By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: न्यूजीलैंड 18 रन से जीतकर लगातार दूसरी बार फाइनल में
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

न्यूजीलैंड 18 रन से जीतकर लगातार दूसरी बार फाइनल में

Last updated: July 10, 2019 7:41 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मैनचेस्टर: ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड पर बुधवार को पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रन से हरा दिया। 240 रन का पीछा करने उतरी भारत की टीम 221 पर सिमट गई। टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फेल रहा। रोहित शर्मा, लोकेश राहुल और विराट कोहली केवल 1-1 रन बनाकर आउट हुए। निचले क्रम ने मैच में वापसी की कोशिश की, लेकिन अंतिम ओवरों में जडेजा (77 रन) और धोनी (50 रन) के आउट होने से फैसला न्यूजीलैंड के पक्ष में गया। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने 3 और ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट लिए।
जडेजा ने 5 साल बाद अर्धशतक लगाया
जडेजा ने 5 साल बाद वनडे में अर्धशतक लगाया। उन्होंने पिछला अर्धशतक 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में लगाया था। जडेजा-धोनी ने 7वें विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या 32-32 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मिशेल सेंटनर ने हार्दिक और पंत को आउट किया।
मैट हेनरी ने भारतीय ओपनर्स को पवेलियन भेजा
इससे पहले मैट हेनरी ने रोहित शर्मा को आउट किया। रोहित के बाद विराट कोहली भी एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें बोल्ट ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। लोकेश राहुल भी एक ही रन बना सके। उन्हें भी हेनरी ने आउट किया। दिनेश कार्तिक 25 गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हेनरी ने आउट किया।
टेलर-विलियम्सन का अर्धशतक
न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 239 रन बनाए। उसके लिए रॉस टेलर ने 74 और कप्तान केन विलियम्सन ने 67 रन की पारी खेली। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
लगातार तीसरे सेमीफाइनल में कोहली का बल्ला नहीं चला 
विराट कोहली अपने वर्ल्ड कप करियर में लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में नहीं चले। इससे पहले 2011 में पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में वे 9 रन पर आउट हो गए थे। 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 1 रन और इस बार न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी 1 रन पर आउट हो गए।
9 साल में भारत के टॉप ऑर्डर का सबसे खराब प्रदर्शन
3.1 ओवर में भारत के 5 रन पर 3 विकेट गिर गए। शुरुआती 19 गेंदों में रोहित, राहुल और कोहली आउट हो गए। इससे पहले जनवरी 2010 में श्रीलंका के खिलाफ भारत के शुरुआती 3 विकेट 3.3 ओवर में गिरे थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अपने मन की भी सुनें और आगे बढ़ते हुए अपनों को साथ रखें
Next Article अनिल अंबानी की 3 कंपनियों पर फंड डायवर्जन का शक, 5500 करोड़ रु. के लेन-देन की जांच

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

परिस्थिति अनुकूल हो या प्रतिकूल, बनी रहे समता व शांति : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
July 21, 2026
मुंबई होलसेल गोल्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन (MWGJA) का वार्षिक पिकनिक एवं वार्षिक आम सभा (AGM) अंचावियो रिसॉर्ट में सफलतापूर्वक संपन्न
Mumbai / Maharshtra
July 21, 2026
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’ का स्पैनिश पार्टी ट्रैक ‘अरिवा’ हुआ रिलीज़
entertainment
July 20, 2026
जियोस्टार इस फेस्टिव सीज़न को बनाएगा और भी ‘बिग्ग’, पूरे भारत में एक साथ लॉन्च होंगे बिग बॉस के छह संस्करण
entertainment
July 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?