सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: केएल राहुल ने की होम्बले फिल्म्स की ऋषभ शेट्टी स्टारर कांतारा: चैप्टर 1 की सराहना, जानें क्या कहा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

केएल राहुल ने की होम्बले फिल्म्स की ऋषभ शेट्टी स्टारर कांतारा: चैप्टर 1 की सराहना, जानें क्या कहा

Last updated: October 7, 2025 1:07 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

केएल राहुल कांतारा के सबसे बड़े और जबरदस्त फैन रहे हैं, जिन्होंने अपनी आईपीएल जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ फिल्म का मशहूर सीन भी फिर से रीक्रिएट किया। दुनियाभर में लंबे इंतज़ार के बाद, होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी की कांतारा: चैप्टर 1, जो कांतारा: अ लीजेंड का प्रीक्वल है, पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था, लेकिन रिलीज़ के बाद इसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिए और एक ग्लोबल फेनोमेनन बन गई। दुनियाभर के दर्शक और समीक्षको ने इसकी दमदार कहानी, शानदार परफॉर्मेंस और लाजवाब विजुअल्स की तारीफ करनी जारी रखा है।
सेलिब्रिटीज़ और मशहूर फिल्ममेकर भी इस फिल्म की तारीफों में शामिल हो गए हैं। भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल, जो कर्नाटक के मंगलौर से हैं, पहले भी कह चुके हैं कि वो कांतारा के बड़े फैन हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म देखी और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा कि ये फिल्म कर्नाटक के लोगों की आस्थाओं को खूबसूरती से दिखाती है। फिल्म का मोशन टाइटल शेयर करते हुए केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “अभी कांतारा देखी। एक बार फिर @rishabshettyofficial ने जो जादू रचा है, उसने दिल जीत लिया। पूरी तरह दिल से बनी फिल्म, जो मंगलुरु के लोगों और उनकी आस्था को खूबसूरती से दिखाती है।”
https://www.instagram.com/stories/klrahul/3737613680277404286/?utm_source=ig_story_item_share&igsh=Y3htaTVjNmpsem11
ये पहली बार नहीं है जब केएल राहुल ने कांतारा के लिए अपना प्यार दिखाया हो। इस साल के एक आईपीएल मैच में, जब वे चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेल रहे थे, तब अपनी टीम की जीत के बाद उन्होंने कांतारा स्टाइल में सेलिब्रेट किया। मैच को विनिंग सिक्स से खत्म करने के बाद राहुल ने पिच पर एक गोला बनाया और बीच में अपनी बैट को ज़ोर से गाड़ दिया, बिल्कुल वैसे ही जैसे फिल्म में ऋषभ शेट्टी तलवार के साथ करते हैं। मैच के बाद राहुल ने बताया कि उनका यह सेलिब्रेशन उनकी पसंदीदा फिल्म कांतारा से लिया गया था। उन्होंने कहा कि यह उनके स्टेडियम, चिन्नास्वामी स्टेडियम, के साथ उनके जुड़ाव को दिखाता है और यह बताता है कि वहां मैदान को उनके जैसा कोई नहीं समझता और संभाल नहीं सकता। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए एक खास जगह है। यह सेलिब्रेशन मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक, कांतारा, से लिया गया है। बस यह छोटा सा याद दिलाना है कि यह मैदान, यह जगह, मेरा घर है और यहीं मैं बड़ा हुआ हूँ, और यह मेरा है।”
https://x.com/DelhiCapitals/status/1910613107644170468
कांताराः चैप्टर 1 होम्बले फिल्म्स की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। इस फिल्म की क्रिएटिव टीम में म्यूजिक डायरेक्टर बी. अजनीश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और प्रोडक्शन डिज़ाइनर विनेश बंग्लान शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर फिल्म की दमदार विजुअल और भावनात्मक कहानी को आकार दिया है। इसके अलावा, होम्बले फिल्म्स 2022 की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की विरासत को आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मेकर्स ने ‘कांताराः चैप्टर 1’ के लिए नेशनल और इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट के साथ एक बड़ा वॉर सीक्वेंस तैयार किया है, जिसमें 500 से ज़्यादा कुशल फाइटर्स और 3,000 लोग शामिल हैं।
यह सीक्वेंस 25 एकड़ में फैले एक पूरे शहर में, ऊबड़-खाबड़ इलाके में 45-50 दिनों के दौरान फिल्माया गया था, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े सीक्वेंसेज में से एक बनाता है। यह फिल्म 2 अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज हो चुकी है। यह अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए भी अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों तक पहुँचेगी। फिल्म ‘कांताराः चैप्टर 1’ के साथ, होम्बले फिल्म्स भारतीय सिनेमा की सीमाओं को आगे बढ़ा रही है। यह फिल्म लोककथाओं, आस्था और सिनेमा की शानदार कारीगरी का जश्न मनाती है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राष्ट्रीय ज्ञानशाला प्रशिक्षक सम्मेलन एवं दीक्षांत समारोह अहमदाबाद कोबा 2025
Next Article होम्बले फिल्म्स की कांतारा: चैप्टर 1 के स्टार ऋषभ शेट्टी और उनकी टीम से दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने की मुलाकात

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पत्रकार को पेट्रोल पंप से थाने ले जाने पर गरमाया मामला, तीन पुलिसकर्मियों पर आरोप; सोमवार को मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
state
September 13, 2026
उपनिरीक्षक दलसिंगार का इलाज के दौरान निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर
state
September 13, 2026
गन्ने के खेत से निकली नीलगाय ने पूर्व प्रधान पर किया हमला, मौके पर मौत
state
September 13, 2026
पालघर में अणुव्रत समिति ने मनाया ‘व्रत चेतना दिवस
social
September 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?