By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कालबादेवी तेरापंथ भवन में विकास महोत्सव का शानदार आयोजन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

कालबादेवी तेरापंथ भवन में विकास महोत्सव का शानदार आयोजन

Last updated: September 18, 2018 5:00 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई। साध्वी श्री अणिमा श्रीजी व साध्वी श्री मंगलप्रज्ञा जी के सांनिध्य में विकास महोत्सव का संघ प्रभावक कार्यक्रम महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में समायोजित हुआ। श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं ने विकास के पुरोधा पुरूष आचार्य श्री तुलसी व विकास महोत्सव के जनक आचार्य महाप्रज्ञ अभ्यर्थना व अभिनंदन की।
साध्वी श्री अणिमा श्रीजी ने अपने श्रद्धासिक उदगार व्यक्त करते हुए कहा विरल विशेषताओं के विशिष्ट संवादक थे। आचार्य तुलसी कठिनतम काम को सहजता व सरलता से संपादित करने की विलक्षण शक्ति से संपन्न थे। आचार्य तुलसी मानव मन के अध्येता व वात्सल्य वारिधि थे आचार्य तुलसी। उनकी स्नेहिल दृष्टि से सतत अमृत का वर्षण होता था। उन्होंने धर्मसंघ के हर घटक को नित्यं नया अभिसिंचन दिया। संपोषण दिया वही सम्पूर्ण मानव जाति के विकास व उत्थान को नई दृष्टि , नई दिशा व नई ऊर्जा से संप्रेरित किया। धर्मसंघ को तेजस , ओजस व वर्चस्व संपन्न बनाया। धर्मसंघ की पोथी में विकास के अनगिनत आलेख लिखे उनको पढ़ने मात्र से हमारे भीतर नई चेतना भँकृत होती है। धर्मसंघ शताब्दियों तक विकास महोत्सव मनाता रहे एवं विकास के सोपान पर आरोहण करता रहे। साध्वी मंगलप्रज्ञा जी ने कहा आचार्य श्री तुलसी ने तेरापंथ धर्मसंघ को अनगिन अवदान दिए। ऐसा कोई क्षेत्र नही जहाँ आचार्य श्री तुलसी ने अपने अमिट हस्ताक्षर न किए हो । अपने अवदानों से वह महापुरुष अमर बन गया है। आचार्य श्री तुलसी का संकल्प हिमालय की तरह अचल था। अगर तुलसी महासागर की एक बूंद थी हमारे जीवन मे उतर गई तो जीवन का कायाकल्प हो जाएगा। विकास महोत्सव मनाना सार्थक हो जाएगा। साध्वी स्मतव्यशाजी ने मंच संचालन करते हुए कहा अनाग्रह तटस्थता और पवित्रता के संगम स्थल आचार्य तुलसी ने धर्मसंघ को वह दिव्य क्षितिज दिया जहा से आर पार कर स्पर्श करती नेतृत्व क्षमता अब भी धर्मसंघ के कण कण को उर्जसवल एवं आभामण्डित बना रही है। साध्वी कर्णिका श्रीजी, साध्वी सुधाप्रभाजी, साध्वी मैत्रीप्रभाजी ने मंगल संगान किया। महाप्रज्ञ विधा निधि फाउंडेशन के अध्यक्ष किशनलाल डागलिया, तेयुप अध्यक्ष रवि डोसी, उपासक रंजीत कोठारी ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी। महिला मंडल ने सुमधुर गीतिका संगान किया। कुलदीप बैद, नितेश धाकड़, दिनेश धाकड़, अशोक बरलोटा, अशोक धींग, दीपक सुराणा, रेखा बरलोटा, गुंजन सुराणा, भावना वागरेचा, रेखा एम बरलोटा, रेणु बोलिया, ने भाव पूर्ण मनमोहक स्वरांजलि प्रस्तुत की। यह जानकारी तेयुप दक्षिण मुंबइ के मीडिया प्रभारी नितेश धाकड़ ने दी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article China Open: जीत के साथ प्री क्वॉर्टरफाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु
Next Article राफेल पर एंटनी को सीतारमण का जवाब, ‘बताएं क्यों नहीं हुई थी यूपीए सरकार में डील’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

यूपी के उरई में डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, जिलेभर में निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
state
May 1, 2026
‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने फ़िर से रचे शैक्षणिक उत्कृष्टता के नये प्रतिमान
Mumbai / Maharshtra
May 1, 2026
धाकड़ भवन के प्रांगण में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?