By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कांदिवली तेरापंथ भवन में बह रही है अध्यात्म की गंगा, मुनिवृन्द दे रहे अहिंसा, सत्कर्म व संस्कार का संदेश
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

कांदिवली तेरापंथ भवन में बह रही है अध्यात्म की गंगा, मुनिवृन्द दे रहे अहिंसा, सत्कर्म व संस्कार का संदेश

Last updated: August 6, 2019 8:02 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

मुंबई। श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन, तेरापंथ भवन कांदिवली में धर्म अध्यात्म की गंगा बह रही है। यहां हर दिन आसपास के उपनगरों से श्रावक-श्राविका प्रवचन में पहुंचकर अध्यात्म का रसपान कर रहे हैं। यहां चातुरमासार्थ विराजित डॉ. मुनि महेंद्रकुमार जी के सहवर्ती मुनि श्री जागृति मुनि जी ने मंगलवार को अपने प्रवचन में साहस के बारे में बताया और तेरापंथ धर्म संघ के साधु-साध्वीवृन्द के जीवन चरित्र का उदाहरण देते हुए उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।
मुनिश्री अभिजीत कुमार जी ने जम्बुकुमार के साहस के बारे में बताया कि किस तरह उन्होंने महावीर स्वामी के संदेशों के साथ अकेले लाखों लोगों से लोहा लिया और कहा कि उनके पास महावीर का संदेश था इसलिए वे निडर रहे। तमाम समस्याओं से निजात अगर कोई चीज़ दिला सकता है तो वह है महावीर स्वामी का संदेश। चार शस्त्र – 1. अभय, सच के लिए अभय होना चाहिए। 2. अहिंसा, जीतना है लेकिन लड़ झगड़ कर नहीं बल्कि दिल जीतना है। 3. मनोबल, मनोबल है तो इंसान की ताकत खुद ब खुद बढ़ जाती है और चौथा आत्मबल।
उन्होंने पारिवारिक समस्याओं का समाधान देते हुए कहा कि बेटों की परवरिश छोटा-बड़ा बेटा सोचकर नहीं बल्कि सिर्फ बेटा समझकर करें तो उनमें कोई समस्या नहीं होगी। जीवन में अनुशासन बहुत जरूरी है। अपने बचाव में की जाने वाली हिंसा को उचित माना गया है।
जैन विद्या एवं संबोधि पर व्याख्यान देते हुए मुनि सिद्धकुमार जी ने बताया कि भोजन क्यों, कैसे कितना, कब और कहां करना चाहिए। इसका साधना से क्या संबंध है। आपने समझाया कि इंसान का भोजन पशु की तरह होना चाहिए क्योंकि पशु जरूरत के हिसाब से ही खाता है।मंगलवार को जैन विद्या कार्यशाला ‘संबोधि’ के बैनर का अनावरण किया गया।
आज प्रवचन में तेरापंथी सभा, तेयुप, महिला मंडल, कांदिवली, मालाड, सांताक्रुज, गोरेगांव, खार, बांद्रा आदि से श्रावक-श्राविकाओं की अच्छी उपस्थिति रही। लगभग 200 लोगों ने प्रवचन का लाभ लिया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पाकिस्तान के खिलाफ डेविस कप मुकाबले के लिए सभी भारतीय टीम का ऐलान
Next Article मुंबई कन्यामण्डल का केंद्र में ” जयघोष”

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘ पेड्डी’ के लिए राम चरण को मिल रही नेशनल अवॉर्ड की मांग, फैंस ने की जमकर तारीफ
entertainment
June 4, 2026
पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ काकरोच का पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे किसान
state
June 4, 2026
स्वयं – वी कनेक्ट की चौथी बैठक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर हुआ विशेष प्रशिक्षण
social
June 4, 2026
तेरापंथी सभा मुंबई का अधिवेशन संपन्न, सुरेंद्र कोठारी निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष
social
June 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?