मुंबई। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में के.सी. महाविद्यालय एवं सेवाग्राम कलेक्टिव के संयुक्त तत्वावधान में ‘इज महात्मा गांधी पॉसिबल’ विषयक दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 30-31 अगस्त 2019 को किया गया है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. हेमलता बागला ने बताया कि इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में निर्वासित तिब्बती सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री समधांग रिनपोेछे उपस्थित रहेंगे। संगोष्ठी का बीज वक्तव्य सुप्रसिद्ध समाजशास्त्री, राजनीतिज्ञ डॉ. आशीष नंदी द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इस संगोष्ठी में संस्कृति, अर्थशास्त्र, विज्ञान एवं शहरी जीवन पर को केन्द्र में रखकर अलग-अलग सत्रों में चर्चा होगी। इन सत्रों में अशोक बाजपेयी, डॉ. गणेश देवी, मलिका साराभाई आणि डॉ. अपूर्वानंद, डॉ. सुदर्शन अय्यंगार, डॉ. विभूति पटेल, मोहन हिराबाई हिरालाल, प्रा. श्रीनिवास खांदेवाले, देवीदास तुळजापूरकर, डॉ. जेवियर राज, डॉ. मिलिंद वाटवे, डॉ. अनिल राजवंशी, डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. रवींद्र, सुजल कुलकर्णी, डॉ. हेमलता बागला, प्रा. भिकू पारेख, शरदचंद्र बेहेर, रामदास भटकल, डॉ. एम.पी. मथाई एवं डॉ. अनिल चंद्रचूड़ अपने विचार रखेंगे।

