By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कांग्रेस एवं बीजद पर पीएम का जोरदार हमला: दोनों ने रची है गरीब को गरीब रखने की साजिश
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

कांग्रेस एवं बीजद पर पीएम का जोरदार हमला: दोनों ने रची है गरीब को गरीब रखने की साजिश

Last updated: April 2, 2019 1:09 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

भुवनेश्वर: कालाहांडी जिला के भवानीपाटना टाउन अन्तर्गत कृष्णा नगर मैदान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के विजय संकल्प सभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस एवं बीजू जनता दल पर कड़ा प्रहार किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस एवं बीजू जनता दल दोनों ने ही गरीबों को गरीब रखने की साजिश रची है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव आते ही कांग्रेस गरीब-गरीब का माला रटने लगती है। अटल जी ने आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय बनाया और मंैने मछुआरों के लिए अलग से मंत्रालय बनाया है। प्रधानमंत्री ने नवीन पटनायक पर हमला बोलते हुए कहा कि 19 साल से राज्य में नवीन पटनायक की सरकार है, 19 साल में तो पैदा हुआ बच्चा जवान हो जाता है, मगर नवीन पटनायक ने अभी तक बुनियादी सुविधाएं तो छोड़ दें आपको शुद्ध पेयजल तक मुहैया नहीं कर पायी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पांच साल में मैंने आपके लिए क्या किया है उसका हिसाब मैं आपको देता हूं और आपसे अपने सवाल का जवाब भी चाहता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पांच साल में ओडिशा के करीब 8 लाख गरीब परिवार को पक्का घर मिल चुके हैं। 24 लाख घरों को मुफ्त बिजली संयोग दिया गया है। ओडिशा में 3 हजार गांव तक पहली बार बिजली पहुंची है। ओडिशा के 40 लाख गरीब बहनों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस संयोग दिया गया है। एक करोड़ 40 लाख लोगों के बैंक के खाते खुलवाए गए। आजादी के 70 साल तक गरीबों को बैंक में जाने की इजाजत नहीं थी है, यह हमारी सरकार ने किया। ओडिशा में 50 लाख शौचालाय हमारी सरकार ने बनवाया है। पांच साल में एक भी छुट्टी नहीं ली है।
2014 में भाजपा की सरकार ओडिशा में बनती तो यह सब सुविधाएं पहुंचाने में मुझे जो तकलीफ हो रही है, वह नहीं होती और विकास का काम मैं तेज गति से कर सकता था। मुसीबत है कि राज्य सरकार हिलती तक नहीं है। ओडिशा सरकार से सहयोग न मिलने के बावजूद हमने आप तक पहुंचाने का काम किया है। केन्द्र की योजनाओं का लाभ आप तक पहुंचाने का काम आपके चौकीदार ने किया है। जनजातीय कल्याण के लिए केंद्र सरकार ने इस बार 30 प्रतिशत से अधिक राशि का प्रावधान किया है।
हिन्दुस्तान में आजादी के पहले आदिवासी समाज था कि नहीं, नेहरू जी के जमाने में आदिवासी समाज था मगर कभी भी किसी ने आदिवासीय मंत्रालय नहीं बनाया। अटल जी की सरकार में यह किया गया। इसे हम आगे बढ़ा रहे हैं। अटल जी ने आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय बनाया और हमने मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय बनाया। जंगल के ऊपज की आपको बेहतर कीमत मिले हमने यह सुनिश्चित किया। पहले 10 फसलों पर एमएसपी मिलता था हमारी सरकार ने 50 फसलों पर एमएसपी लागू किया। पहले बांस पर ऐसा कानून बना था कि हिन्दुस्तान के गरीब लोग अपने खेतों से बांस नहीं काट सकते थे, मगर हमने उस कानून को बदल दिया। एकलब्य माडल स्कूल खोले जा रहे हैं अब तक 400 से ज्यादा स्कूल खुल चुके हैं।
2017 में उत्तर प्रदेश, 2018 में त्रिपुरा ने रचा वही काम 2019 में ओडिशा करने वाला है हमें विश्वास है। हिन्दुस्तान के मुख्य धारा का नेतृत्व ओडिशा करे, इसके लिए मैं आपको अग्रिम बधाई।
ओडिशा में भाजपा की सरकार बनने के बाद यहां विकास की धारा बहेगी। जो 70 साल में नहीं हुआ उसे हम पांच साल में पूरा करेंगे। कांग्रेस एवं बीजद ने गरीब को गरीब रखने की साजिश रची है। हर चुनाव के बाद उन्होंने गरीब को धोखा दिया है। इसी धोखे के कारण न जाने कितने दानामाझी को एम्बुलेंस नहीं मिलती है। दूसरे राज्यों में मजदूरी करने के लिए जाना पड़ता है। विकास में इसी वजह से पीछे है। कालाहांडी के साथ कांग्रेस की पहचान है यहीं पर राजीव गांधी ने कहा था कि दिल्ली से मैं एक रुपया भेजता हूं और यहां लोगों के पास 15 पैसा पहुंचता है। 85 पैसा किसी पंजे में समा जाता था। यदि प्रधानमंत्री को उस समय पता था उन्हें इसका उपाय करना चाहिए कि नहीं।
कांग्रेस के लोग बीमारी बता देते हैं मगर दवाई नहीं जानते हैं। 70 साल तक आपके हक को लूटा गया। चुनाव आते ही कांग्रेसी गरीब-गरीब की माला रटने लगते हैं। कांग्रेस ने जो दशकों में नहीं कर पायी उसे मैं पांच साल में कर दिया। केन्द्र सरकार आज दिल्ली से गरीब के लिए 100 पैसा भेजती है तो वह 100 पैसा गरीब के जेब में जाता है। देश भर लगभग 8 करोड़ ऐसे फर्जी लोगों की पहचान कर बाहर निकाला है जो आपका राशन, आपकी हर मदद पर डाका डाल रहे थे। पूरे ओडिशा की जितनी आबादी है, उससे ज्यादा फर्जी लोग थे, जो आपके पैसे खा जा रहे थे। केन्द्र सरकार 24-25 रुपये में एक किलो गेहूं खरीदती है। देश का गरीब भूखा न रहे इसके लिए सिर्फ दो रूपये किलो गेहूं पहुंचाती है। चावल 30 से 32 रुपये प्रतिकिलो खरीदती और तीन रुपये प्रति किलो आपको राज्य सरकार के माध्यम से पहुंचाती है। इसका लाभ भी गरीब को नहीं मिलता था। विचौलिए खा ले रहे थे, ऐसे में इस लिकेज को भी बंद करने का काम भी इस चौकीदार ने किया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हार्दिक पटेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका
Next Article कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, कहा- हम निभाएंगे वादे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

विलेपार्ले में साध्वी वृंद के पावन सानिध्य में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का सुंदर आयोजन
social
June 24, 2026
क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आयेगा लीप
entertainment
June 24, 2026
‘कम बोलो, सीधा कमाल करो’ – रचित सिंह ने नचिकेत सामंत का डायरेक्शन स्टाइल बताया
entertainment
June 24, 2026
विवान शर्मा बन गए ‘राख’ की रूह, दिल दहला देने वाली अपनी परफॉर्मेंस के साथ
entertainment
June 24, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?