मुम्बई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में भारतीय अर्धसैनिक बल NDRF द्वारा तेरापंथ टास्क फोरस लेवल-2 ट्रेनिंग कैम्प, महाराष्ट्र बटालियन का आगाज आचार्य श्री महाश्रमण की सुशिष्या समणी निर्वानप्रज्ञा जी एवं समणी विनीत प्रज्ञा जी के सानिध्य में 26 अप्रैल शुक्रवार को हुआ। यह कैम्प 26, 27 एवं 28 अप्रैल तक चलेगा। तीन दिवसीय यह कार्यक्रम तेरापंथ भवन कांदिवली भवन में किया गया, जिसमें 18 से 30 वर्ष के तेरापंथी युवाओं को ट्रेनिंग दिया गया।
कार्यक्रम का पहले दिन तेरापंथी सभा मुम्बई के अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़, श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी, अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विमल कटारिया, राष्ट्रीय महामंत्री संदीप कोठारी, अभातेयुप के महाराष्ट्र के संयोजक दीपक समदड़िया ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य भूमिका मनीष दफ्तरी एवं दीपक समदड़िया की रही। इस टास्कफोर्स को तैयार करने का उद्देश्य किसी तरह की आपदा विपदा में राहत बचाव कार्य में सहयोग करना है।
समणी विनीतप्रज्ञा जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी लोग जागरूकता व तत्परता से काम कर रहे हैं, यह गुरुकृपा से ही संभव है। सभी लोग संघ का नाम सामने रखें, कभी विस्मृत न करें।
समणी निर्वाण प्रज्ञा जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं को सीखने और पुरुषार्थ करने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि लाइफ में डिसिप्लीन के बिना कुछ भी संभव नहीं है, इसलिये डिसिप्लीन का ध्यान रखें।
कैडर कैम्प की ट्रेनिंग लेने वाले एक युवा ने अपना अनुभव लोगों के सामने रखे। उन्होंने बताया कि किस तरह लोगों की मदद करके जीवन बचा सकते हैं तथा खुद एक गर्भवती महिला को समय पर अस्पताल के पहले मंजिल पर पहुंचकर उनकी जान बचाई।
कार्यक्रम में अभातेयुप सहमंत्री अभिनंदन नाहटा, गौतम डांगी, राजेश कोठारी, संजय बोथरा, दिनेश सिंघवी तेरापंथी सभा मुम्बई के मंत्री विजय पटवारी, विनोद बोहरा, नवरतन गन्ना , बाबूलाल समदरिया, गौतम डागा, विरार अध्यक्ष विजय धाकड़, गोरेगांव के तेयुप अध्यक्ष दिनेश जैन, सांताक्रुज तेयुप मंत्री अमित राका, संगठन मंत्री कमलेश मेहता, सुनील इंटोदिया, जयचंद सांखला, सुशीला मादरेचा, प्रीति बोथरा, हेमलता सोनी
सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं 40 ट्रेनिंग लेने वाले युवा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भूपेश कोठारी ने किया।
कांदिवली तेरापंथ भवन में टीटीएफ ट्रेनिंग कैम्प लेवल 2 का शानदार आगाज़

