By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जवान के साथ नापाक बर्बरता पर आक्रोश, हमलावर विपक्ष नें पूछा-कहां गया 56 इंच का सीना?
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

जवान के साथ नापाक बर्बरता पर आक्रोश, हमलावर विपक्ष नें पूछा-कहां गया 56 इंच का सीना?

Last updated: September 20, 2018 10:14 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में जम्मू क्षेत्र के इंटरनैशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर द्वारा बीएसएफ जवान नरेंद्र सिंह की बर्बरता के साथ हत्या से देश में तनाव है। उधर विपक्ष ने सरकार से जवानों की सुरक्षा को लेकर सवाल करते हुए हमला बोला है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि सरकार सेना का राजनीतिक फायदों के लिए इस्तेमाल कर रही है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लगातार जवानों पर हमलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किए हैं।
बता दें कि मंगलवार को पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा जम्मू के नजदीक आईबी पर बीएसएफ के एक जवान का गला रेतने की घटना से पूरे देश में कोहराम मचा हुआ है। यह बर्बर घटना मंगलवार को रामगढ़ सेक्टर में हुई। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने 192 किमी लंबे इंटरनैशनल बॉर्डर और 740 किमी लंबी नियंत्रण रेखा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।
कांग्रेस प्रवक्ता आर सुरजेवाला ने कहा, ‘पहले हेमराज, अब नरेंद्र सिंह। पाकिस्तान ने उसे बर्बरतापूर्ण मार दिया। सरकार क्या कर रही है? मोदी जी क्या आपकी आपको झकझोर नहीं रही?’ उन्होंने आगे कहा, ‘कहां गया 56 इंच का सीना और कहां गई लाल आंख? कहां गया 1 के बदले 10 सिर लाने का वादा? सरकार जवानों के लिए चिंतित नहीं है। मोदी जी हमारी सेना को राजनैतिक फायदों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए नहीं सोचते। देश जवाब मांगता है और आपको जवाब देना होगा।’
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री जी जवाब दें कि आख़िर कब तक भारत के सैनिकों पर अत्याचार जारी रहेगा? कब तक भारत पाकिस्तान के सामने बेबस रहेगा? आखिर क्या मजबूरियां हैं प्रधानमंत्री जी की?’ आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल नरेंद्र सिंह के शरीर में तीन गोलियों के निशान भी मिले हैं, वहीं उनका गला रेता हुआ था। शव की हालत देखकर कहा जा रहा है कि उन्हें काफी यातनाएं देकर मारा गया। नरेंद्र का शव छह घंटे के बाद भारत पाक बाड़ के आगे मिल पाया।
इस दौरान बीएसएफ ने पाकिस्तानी पक्ष से लापता जवान को ढूंढने के लिए संयुक्त गश्त में शामिल होने के कहा था। लेकिन पाक रेंजर्स ने एक स्थान तक आने के बाद समन्वित कार्रवाई में शामिल न हो पाने के लिए इलाके में पानी जमा होने का बहाना बना दिया। तब बीएसएफ ने सूर्यास्त का इंतजार किया और जवान का शव चौकी तक लाने के लिए अभियान शुरू किया।
यह घटना गृहमंत्री राजनाथ सिंह के स्मार्ट फेंसिंग प्रॉजेक्ट लॉन्चिंग के एक दिन बाद हुई। इसे जम्मू में आईबी पर 5.5 किलोमीटर क्षेत्र में लगाया गया है जिसे अपनी तरह की पहला हाइटेक निगरानी प्रणाली बताया जा रहा है। इसके जमीन, पानी, हवा और भूमिगत स्तर पर एक अदृश्य इलेक्ट्रॉनिक दीवार का काम करने का दावा किया जा रहा है। यह भी कहा गया कि इस प्रणाली से सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के जवानों को मुश्किल क्षेत्रों में घुसपैठ रोकने में मदद मिलेगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article निर्मला सीतारमण इस्तीफा दें: राहुल गांधी
Next Article अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में ठाणे महिला मंडल ने EMPOWERMENT कार्यशाला का आयोजन किया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?