सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: काउंटडाऊन शुरू! 30 दिन बाद आएगी शिवकार्तिकेयन स्टारर ए.आर. मुरुगदॉस की एक्शन धमाका ‘दिल मद्रासी’
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

काउंटडाऊन शुरू! 30 दिन बाद आएगी शिवकार्तिकेयन स्टारर ए.आर. मुरुगदॉस की एक्शन धमाका ‘दिल मद्रासी’

Last updated: August 6, 2025 9:31 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

शिवकार्तिकेयन पहली बार मशहूर फिल्ममेकर ए.आर. मुरुगदॉस के साथ धमाकेदार एक्शन थ्रिलर दिल मद्रासी में नज़र आने वाले हैं। इस बड़े ऐलान ने फैंस में जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। यह फिल्म अमरन के पावरहाउस परफॉर्मर और कई सुपरहिट ब्लॉकबस्टर्स दे चुके मास्टर स्टोरीटेलर का शानदार संगम होगी। श्री लक्ष्मी मूवीज़ के बैनर तले बन रही यह फिल्म हाई-ऑक्टेन सिनेमा का मज़ा देने का वादा करती है और बॉक्स ऑफिस पर गूंजदार धमाका करने की पूरी तैयारी में है। बढ़ते इंतज़ार के बीच, मेकर्स ने फिल्म की रिलीज़ से सिर्फ़ 30 दिन पहले धमाकेदार नया पोस्टर जारी कर काउंटडाउन की शुरुआत कर दी है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर दिल मद्रासी का दमदार नया पोस्टर शेयर करते हुए ऐलान किया कि फिल्म अब रिलीज़ से सिर्फ़ 30 दिन दूर है। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा :
“बस ग़ुस्सा. बस बुराई. रहम बिल्कुल नहीं. #DilMadharaasi सिनेमाघरों में 5 सितंबर से। बस 30 दिन बाकी! #Madharaasi #DilMadharaasiFromSep5”
https://x.com/SriLakshmiMovie/status/1952974803885015525?t=pxJqQisKXBTjzJCxM0TThQ&s=08
जब शिवकार्तिकेयन और ए.आर. मुरुगदॉस पहली बार साथ आ रहे हों, तो दर्शकों को पता है कि कुछ बड़ा होने वाला है। यही वजह है कि ये फिल्म देखने लायक और इंतज़ार के लायक है। फिल्म के टाइटल की झलक ने ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह जगा दिया है। शिवकार्तिकेयन इस बार एक दमदार एक्शन अवतार में नज़र आएंगे, जिसे देखने के लिए फैंस बेताब हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी सुदीप एलामोन ने संभाली है, जबकि म्यूजिक का जादू बिखेरेंगे अनिरुद्ध रविचंदर। ‘वाय थिस कोलावेरी दी’ से म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करने वाले अनिरुद्ध ने पिछले कुछ सालों में बेस्ट, विक्रम, जेलर, जवान, लियो, इंडियन 2 जैसी कई सुपरहिट फिल्मों का संगीत दिया है।ए.आर. मुरुगदॉस एक मशहूर डायरेक्टर हैं, जो खास तौर पर सामाजिक मुद्दों पर बनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने गजनी, हॉलिडे: अ सोल्जर इज़ नेवर ऑफ ड्यूटी, कथ्थी जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं। अनिरुद्ध रविचंदर एक मशहूर म्यूज़िक कंपोज़र और प्लेबैक सिंगर हैं। वह ज़्यादातर तमिल सिनेमा में काम करते हैं, लेकिन तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी उनका योगदान रहा है।
दिल मद्रासी, जिसे ए.आर. मुरुगदॉस ने डायरेक्ट किया है और श्री लक्ष्मी मूवीज़ ने प्रोड्यूस किया है, में दमदार स्टारकास्ट नज़र आएगी। फिल्म में रुक्मिणी वसंत के साथ पावरहाउस परफ़ॉर्मर विद्युत जामवाल, बिजू मेनन, शबीर और विक्रांत शामिल हैं। फिल्म की एडिटिंग श्रीकर प्रसाद ने की है, जबकि एक्शन कोरियोग्राफी केविन और धिलीप मास्टर्स ने संभाली है। दिल मद्रासी 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘Sirra’ के बाद, गुरु रंधावा ने एक और नए चेहरे के साथ मिलकर अपना लेटेस्ट गाना ‘Azul’ लॉन्च किया
Next Article महावतार नरसिम्हा’ के ओटीटी रिलीज़ की खबरों पर लगा विराम, मेकर्स ने अफवाहों से किया इनकार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई अंचल में ज्ञानशाला प्रशिक्षक परीक्षा का आयोजन, 55 प्रशिक्षिकाओं ने लिया भाग
social
October 10, 2026
लिव लव लाफ फाउंडेशन: दीपिका पादुकोण ने वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर उठाया खास कदम, पीवी सिंधु बनीं पहली फीचर्ड क्लोसेट का हिस्सा
entertainment
October 10, 2026
‘सेल्वी’ का बुसान फिल्म फेस्टिवल में शानदार वर्ल्ड प्रीमियर, थिएटर हुआ हाउसफुल, अगली स्क्रीनिंग्स के टिकट भी फटाफट सोल्ड आउट!
entertainment
October 10, 2026
ऑस्कर 2027 में ऐतिहासिक एंट्री के बाद अब दुनियाभर में होम्बले फिल्म्स द्वारा रिलीज होगी मराठी फिल्म ‘गोंधल’
entertainment
October 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?