By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कांदिवली {मुंबई} तेरापंथ स्थापना दिवस पर भिक्षु भक्ति संध्या व तेयुप कांदिवली का शपथग्रहण समारोह का आयोजन.!
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

कांदिवली {मुंबई} तेरापंथ स्थापना दिवस पर भिक्षु भक्ति संध्या व तेयुप कांदिवली का शपथग्रहण समारोह का आयोजन.!

Last updated: July 12, 2025 11:45 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

विकास धाकड़/युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री कुलदीप कुमार जी स्वामी एवं मुनि श्री मुकुल कुमार जी के सान्निध्य में तेरापंथ स्थापना दिवस पर भिक्षु भक्ति संध्या व तेयुप शपथग्रहण समारोह का आयोजन तेरापंथ भवन कांदिवली मे किया गया। कार्यक्रम कि शुरुआत नमस्कार महामंत्र संघान से किया गया। स्वागत भाषण तेरापंथी सभा अध्यक्ष ज्ञानमल भंडारी ने दिया। विजय गीत संघान तेयुप कांदिवली टीम द्वारा किया गया।

इस अवसर पर श्रावक समाज को संबोधित करते हुए मुनिश्री मुकुल कुमार जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि तेरापंथ को समझना है तो हमें आचार्य भिक्षु को समझना होगा, जिन महापुरुषों का आधार हमें मिला है, उन महापुरुषों की वाणी को क्या हम अपने जीवन में धारण कर रहे हैं, अगर आचार्य भिक्षु के जीवन को देखें तो अनेक घटनाएं हैं, अनेक प्रसंग है, अनेक आदर्श है, जो हमारे जीवन की दिशा और दशा को बदल सकते हैं, जीवन की तकदीर और तस्वीर को बदल सकते हैं, जीवन को रूपांतरित कर सकते हैं, आचार्य भिक्षु जैसा संघर्ष करने का साहस हममें पैदा हो जाएं, भिक्षु जैसा प्रज्ञा बल हममें विकसित हो जाएं, तो मानना चाहिए कि हम आचार्य भिक्षु के समक्ष उपस्थित होने का साहस रख सकते हैं, वर्ना बड़ी कठिनाई हो जाती है। तो आज हम चिंतन करें आचार्य भिक्षु को कितना जिया है , तेरापंथ को कितना जिया है, और हम कैसे अपने जीवन के पथ पर आचार्य भिक्षु के आदर्शों को लेकर चल सके ।

इस अवसर पर जैन संस्कार विधि द्वारा जैन संस्कारक सौरभ दुधेड़िया, पारसमल दुगड़,शान्तिलाल कोठारी ने विधि विधान से मंगल भावना यंत्र की स्थापना कर तेयुप नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र दुगड़ व टीम को मंगल मंत्रोच्चार से शपथ ग्रहण करवाया गया। तत्पश्चात गायक दिलीप बाफना ने ओ सिरीयारी के स्वामी जी में नाम पुकारूं तेरा,मेरे दिल में करो बसेरा, तेरापंथ रो भाग्य विधाता श्रमण संघ रो सक्षम दाता,भिक्षु भिक्षु भिक्षु मारी आत्मा पुकारे,गुरुवर तुमको प्रणाम,क्यु पुछते हो गुरुवर हमें क्या पसंद है,मेरी पसंद तो आपकी मुट्ठी में बंद हैं,बाबा भिक्षु नहीं देखे बस देखी तस्वीर, कल्पतरु रा बीज फल्या बलिदाना रा सुमन खिल्या आदि भिक्षु स्वामी के भजनों व भावपूर्ण गीतों का संगीतमय संगान किया,जिसने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण कर दिया।

इन रचनाओं ने श्रद्धालुओं के मन में आचार्य श्री भिक्षु के जन्म एवं जीवन के आदर्शों की स्मृति ताजा कर दी। आज के भक्ति संध्या कार्यक्रम के प्रायोजक श्री जयचंद जी सांखला व पंकज जी पटवारी का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।श्री योगेश कोठारी ने अत्यंत कुशल,अनुशासित एवं भावप्रधान संचालन कर कार्यक्रम को सुंदर रूप में संयोजित किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव का बोलबम गीत ‘शिव के दोहाई’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
Next Article सन ऑफ़ सरदार 2′ में पहली बार पर्दे पर सरदार की भूमिका निभाएंगे रवि किशन: बहुप्रतिभाशाली स्टार का नया अवतार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथाधिशास्ता की सन्निधि में अक्षय तृतीया समारोह का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
VDxShouryuv की शुरुआत: पूजा सेरेमनी में विजय देवरकोंडा के साथ दिखे ‘नेचुरल स्टार’ नानी
entertainment
April 21, 2026
तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद उत्तर द्वारा CPS कार्यशाला की भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित
social
April 21, 2026
अबू आसिम आज़मी ने बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) से पहले जानवरों की अनावश्यक घेराबंदी रोकने की मांग
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?