By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में भाजपा का मार्च; पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, पानी की बौछार की
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में भाजपा का मार्च; पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, पानी की बौछार की

Last updated: June 12, 2019 3:33 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

कोलकाता:पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में भाजपा ने बुधवार को कोलकाता के लाल बाजार स्थित पुलिस मुख्यालय का घेराव किया। इस दौरान कुछ लोगों के बैरिकेड तोड़ने की कोशिश करने पर पुलिस ने पानी की बौछार की और आंसू गैस के गोले दागे। प्रदर्शन के मद्देनजर 3 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं। भाजपा नेता मुकुल रॉय का आरोप है कि 8 जून की रात तृणमूल समर्थकों ने बशीरहाट में उनके 4 कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

भाजपा के एक कार्यकर्ता ने कहा- ”हमने कोई बैरिकेड नहीं तोड़ा। हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। बंगाल पुलिस ने गलत तरीके से बल प्रयोग किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर को इसका जवाब देना चाहिए।”

ममता ने कहा था- बंगाल को गुजरात बनाने की कोशिश

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा था कि राज्य में फैली हिंसा में तृणमूल के 8 और भाजपा के 2 कार्यकर्ता मारे गए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल को गुजरात बनाने की कोशिश कर रही है। मैं जेल जाने के लिए तैयार हूं लेकिन यह नहीं होने दूंगी। ममता ने इसी दिन कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट और विद्यासागर कॉलेज में ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा का अनावरण भी किया था।

भाजपा का आरोप- जय श्री राम बोलने पर हत्या
उत्तर 24 परगना जिले में सोमवार को हुए विस्फोट में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि चार घायल हो गए। उधर, भाजपा ने आरोप लगाया है कि जय श्री राम के नारे लगाने पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यकर्ता की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने फिलहाल हत्या के कारणों पर कुछ नहीं कहा।

विजयवर्गीय ने कहा- बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू हो सकता है
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था, ‘‘बंगाल में हिंसा की जिम्मेदारी ममता बनर्जी की है। वे बदले की भावना से लोगों को भड़का रही हैं। ममता अपने कार्यकर्ताओं से कह रही हैं कि जहां से उनकी पार्टी हार रही है, वहां भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जाए। सारे गुंडे सत्ताधारी तृणमूल के पास ही हैं, उनके पास पिस्तौल और बम हैं। हमारे कार्यकर्ताओं के पास कोई हथियार नहीं है। बंगाल में ऐसे ही हिंसा होती रही तो केंद्र को हस्तक्षेप करना पड़ेगा। जरूरी हुआ तो बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू हो सकता है।’’

बंगाल के चीफ सेक्रेटरी ने कहा- हालात नियंत्रण में
बंगाल में जारी हिंसा पर गृह मंत्रालय ने रविवार को एडवाइजरी जारी की थी। इसमें ममता सरकार को नागरिकों में विश्वास बनाए रखने में विफल बताया। बंगाल के चीफ सेक्रेटरी मलय कुमार ने सोमवार को जवाब देते हुए दावा किया है कि राज्य में हालात नियंत्रण में हैं। कुमार ने पत्र में लिखा, ‘‘चुनाव के बाद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हिंसा की गई थी। इस प्रकार के मामलों को रोकने के लिए अधिकारियों द्वारा बिना किसी देरी के कार्रवाई की गई।’’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article एनआईए के 7 जगह छापे, श्रीलंका धमाकों के मास्टरमाइंड के फेसबुक फ्रेंड के छिपे होने का शक
Next Article सचिन ने मोदी को शुक्रिया कहा, मालदीव को जल्द क्रिकेट मैप पर देखने की उम्मीद जताई

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

विपक्ष के नेता के तौर पर मेरा दो वर्ष का हर दिन जनता की आवाज सत्ता तक पहुंचाने को समर्पित : राहुल
national
June 27, 2026
नाइस इंश्योरेंस के चिराग एवं गणपत डागलिया को सम्मानित करने उनके ऑफिस में आए अधिकारी
Mumbai / Maharshtra
June 27, 2026
आत्मावलोकन कर स्वयं में करें परिष्कार : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
June 27, 2026
भारतीय वायुसेना में चयन से ऋषभ दूबे ने बढ़ाया जनपद का गौरव, क्षेत्र में खुशी की लहर
state
June 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?