नई दिल्ली:कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने गुरुवार को सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए तंज कसा और कहा कि, मोदी सरकार पाकिस्तान पर किए गए एक सर्जिकल स्ट्राइक पर पीठ थपथपा रही है जबकि यूपीए सरकार के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ 6 बार सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने तारीख बताते हुए कहा कि यूपीए सरकार के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ 6 बार सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी. शुक्ला के मुताबिक पहली सर्जिकल स्ट्राइक 19 जून 2008 को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में स्थित भट्टल सेक्टर में हुई थी.
दूसरी नीलम नदी घाटी में 30 अगस्त से 1 सितंबर 2011 के बीच हुई. तीसरी सर्जिकल स्ट्राइक सावन पात्रा चेकपोस्ट पर 6 जनवरी 2013 को हुई. चौथी 27-28 जुलाई 2013 को नाजापीर सेक्टर में हुई. पांचवी नीलम घाटी में 6 अगस्त 2013 को और छठवीं 14 जनवरी 2014 को हुई.
राजीव इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार पर तंज कसा और कहा कि जिन्होंने सिर्फ एक सर्जिकल स्ट्राइक की वो अपनी पीठ थपथपा रहे हैंकांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने बीजेपी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के प्रचार को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि मनमोहन सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिकरण नहीं किया.
कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला का दावा, मनमोहन सरकार में की गई 6 सर्जिकल स्ट्राइक

