज्यपाल पद पर नौकरशाहों की नियुक्ति होती रही है। अधिकारियों के बीच चल रही खींचतान के कारण सत्ता के गलियारे में इन दिनों अनिश्चय की स्थिति बनी हुई है। सूत्रों द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि वर्तमान सरकार द्वारा किए जा रहे विवादास्पद निर्णयों की डिटेल अधिकारियों द्वारा विपक्ष को उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की मुश्किलें बढ़ रही हैं। कुछ माह बाद लोकसभा चुनाव होने हैं ऐसी स्थिति में शीर्ष स्तर के अधिकारियों की यह टकराहट सरकार पर भारी पड़ सकती है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जर्मनी में राहुल गांधी का संबोधन, भाजपा ने जताए ऐतराज
Next Article निक से इंप्रेस हुईं प्रियंका चोपड़ा की मां

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

वहीदा रहमान की कास्टिंग की कहानी आई सामने, अनुभव सिन्हा ने बताया सुधीर मिश्रा की थी खास इच्छा!
entertainment
September 21, 2026
तेरापंथ एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट का 37वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न
social
September 21, 2026
कुणाल खेमू की फिल्म वाइब ने पकड़ी रफ्तार, रविवार को दिया सबसे बड़ा कलेक्शन
entertainment
September 21, 2026
रक्तदान कर्तव्यम् : तेयुप अहमदाबाद उत्तर के शिविर में 56 यूनिट रक्त संग्रहित
social
September 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?