मुंबई। महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी के प्रति कृतज्ञता एवं मदन लाल तातेड़ के चर्तुमास व्यवस्था समिति का अध्यक्ष मनोनीत होने पर अभिनंदन समारोह का आयोजन आगम मनीषी मुनि श्री महेन्द्र कुमार जी के सानिध्य में एवम मुम्बई सभाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार तातेड़ की अध्यक्षता में तेरापंथ भवन कांदिवली में 21 जुलाई को प्रातः 9 बजे होने जा रहा है। मंत्री विजय कुमार पटवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आचार्य श्री महाश्रमण जी ने महती कृपा करते हुए 2023 में मुम्बई में होने वाले चर्तुमास के सुचारू रुप से संचालन हेतु गठित समिति आचार्य श्री महाश्रमण प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष हेतु मदनलाल तातेड़ को मंगल पाट सुनाने पर पूज्यप्रवर के प्रति कृतज्ञता एवम नव मनोनीत अध्यक्ष के स्वागत हेतु रविवार को विशेष समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार बोहरा ने बताया कि समारोह में सिरियारी संस्थान अध्यक्ष ख्याली लाल तातेड़ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमुद कच्छारा तेरापंथ समाज मुम्बई के अग्रणी महानुभाव रमेश कुमार धाकड़ भवँर लाल कर्नावट किशन लाल डागलिया महासभा के सहमंत्री रमेश सुतरिया सुरेन्द्र कोठारी अभातेयुप के निवर्तमान अध्यक्ष बी सी भलावत महामंत्री संदीप कोठारी टीपीएफ के निवर्तमान अध्यक्ष सलिल लोढा निर्मल श्री श्री माल देवीलाल श्री श्री माल मुम्बई महिला मंडल अध्यक्ष जय श्री बडाला अशोक तातेड़ शांतिलाल कोठारी सम्पत मादरेचा लादूलाल श्री श्री माल जीवन विज्ञान के राष्ट्रीय संयोजक प्यारचंद मेहता प्रीतम हिरण अणुव्रत समिति अध्यक्ष रमेश चौधरी टीपीएफ अध्यक्ष दीपक डागलिया राजकुमार चपलोत निर्मल श्री श्री माल मदन दुग्गड़ शांतिलाल कोठारी कमलेश बोहरा जवेरीमल मल नॉलखा कोषाध्यक्ष योगेश चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबुलाल बापना विनोद कुमार बोहरा नवरत्न गन्ना भानुकमार नाहटा सहित गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहेंगे। मीडिया प्रभारी प्रमोद सुर्या ने बताया कि इस दिन मंत्र दीक्षा का आयोजन भी होगा।
कांदिवली में आचार्य श्री महाश्रमण जी के प्रति कृतज्ञता समारोह 21 को

