मुंबई। महामना आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के जन्मशताब्दी वर्ष के पूर्व शासन श्री साध्वी श्री कैलाश वती जी, विदुषी साध्वी श्री अणिमा श्री जी व मंगल प्रज्ञा जी के मंगल सानिध्य में प्रेक्षाध्यान केंद्र, कांदीवली के स्वास्थ्य विभाग का मंगल शुभारंभ 24 मार्च को स्वास्थ्य कार्यशाला के साथ हुआ। जिसमे साध्वीवृन्द के मंगल संदेश व आशीर्वचन व 300 से अधिक सहभागीता से केंद्र की टीम में विशेष उत्साह का संचार हुआ।
केंद्र द्वारा प्रथम प्रेक्षाध्यान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
केंद्र द्वारा 1 अप्रैल से आयोजित 10 दिन के एक साथ प्रतिदिन 3 समय 3 घंटे के 3 शिविर को सुंदर प्रतिसाद मिला। स्वास्थय विभाग के डायरेक्टर जयचंद जी सांखला, संयोजक प्रमोद डांगी एवं प्रीति धाकड़, राजेन्द्र जी सिंघवी के साथ सायरा जी जैन, उषा जी व अन्य टीम के सदस्यों के अथक प्रयास से एक साथ तीन तीन 10 दिवशीय शिविर का शुभारंभ सोमवार से तेरापन्थ भवन कांदीवली हुआ। मुख्य प्रशिक्षक श्री पारसमल जी दुग्गड़ व विशिष्ठ प्रशिक्षक डॉ निरंजना जी, के वी देशमुख जी, विमला जी, पूनम जी, जयकुमार जी, साक्षी जी, लता जी, भारती जी, नितिन जी, कमल जी आदि व 10 से अधिक ट्रेनीस की टीम 3 घंटे प्रतिदिन के तीन शिविर का कुशल संचालन कर रहे है। शिविर के पूर्व वरिष्ठ प्रेक्षाप्रशिक्षक पारस जी के नेतृत्व में सभी प्रशिक्षकों का गहन प्रशिक्षण रखा गया। इसी संदर्भ में अनेक प्रशिक्षक दिल्ली के अध्यात्म साधना केंद्र में विशेष प्रशिक्षण भी लेके आये।
प्रातः 6 से 9, दोपहर 2 से 5 व रात्रि 7 से 10 बजे तक के शिविर को बहुत जी सूंदर प्रतिसाद मिला। उत्साहवर्धि प्रतिसाद से सुबह व दोपहर के शिविर के रेजिस्ट्रेशन समय से पहले ही पूरे हो गए।
स्वास्थ्य जीवनशैली सीखने व अनेक बिमारिओ का नेचुरल उपाय द्वारा ठीक करने के उद्देश्य से शिविरार्थियों मैं भारी उत्साह है व तीनो शिविर कुशल रूप से चल रहे है।
शिविर में प्रेक्षाध्यान के साथ साथ फिजियोथेरेपी डॉ भारती जी, साइकोथेरेपीस्त मिस शैलजा श्यामसुखा, सुक्ष्म योग, स्वर एवं रंग चिकित्सा के लिए विशेषज्ञ पारसमल दुग्गड़ की विशेष सेवाएं रखी गयी है। शिविरार्थीओ को विशेष सेशन के साथ ही आगे की काउंसलिंग की बहुत ही कम रेट में व्यवस्था की गई है, जिससे सभी holistic wellness का आनंद ले सके।
श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अंतर्गत संचालित प्रेक्षाध्यान स्वास्थ्य विभाग की आगामी तैयारी की जानकारी देते हुए संयोजक प्रीति धाकड़ ने बताया कि 22 अप्रैल से 7 दिवशीय स्वास्थ्य शिविर, किशोरों के लिए मई में 4 से 5 दिवशीय खेलकूद, कैरियर काउंसलिंग, मोटिवेशन स्पीकर के साथ विशेष प्रेक्षाध्यान शिविर का आयोजन किया जाना है।
जयचंद जी सांखला के नेतृत्व में आगामी महीने में पुनः 10 दिवशीय 3 घंटे के शिविर की तैयारी भी चल रही है, जिसमे सीमित संख्या में शिविरार्थी लिए जाएंगे, जिससे सभी का व्यक्तिगत रूप से अपने अपने स्वास्थ्यअनुरूप प्रशिक्षण हो सके।
केंद्र के संचालन में फाउंडेशन अध्यक्ष सुरेंद्र जी कोठारी, कोषाध्यक्ष जवरीलाल जी, संदीप जी नाहटा, लीला जी परमार, प्रेक्षा प्रशिक्षक ज्ञान जी भंडारी, वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक शांतिलाल जी कोठारी, विनोद जी, अशोक जी, सुशीला जी व स्थानीय कांदीवली, मालाड, बोरीवली व आसपास की तेयुप व महिला मंडल की पूरी टीम का पूरा पूरा सहयोग मिल रहा है।

