नई दिल्ली:देश की क्षेत्रीय अखंडता को अपमानित करने के लिए दिल्ली नागरिक सुरक्षा निदेशालय (दिल्ली सिविल डिफेंस) के मुख्यालय में कार्यरत के एक वरिष्ठ अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजन ने शनिवार (23 मई) को ट्वीट कर यह जानकारी दी।
उन्होंने लिखा, “निदेशालय में कार्यरत के एक वरिष्ठ अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है क्योंकि उन्होंने एक विज्ञापन प्रकाशित किया था जिसमें सिक्किम को अलग देश बताया, जिससे देश की क्षेत्रीय अखंडता का अपमान हुआ है।”
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए लिखा, “सिक्किम भारत का अभिन्न हिस्सा है। इस तरह की गलती की बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। विज्ञापन को हटा लिया गया है और अधिकारी के खिलाफ कार्वाई की जा रही है।”

