कांदिवली। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली द्वारा आयोजित वार्षिक साधारण सभा 1 अगस्त 2026 को दोपहर 2:00 बजे से 4: 00 बजे तक सानंद संपन्न हुई। साधारण सभा में ABTMM महामंत्री श्रीमती रचना जी हिरण की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुभ शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई। उसके पश्चात महिला मंडल की बहनों ने बहुत ही सुंदर मंगलाचरण किया। अध्यक्ष निर्मला जी कोठारी ने सभी का स्वागत करते हुए अपने 1 साल के अनुभव को सबके साथ साझा किया। मंत्री रेखा जी द्वारा मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया एवं कोषाध्यक्ष सुशीला जी मादरेचा द्वारा आय – व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। उसके पश्चात कन्या मंडल संयोजिका यशी कोठारी ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की महामंत्री श्रीमती रचना जी हिरण द्वारा संविधान का वाचन किया गया।
मंडल की बहनों को अधिक से अधिक हर गतिविधि से जुड़ने की प्रेरणा दी एवं ऑनलाइन चलने वाली कार्यशालाओं से भी जुड़ने के लिए प्रेरित किया एवं बहनों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कन्या मंडल द्वारा मर्यादा अपनी पहचान बने विषय पर बहुत ही अच्छी प्रस्तुति दी गई। एवं कन्या मंडल प्रभारी मधु जी धाकड़ , सहसंयोजिका महक चौरडिया, सृष्टि दुगड़ ने भी अपनी भावना व्यक्त की।
मुंबई महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती भारती जी सेठिया ने महिला मंडल के कार्यों की सराहना करते हुए महिला मंडल को शुभकामनाएं प्रेषित की। उसके पश्चात साध्वी श्री प्रियंवदा जी एवं साध्वी श्री मृदुयशा जी ने साधारण सभा में पधार कर बहनों का उत्साह वर्धन एवं प्रेरणा पाथेय प्रदान किया और मंगल पाठ सुनाया । कार्यक्रम का कुशल संचालन सह मंत्री जया जी सोलंकी ने किया एवं आभार ज्ञापन संगठन मंत्री संगीता जी कुमठ ने किया।साधारण सभा में लगभग 85 बहनों एवं 10 कन्या मंडल की उपस्थिति रही।


